फंगल इंफेक्शन होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, दूर होगी खुजली और जलन की समस्या

Fungal Infection in Hindi: अगर फंगल इंफेक्शन बार-बार हो रहा है, तो आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इनसे आपको काफी आराम मिलेगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
फंगल इंफेक्शन होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, दूर होगी खुजली और जलन की समस्या


Fungal Infection in Hindi: हम सभी को त्वचा से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसमें से एक फंगल इंफेक्शन भी है। खासकर, बारिश के दिनों में फंगल इंफेक्शन के मामले बढ़ने लगते हैं। फंगल इंफेक्शन एक त्वचा संबंधी संक्रमण होता है। यह इंफेक्शन तब होता है, जब कवक यानी फंगस त्वचा के किसी हिस्से पर आक्रमण करते हैं। इसकी वजह से त्वचा पर जलन, खुजली और रेडनेस हो सकती है। यह स्थिति परेशान करने वाली हो सकती है। इसलिए आपको फंगल इंफेक्शन को कभी भी सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। फंगल इंफेक्शन होने पर अक्सर लोग एंटीसेप्टिक क्रीम लगाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कुछ घरेलू उपाय भी फंगल इंफेक्शन को ठीक कर सकते हैं। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं फंगल इंफेक्शन के लिए घरेलू उपाय (Fungal Infection ke Liye Gharelu Upchar)-

फंगल इंफेक्शन दूर करने के लिए घरेलू उपाय- Home Remedies to Cure Fungal Infection in Hindi

tea tree oil

1. टी ट्री ऑयल

फंगल इंफेक्शन होने पर आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में फंगल इंफेक्शन को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल लें। इसमें नारियल का तेल मिलाएं। अब इसे फंगल इंफेक्शन पर लगाएं और आधे घंटे बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें। टी ट्री ऑयल इंफेक्शन को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए आप इसका इस्तेमाल दिन में 2-3 बार कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Fungal Infection: फंगल इंफेक्शन का इलाज है दालचीनी का तेल, जानें इस्‍तेमाल का तरीका

2. नीम की पत्तियां

अगर आपको बार-बार फंगल इंफेक्शन हो जाता है, तो नीम के पत्तों का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। नीम की पत्तियां फंगल इंफेक्शन को ठीक कर सकती हैं। साथ ही, फंगल इंफेक्शन से बचाव भी करती हैं। इसके लिए आप नीम की पत्तियां लें और इन्हें पानी में उबाल लें। अब इस पानी से अपने फंगल इंफेक्शन को साफ कर लें। नीम की पत्तियां फंगल इंफेक्शन को ठीक करने का एक बेहतरीन घरेलू उपाय साबित हो सकती हैं। दरअसल, नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फंगल इंफेक्शन को मिटाने में मदद करती हैं।

3. हल्दी

फंगल इंफेक्शन ठीक करने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप कच्ची हल्दी लें और इसे पीस लें। अब इसे फंगल इंफेक्शन पर लगाएं। आप चाहें तो हल्दी पाउडर में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को फंगल इंफेक्शन पर लगाएं और फिर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। हल्दी में मौजूद गुण फंगल इंफेक्शन को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, फंगल इंफेक्शन के दाग-धब्बों को भी रिमूव कर सकते हैं।

aloevera

4. एलोवेरा

एलोवेरा को सेहत और बालों के साथ ही त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर फंगल इंफेक्शन हो गया है, तो आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप फंगल इंफेक्शन पर एलोवेरा जेल लगाएंगे, तो इससे खुजली और जलन में राहत मिल सकती है। फंगल इंफेक्शन दूर करने के लिए एलोवेरा को दिन में 2-3 बार लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- फंगल इंफेक्शन के बाद स्किन हो गई ड्राई? करें इन 5 घरेलू उपायों का इस्तेमाल

5. दही 

फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए आप दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दही में एसिड होता है, जो हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है। आप फंगल इंफेक्शन पर दही लगाएं और आधे घंटे बाद साफ कर लें। इससे इंफेक्शन ठीक होगा। साथ ही, फंगल इंफेक्शन के दाग-धब्बे भी रिमूव होंगे। दही को त्वचा पर लगाने से फंगल इंफेक्शन से बचाव भी हो सकता है।

Read Next

Constipation Remedies: नैचुरल तरीके से दूर करें कब्ज की समस्या, जानें 4 तरीके

Disclaimer