Neem Juice Benefits and Side Effects: नीम का इस्तेमाल सदियों से कई चीजों के लिए किया जा रहा है। यह जादू की तरह काम करता है, आपने अक्सर सुना होगी कि नीम के स्वास्थ्य के लिए अनगिनत फायदे हैं। खासतौर पर आयुर्वेद के रूप में इसका काफी इस्तेमाल किया जाता है। नीम के पेड़ का हर हिस्सा इसकी पत्ती के लेकर छाल तक औषधि के रूप में काम करती है। इसे और रूप यानी नीम के जूस की तरह पर उपयोग किया जाता है। नीम का जूस पीने के कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे हैं। अब चूंकि नीम का जूस पीने के कई फायदे हैं, तो वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। जब कुछ लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित कोई समस्या होती है, उन लोगों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। हमने इस विषय पर आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के न्यूट्रिशियन और डायटेटिक्स डॉ. अंशुल सिंह (Anshul Singh, Team Leader, Clinical Nutrition and Dietetics Department, Artemis Hospitals) से विस्तार में बात की। आइए डॉक्टर से जानते हैं कि नीम का जूस पीने के क्या फायदे हैं और क्या नुकसान?
नीम के जूस में मौजूद पोषक तत्व-Nutrients present in Neem Juice
नीम के जूस में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, विटानिम सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पौटेशियम, सोडियम और फाइटोकेमिकल्स की मात्रा मौजूद होती है। ये जरूरी पोषक तत्व शरीर के लिए जरूरी होते हैं। जैसा कि पहले बताया कि नीम का इस्तेामल कई तरीकों से किया जाता है। चूंकि इसमें भरपूर पोषक तत्व होते हैं, जिसका सेवन तो किया जाता है। नीम के पानी के नहाने से सेहत को फायदा होता है। अब चलिए जान लेते हैं कि नीम का जूस पीने के क्या फायदे हैं?
इसे भी पढ़ें- विटामिन K की कमी के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, जानें और खाएं इस स्थिति से बचाव के लिए ये 9 सुपरफूड्स
नीम का जूस के फायदे- Benefits of Neem Juice
नीम का में भरपूर पोषक तत्व मौजूद हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। अब जानते हैं कि आखिर नीम का जूस पीने के फायदे क्या हैं?
1. इम्यून सिस्टम को बूस्ट करना
नीम का जूस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट जैसे विटामिन सी, फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स आदि। नीम का जूस पीने से एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं, जिससे शरीर में किसी भी बीमारी से लड़ने में ताकत मिलती है।
2. स्किन में सुधार
नीम त्वचा से संबंधित किसी परेशानी में औषधि की तरह काम करता है, इसी तरह नीम का जूस भी फायदेमंद है। नीम का रस पीने से कई त्वचा से संबंधित समस्याएं ठीक होती हैं। सूजन की समस्या, मुँहासे, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी कई त्वचा से रिलेटेड समस्याओं के लिए यह कारगार साबित हो सकता है। आपको बता दें कि नीम का रस पीने से रक्त भी शुद्ध होता है, जिससे दाग-धब्बे, काले धब्बे और पिगमेंटेशन की समस्या भी कम होती है।
3. पाचन संबंधी सुधार
नीम पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। खासतौर पर पेट को साफ करने में, इसके अलावा सूजन, पेट से संबंधित समस्याएं और अपच की परेशानी को कम करने में मदद करता है। दरअसल, यह शरीर से विषाक्त को बाहर निकालने का काम करता है।
4. ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में
नीम के जूस का एक और फायदा है कि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। खासतौर पर यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। नीम के जूस में ऐसे पदार्थ होते हैं जो इंसुलिन को बढ़ावा देता है और रक्त शर्करा का स्तर कम करता है। जिन लोगों के को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें नीम का जूस पीने की सलाह भी दी जाती है।
5. लिवर के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
दरअसल, लिवर शरीर को डिटॉक्स करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, नीम के जूस में हेपेटोप्रोटेक्टिव पदार्थ पाया जाता है, जिस कारण यह लिवर को विषाक्त पदार्थ जैसे शरार या अन्य हानिकार पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर में सूजन को भी कम करने में मदद करता है। बता दें कि यह फैटी लिवर के मरीजों और हेपेटाइटिस जैसे मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।
6. बालों के फायदेमंद
नीम का जूस त्वचा के लिए तो फायदेमंद ही है, यह बालों के लिए काफी फायदेमंद हैा। दरअसल, इसमें एंटीफंगल यौगिक होने की वजह से डैंड्रफ और स्कैल्प संक्रमणों परेशानी छुटकारा मिलता है। इसे पीने से स्कैल्प में रक्तसंचार में सुधार होता है, जिससे बाला स्वस्थ और मजबूत होते हैं। इसके अलाव यह जूस पीने से बालों के झड़ने की समस्या कम होती है और बाल को जल्दी सफेद होने से बचाता है। इसके अलावा, नीम के रस को स्कैल्प पर लगाने से जलन और खुजली से राहत मिलती है, जिससे स्कैल्प की सेहत को और भी फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें- ज्यादा अजवाइन के सेवन से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें आयुर्वेदाचार्य से
नीम के जूस के नुकसान-Side Effects of Neem Juice
वैसे तो नीम का जूस पीने ढेरों फायदें है, लेकिन इसके नुकसान भी हैं। खासतौर पर तब जब इसका ज्यादा सेवन किया जाता है। तो इसके काफी नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं नीम के जूस के साइड इफेक्ट्स हैं?
