
Health Benefits of Lucuma Fruit: हमारा खानपान ही हमें स्वस्थ रहने में मदद करता है। हम जैसा खाना खाते हैं हमारा शरीर भी उसके मुताबिक ढल जाता है। स्वस्थ रहने के लिए बैलेंस डाइट लेना बहुत जरूरी है। इसमें सभी फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और नट्स सही मात्रा में होने जरूरी हैं। लेकिन अपने देश में हर चीज की खेती न होने के कारण कुछ फल और सब्जियां हमें बाहर से ही आयात करनी होती है। इन्हीं में एक खास प्रकार का फल है लुकुमा। यह साउथ अमेरिका में पाया जाने वाला खास फल है, जो आपको ऑनलाइन मिल जाएगा। इस फल में एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी पाए जाते हैं। साथ ही, इसमें पाए जानें वाले मिनरल्स कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदा भी करते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से जानें लुकुमा के स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

लुकुमा के सेवन से सेहत को मिलते हैं ये खास फायदे- Health Benefits of Lucuma
पोषक तत्वों से भरपूर- Full of Nutrients
लुकुमा को पोषक तत्वों का भंडार कहा जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-सी, बीटा-केरोटीन, आयरन और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल करे- Control Blood Sugar
ब्लड शुगर आजकल बहुत साधारण समस्या हो गई है। ऐसे में लुकुमा आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के मदद करता है। डायबिटीज के मरीज अपने डॉक्टर की सलाह पर यह फल खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- लीची जैसा दिखने वाला 'लोंगन फ्रूट' है बहुत गुणकारी, जानें इस फल से सेहत को मिलने वाले 8 जबरदस्त फायदे
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर- Full of Antioxidant
लुकुमा में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हमारे समस्त शरीर के लिए जरूरी होते हैं। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद करता है। साथ ही, इससे बॉडी के डैमेज सेल्स को भी हील होने में मदद मिलती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद- Good For Skin
साउथ अमेरिका में पाया जाने वाला यह फल त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ बीटा-केरोटीन भी पाए जाते हैं। यह मिनरल स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद बीटा-केरोटीन विटामिन-ए में बदल जाता है। जिससे स्किन को हेल्दी और स्मूद बनने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट करें इन 5 फलों का सेवन, हमेशा रहेंगे सेहतमंद
पाचन तंत्र स्वस्थ बनाए रखे
पाचन तंत्र खराब होने का कारण हमारा अस्वस्थ खानपान भी हो सकता है। ऐसे में यह फल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें फाइबर ज्यादा पाया जाता है, जो पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके सेवन से अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए. लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version