
Aloe Vera and Neem Juice: एलोवेरा और नीम आसानी से बाजार में मिल जाते हैं। इन दोनों के मिश्रण से बना जूस सेहत के लिए फायदेमंद होता है। एलोवेरा में विटामिन-ए, सी और ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें फ्लावोनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। वहीं नीम में कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इन सभी पोषक तत्वों का सेवन करने से स्किन और बाल हेल्दी रहते हैं। साथ ही डाइजेशन और शरीर को फिट बनाने के लिए भी यह जूस फायदेमंद होता है। इस लेख में हम जानेंगे एलोवेरा और नीम से बना जूस पीने के फायदे और इस जूस को बनाने की रेसिपी। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
एलोवेरा और नीम से बने जूस की रेसिपी- Aloe Vera and Neem Juice Recipe
सामग्री:
- एलोवेरा
- नीम पत्ती- 25 से 30
- पानी- 1 कप
- शहद- स्वाद के अनुसार
विधि:
- सबसे पहले एलोवेरा को साफ करें।
- इसके बाद एलोवेरा को धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
- नीम के पत्तों को भी धो लें और उसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
- एक बाउल में एलोवेरा के टुकड़े और नीम के टुकड़े डालें।
- इसे एक कप पानी में डालें और ग्राइंडर में पीस लें।
- मिश्रण को छान लें ताकि कोई टुकड़ा ना रहे।
- अब शहद डालें और अच्छे से मिला लें।
- जूस तैयार है।
एलोवेरा और नीम से बना जूस पीने के फायदे- Aloe Vera and Neem Juice Benefits
- एलोवेरा और नीम से बना जूस पीने से पाचन में सुधार होता है और एसिडिटी की समस्या दूर होती है।
- नीम और एलोवेरा से बना जूस पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इस जूस में विटामिन-बी, सी और ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- नीम का रस खून को साफ रखता है।
- आंतों को स्वस्थ रखने के लिए एलोवेरा और नीम से बने जूस का सेवन फायदेमंद होता है।
- एलोवेरा और नीम का जूस पीने से स्किन इन्फेक्शन दूर होता है और स्किन में चमक बनी रहती है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version