1. उल्टी, मतली या दस्त
नीम के जूस में बहुत ज्यादा बायोएक्टिव पदार्थ होते हैं, अगर इस जूस का ज्यादा सेवन किया जाता है। इसके कई नुकसान हो सकते हैं, जैसे कि मतली, उल्टी, दस्त, ज्यादा सोना और दौरे जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप इसका सेवन ज्यादा मात्रा में और लंबे समय तक करते हैं, तब ये सारी परेशानियां हो सकती हैं।
2. एलर्जी होना
कुछ लोगों को नीम के जूस का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। जब आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो स्किन पर चकत्ते, खुजली या सूजन जैसी परेशानियों का सामना कर सकते हैं।
इसके ज्यादा सेवन से सांस लेने में कठिनाई का सामना भी कर सकते हैं। हालांकि, इस तरह के लक्षण नजर आने पर आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
3. गर्भावस्था और प्रजनन क्षमता पर असर
नीम के रस को गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि कुछ संस्कृतियों में नीम का इस्तेमाल मिसकैरेज के लिए किया जाता रहा है। इसलिए नीम का रस अधिक सेवन करने से गर्भवती महिलाओं के लिए सही नहीं है। इसके अलावा यह पुरुषों की प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित करता है। इसलिए गर्भधारण करने की कोशिश कर रहे कपल्स को नीम के रस से बचने की सलाह दी जाती है।
4. पाचन संबंधी समस्याएं
कुछ लोगों को, नीम का रस पीने से पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। खासकर अगर इसे खाली पेट या बहुत ज्यादा मात्रा में लिया जाए। बता दें कि इसके लक्षणों में पेट खराब होना, मतली, सूजन और दस्त शामिल हैं।
निष्कर्ष
नीम का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। हालांकि, नीम का प्रयोग सदियों से होता आ रहा है। यह पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, पाचन से संबंधी परेशानियों को कम करने में मदद करता है और स्किन के लिए, इन सबके लिए नीम का जूस बहुत फायदेमंद है। हालांकि इसके ज्यादा सेवन ने शरीर को नुकसान भी पहुंच सकते हैं। जिस कारण कुछ लोगों को नीम का जूस नहीं पीना चाहिए या फि कम मात्रा में इसका सेवन करें। हालांकि, अगर आपको इसके सेवन से उल्टी, मतली या दस्त जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
FAQ
नीम का जूस पीने के क्या नुकसान हैं?
नीम का जूस अधिक पीने से कई नुकसान हो सकते हैं। जैसे उल्टी, मतली या दस्त, गर्भावस्था और प्रजनन क्षमता पर असर, पाचन संबंधी समस्याएं और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।नीम का जूस कितने दिनों तक पीना चाहिए?
नीम का जूस आमतौर पर 1 महीने तक पीना चाहिए।नीम का जूस पीने का सही समय क्या है?
नीम का जूस सुबह खाली पेट पीने से ज्यादा फायदा मिलता है। हालांकि, अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या पैदा होती है, तो इसे खाने के बाद लिया जा सकता है ।