कोरोनाकाल में इम्यूनिटी मजबूत रखना बहुत ही जरूरी हो चुका है। इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से हम कई तरह की बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपना रहे हैं, लेकिन आयुर्वेदिक तरीके से इम्यूनिटी को मजबूत करने का तरीका सबसे बेहतर तरीका माना जाता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयों के कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, लेकिन नेचुरल उपायों के दुष्प्रभाव बहुत कम देखे जाते हैं। इसके साथ-साथ इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करने के लिए खानपान का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। इसके साथ-साथ कुछ घरेलू उपायों से इम्यूनिटी को मजबूत करने की कोशिश करनी चाहिए। कई ऐसे ड्रिंक्स मार्केट में उपलब्ध हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने का दावा करते हैं।
मार्केट्स ने इन ड्रिंक्स के बदले आप घर में ही ऐसे ड्रिंक्स तैयार कर सकते हैं, जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। आज हम आपको नीम और एलोवेरा से तैयार एक ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में आपकी मदद कर सकता है। इस लाजवाब ड्रिंक से ना सिर्फ आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि इसकी मदद से आप अपने वजन को भी काफी तेजी से घटा सकते हैं।
एलोवेरा के फायदे
एलोवेरा का पौधा देखने में आपको काफी सामान्य लगता है, लेकिन यह कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में इसे औषधियों का राजा कहा जाता है। इससे स्किन से लेकर पाचन से जुड़ी समस्याएं को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही ब्लड शुगर और डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए भी एलोवेरा काफी फायदेमंद हो सकता है। जोड़ों में दर्द, पेट दर्द और आंखों की परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए भी एलोवेरा काफी फायदेमंद होता है।
टॉप स्टोरीज़
नीम के फायदे
नीम की पत्तियों से लेकर इसका छाल हमारे लिए फायदेमंद होता है। नीम एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुणों से भरपूर होता है। यह हमें कई गंभीर समस्याओं से दूर रखने में हमारी मदद कर सकता है। स्किन से लेकर बालों की समस्याओं से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ डायबिटीज, लिवर की समस्या, कैंसर जैसे कई गंभीर बीमारियों से भी हमारी रक्षा करता है। आयुर्वेद में नीम का इस्तेमाल काफी सालों से किया जा रहा है। इसका सेवन आप कई रूपों में कर सकते हैं। कई लोग नीम का जूस पीते हैं, ताकि उनके शरीर का ब्लड साफ हो सके। इसके अलावा स्किन की कई समस्याओं के लिए भी नीम का इस्तेमाल किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: जल्दी-जल्दी पड़ते हैं बीमार तो इस ठीक करें अपना इम्यून सिस्टम
ड्रिंक बनाने का तरीका
आवश्यक सामाग्री
- नीम के पत्ते का रस - 1 चम्मच
- एलोवेरा जेल - 1 चम्मच
- पानी - 1 कप
- शहद - 1 चम्मच
विधि
- सभी चीजों को एक मिक्सर ग्राइंडर में डालें।
- अब इसे अच्छी तरह पीसें।
- अच्छी तरह ग्राइंडर में मिश्रण को पीसने के बाद इसे छान लें।
- अब इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर इसका सेवन करें।
- इस बेहतरीन ड्रिंक के सेवन से कुछ ही दिनों में आपके सामने चौंका देना वाला रिजल्ट होगा।
इसे भी पढ़ें: इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा प्रणाली) क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें इससे जुड़े 5 मिथ और फैक्ट्स
एलोवेरा और नीम का जूस पीने के अन्य फायदे
- डायबिटीज की समस्या से मिलेगा छुटकारा
- स्किन की परेशानियां होगी दूर
- शरीर होगा डिटॉक्स
- पेट की हर एक समस्या होगी दूर
- बालों में डैंड्रफ की परेशानी से मिलेगा छुटकारा
- कैंसररोधी ड्रिंक के रूप में करेगा काम
- आंखों की परेशानी से मिलेगा निजात
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi