Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma

सर्दियों में इम्यूनिटी करनी है बूस्ट तो शहद में मिलाकर खाएं पिएं गिलोय, जानें इसके अन्य फायदे

आयुर्वेद में गिलोय और शहद को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है ऐसे में इन दोनों का सेवन एक साथ मिलाकर करना आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है, आइए जानते हैं कैसे? 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में इम्यूनिटी करनी है बूस्ट तो शहद में मिलाकर खाएं पिएं गिलोय, जानें इसके अन्य फायदे

आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां हैं, जिनके उपयोग से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां और अन्य हर्ब्स का उपयोग न सिर्फ बीमारियों को ठीक करने में फायदेमंद होते हैं, बल्कि आपको स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं। इन्हीं चीजों में शहद और गिलोय भी शामिल है। शहद जहां नेचुरल एनर्जी, पोषण और औषधीय गुणों से भरपूर होता है, वहीं गिलोय को इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में जाना जाता है। ऐसे में जब इन दोनों का सेवन एक साथ किया जाए तो ये आपके लिए किसी अमृत से कम नहीं होता है। इसलिए आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि गिलोय में शहद मिलाकर पीने के क्या फायदे हैं?


इस पेज पर:-


शहद और गिलोय मिश्रण के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार शहद और गिलोय दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते है, जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

1. बुखार में फायदेमंद

गिलोय को आयुर्वेद में एक अच्छा ज्वरघ्न माना जाता है, यानी यह बुखार को कम करने में फायदेमंद होता है। वायरल फीवर, मौसमी बुखार या कमजोरी के साथ आने वाले बुखार में गिलोय का काढ़ा या रस काफी फायदेमंद माना जाता है। जब गिलोय को शहद के साथ लिया जाता है तो इसका असर और भी ज्यादा बेहतर तरीके से होता है। शहद शरीर को एनर्जी देता है और गिलोय शरीर को बीमारी से लड़ने की क्षमता को बढ़ाती है।

इसे भी पढ़ें: तुलसी, दालचीनी और गिलोय चाय के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

2. इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभकारी

आज के समय में मजबूत इम्यून सिस्टम होना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। गिलोय को इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में जाना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद नेचुरल तत्व शरीर की इम्यून सिस्टम को एक्टिव रखने में मदद करता है। जबकि शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इन दोनों के मिश्रण का सेवन शरीर को इंफेक्शन से लड़ने का एक बेहतरीन तरीका है और बार-बार बीमार पड़ने की संभावना कम हो सकती है।

3. डायबिटीज में फायदेमंद

गिलोय को आयुर्वेद में डायबिटीज के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को संतुलित करने में मदद करता है। शहद का स्वाद मीठा होता है, लेकिन आयुर्वेद में सीमित मात्रा में शुद्ध शहद को प्रोसेस्ड चीनी से बेहतर माना जाता है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को शहद का सेवन बहुत सावधानी के साथ करना चाहिए और हमेशा डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

01 (54)

4. यूरिन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद

गिलोय को मूत्र प्रणाली के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है और पेशाब से जुड़ी जलन, रुकावट या इंफेक्शन जैसी समस्याओं में लाभकारी होता है। शहद के साथ गिलोय का सेवन यूरिन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और संतुलित करने में मदद करता है, क्योंकि शहद शरीर को पोषण देने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या दिल के लिए अच्छा है गिलोय का सेवन? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

5. पाचन शक्ति बढ़ाएं

आयुर्वेद के अनुसार शहद और गिलोय दोनों ही अग्निदीपक के रूप में जाना जाता है, यानी ये पाचन अग्नि को बढ़ाने में मदद करता है। कमजोर पाचन के कारण गैस, अपच और पेट में भारीपन की समस्या बढ़ सकती है। गिलोय पाचन तंत्र को संतुलित करने और शहद भोजन को सही तरीके से पचाने में मदद करता है। नियमित और सीमित मात्रा में गिलोय और शहद का सेवन आपके पाचन शक्ति के लिए फायदेमंद हो सकता है।

निष्कर्ष

शहद और गिलोय के मिश्रण का आयुर्वेद में काफी फायदेमंद माना जाता है। यह बुखार कम करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। ध्यान रहे, कोई भी औषधि सही मात्रा और सही तरीके से लेना आपके लिए बहुत जरूरी है। इसलिए हमेशा शुद्ध शहद का ही इस्तेमाल करें।
Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • खाली पेट गिलोय पीने से क्या होता है?

    खाली पेट गिलोय खाने से इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके अलावा पाचन में सुधार होता है, ब्लड शुगर कंट्रोल होता है, वजन कम होता है और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  • रोज शहद खाने से क्या फायदा होता है?

    रोज शहद खाने से डायबिटीज कंट्रोल करने, दिल की सेहत को बेहतर रखने, खांसी और जुकाम से राहत पाने, घाव भरने और पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है।
  • गुनगुने पानी में शहद डालकर पीने से क्या होता है?

    गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, स्किन चमकदार बनती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

 

 

 

Read Next

Pippali Churna Benefits: पाचन, खांसी और इम्युनिटी के लिए क्यों फायदेमंद है पिप्पली चूर्ण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Dec 22, 2025 14:44 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS