
Gond Chilgoza Benefits: चिलगोजा शरीर के लिए फायदेमंद ड्राई फ्रूट्स में से एक है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को पोषण देने के अलावा कई गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं। गोंद चिलगोजा भी चिलगोजा की एक रूप है। सही तरीके से इसका सेवन करने से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और पुरुषों में इनफर्टिलिटी की परेशानी दूर करने में फायदा मिलता है। आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली की वजह से लोग डाइट का ठीक ध्यान नहीं रख पाते हैं। इसकी वजह से लोगों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। लंबे समय तक शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण बीमारियां बढ़ने लगती हैं। ऐसे में आप इससे बचाव के लिए गोंद चिलगोजा का सेवन कर सकते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं गोंद चिलगोजा खाने के फायदे और सही तरीका।
गोंद चिलगोजा खाने के फायदे- Gond Chilgoza Health Benefits in Hindi
गोंद चिलगोजा एक बहुत ही शक्तिशाली पोषक तत्व है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी, कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "नियमित रूप से गोंद चिलगोजा खाने वाले लोगों के शरीर में खून की कमी नहीं होती है। इसके अलावा डायबिटीज, हाई बीपी और हार्ट से जुड़ी बीमारियों में भी गोंद चिलगोजा खाना फायदेमंद होता है।"
इसे भी पढ़ें: चिलगोजे में होते हैं शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व, स्वाती बाथवाल से जानें चिलगोजा के फायदे और खाने का तरीका
गोंद चिलगोजा का सेवन करने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-
1. हार्ट से जुड़ी बीमारियों में फायदेमंद
गोंद चिलगोजा में विटामिन और मिनरल्स की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। आप गोंद चिलगोजा को कई तरीके से डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2. डायबिटीज में फायदेमंद
चिलगोजा डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गोंद चिलगोजा का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और वजन बढ़ने का खतरा कम होता है।
3. हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद
हाई कोलेस्ट्रॉल, खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली की देन है। शरीर में बढे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए गोंद चिलगोजा का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। चिलगोजा कैल्शियम, पोटैशियम समेत कई मिनरल्स का भंडार होता है। आप इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए गोंद चिलगोजा का सेवन कर सकते हैं।
4. वजन घटाने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए गोंद चिलगोजा खाना बहुत फायदेमंद होता है। गोंद चिलगोजा खाने से आपको भूख कम लगती है और शरीर में फैट कम होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में फैट बर्निंग की प्रक्रिया को ठीक करने में मदद करते हैं।
5. महिलाओं के लिए फायदेमंद
महिलाओं के शरीर में खून की कमी, शरीर में पोषक तत्वों की कमी जैसी परेशानियों का खतरा ज्यादा रहता है। इससे बचने के लिए महिलाओं को रोजाना गोंद चिलगोजा का सेवन करना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान गोंद चिलगोजा खाने से कई फायदे मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें: एक दिन में कितना चिलगोजा खाना चाहिए? जानें खाने का सही तरीका
चिलगोजा की तासीर गर्म होती है। इसका सेवन करने से खांसी, दमा, बुखार और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों में भी फायदा मिलता है। इसके अलावा शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। चिलगोजा का तेल गठिया और जोड़ों में दर्द जैसी परेशानियों में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सर्दी के मौसम में चिलगोजा खाने से विशेष फायदे मिलते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version