बच्चों को गर्मियों में जरूर खिलाएं खरबूजा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Benefits Of Feeding Muskmelon To Children: बच्चों को खरबूजा खिलाने से उनके शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को गर्मियों में जरूर खिलाएं खरबूजा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे


Benefits Of Feeding Muskmelon To Children: खरबूजा बड़ों की सेहत के साथ बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी और आयरन आदि पाए जाते हैं, जो बच्चों की सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। गर्मियों में खरबूजा काफी मात्रा में मिलता है। मुलायम और मीठा होने की वजह से बच्चे इसे आसानी से खा लेते है और पसंद भी करते है। पानी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से खरबूजा बच्चों के लिए पचाने में काफी आसान होता है। इसमें मौजूद फाइबर उनके पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज को भी दूर करता है। आइए जानते हैं बच्चों को खरबूजा खिलाने के अन्य फायदों के बारे में।

हाइड्रेट रखें

अक्सर बच्चे पानी पीना कम पसंद करते है। जिस कारण गर्मियों में उनके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में खरबूजा बच्चों के शरीर को हाइड्रेट रखता है और शरीर में पानी की कमी को पूर्ति करता है। खरबूजा खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। ऐसे में हर बच्चा आसानी से खा लेता है।

कब्ज करे दूर

बच्चों में कब्ज की समस्या होना एक आम परेशानी है। ऐसे में खरबूजा में मौजूद फाइबर बच्चों में कब्ज की परेशानी को दूर करता है और उनके शरीर को हेल्दी रखता है। खरबूजा पेट की बाउल मूवमेंट को ठीक करता है और मल को सॉफ्ट करता है। जिससे कब्ज की परेशानी आसानी से दूर होती है। 

muskmelon

बच्चों की आंखों के लिए फायदेमंद

खरबूजा में मौजूद विटामिन ए बीटा-कैरोटीन बच्चों की आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खरबूजा खाने से आंख संबंधित बीमारी होने का खतरा कम होता है और आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। खरबूजा बच्चों की आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- मेहंदी में मिलाकर लगाएं नींबू, बालों को मिलेंगे ये 5 फायदे

विकास में सहायक

बच्चों को खरबूजा खिलाने से उनकी विकास तेजी से होता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, सी, पोटेशियम और फोलेट त्वचा को कोमल बनाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से हड्डियां लंबे समय तक स्वस्थ रहती है।

इम्यूनिटी मजबूत करे

बच्चों को खरबूजा खिलाने से बच्चों की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और मौसमी बीमारी लगने का खतरा भी कम होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी बच्चों में इंफेक्शन की संभावना को कम करता है और शरीर को हेल्दी रखता है।

बच्चों के लिए खरबूजा बहुत फायदेमंद होता है। इसको 3 साल से बड़े बच्चों को खिलाना शुरू करें। अगर बच्चे को कोई बीमारी है, तो खिलाने से पहले डॉक्टर का परामर्श अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

तम‍िलनाडु की लोकप्र‍िय हर्बल ड्र‍िंक है सुक्‍कू कॉफी, जानें सेहत के ल‍िए इसके फायदे और रेस‍िपी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version