Doctor Verified

मानसून में स्कैल्प पर हो गया है फंगल इंफेक्शन, तो बचाव के लिए अपनाएं ये 4 उपाय

Scalp Fungal Infection: मानसून में स्कैल्प फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में स्कैल्प पर हो गया है फंगल इंफेक्शन, तो बचाव के लिए अपनाएं ये 4 उपाय


Scalp Fungal Infection in Hindi: मानसून में त्वचा से जुड़ी समस्याएं होना बेहद आम है। इस मौसम में कोई फोड़े-फुंसियों से, तो कोई फंगल इंफेक्शन से परेशान रहता है। फंगल इंफेक्शन शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है। कुछ लोगों को स्कैल्प पर भी फंगल इंफेक्शन हो जाता है। मानसून में स्कैल्प पर फंगल इंफेक्शन होना काफी सामान्य है। इसकी वजह से आपको सिर पर खुजली, डैंड्रफ और जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में स्कैल्प फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए आप कुछ उपायों को आजमा सकते हैं। तो आइए, इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानते हैं स्कैल्प इंफेक्शन से बचने के उपाय-

मानसून में स्कैल्प को फंगल इंफेक्शन से बचाने के उपाय

hair wash

1. हेयर वॉश करें

मानसून में बालों और सिर को स्वस्थ रखने के लिए आपको नियमित रूप से बाल जरूर धोने चाहिए। हेयर वॉश करने से बालों में मौजूद इंफेक्शन से छुटकारा मिलता है। साथ ही, इंफेक्शन के बढ़ने की संभावना भी कम होती है। मानसून में आपको हर दूसरे दिन बालों को धोना चाहिए। अगर बारिश में बाल भीगे गए हैं, तो इसके बाद हेयर वॉश जरूर करें। आप चाहें तो शिकाकाई, नीम या एलोवेरा शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्कैल्प साफ रहेगा और फंगल इंफेक्शन से भी बचाव होगा।

इसे भी पढ़ें- फंगल इंफेक्शन होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, दूर होगी खुजली और जलन की समस्या

2. तेल से मालिश करें

मानसून में सिर को फंगल इंफेक्शन से बचाने के लिए आपको तेल से भी मालिश जरूर करनी चाहिए। सिर की मालिश करने के लिए आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल और टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप कोई-सा भी तेल लें। इसे हल्का गर्म करें और फिर सिर की मालिश करें। इससे फंगल इंफेक्शन से बचाव हो सकता है। अगर आप एसेंशियल ऑयल लगा रहे हैं, तो इसे नारियल या सरसों के तेल के साथ मिक्स करके ही लगाएं।

3. एंटीफंगल शैंपू का इस्तेमाल करें

स्कैल्प फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए आप एंटीफंगल शैंपू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्केट में भी कई ऐसे शैंपू आते हैं, जो फंगल इंफेक्शन से बचाते हैं। आप डॉक्टर की सलाह पर ऐसे शैंपू का चुनाव कर सकते हैं। एंटीफंगल शैंपू, इंफेक्शन को खत्म करने में मदद करते हैं। इसलिए आप भी इस शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

neem hair mask

4. हेयर मास्क लगाएं

स्कैल्प फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए आप हेयर मास्क भी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आप नीम, एलोवेरा, आंवला या शिकाकाई हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। इनमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फंगल इंफेक्शन से बचाते हैं। इसके लिए आप नीम के पत्तों का पाउडर लें। इसमें पानी मिलाएं और फिर अपने बालों-स्कैल्प पर लगा लें। हफ्ते में 1-2 बार इस मास्क को लगाने से काफी लाभ मिलता है। 

मानसून में स्कैल्प के फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए आप भी इन उपायों को आजमा सकते हैं। लेकिन अगर आपको इंफेक्शन बार-बार परेशान करें, तो आपको डॉक्टर से भी कंसल्ट जरूर करना चाहिए।

Read Next

पैर की दबी हुई नस खोलने के ल‍िए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version