Doctor Verified

ज्यादा गर्म पानी पीने से पेट की इंटरनल लाइनिंग को नुकसान हो सकता है? डॉक्टर ने बताया

गर्म पानी पीना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है लेकिन क्या इसे ज्यादा पीने से पेट के आंतरिक हिस्सों को नुकसान हो सकता है? जानते हैं इस बारे में डॉक्टर की राय।
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा गर्म पानी पीने से पेट की इंटरनल लाइनिंग को नुकसान हो सकता है? डॉक्टर ने बताया

कई बार जब हमारा खाना नहीं पचता और पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं तो गर्म पानी पीना इन समस्याओं से बचाव में मदद करता है। गर्म पानी जहां पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है वहीं ये आंतों से गंदगी को डिटॉक्स करने में भी मददगार है। हालांकि, सवाल ये आता है कि क्या गर्म पानी पीने से पेट के आंतरिक हिस्से को नुकसान हो सकता है? क्या आप ज्यादा गर्म पानी पीते हैं तो पेट के अस्तर और दीवरों पर छाले पड़ सकते हैं और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने Dr. Syed Uzair Yawar, Consultant Gastroenterologist, Prakash Hospital से बात की और जाना की असली बात क्या है?


इस पेज पर:-


ज्यादा गर्म पानी पीने से पेट की इंटरनल लाइनिंग को नुकसान हो सकता है?

Dr. Syed Uzair Yawar बताते हैं कि जरूरत से ज्यादा गर्म तरल पदार्थ पीना मानव पाचन तंत्र (गट) के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि बहुत ज्यादा गरम पेय पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों में इसोफेगस यानी भोजन नली के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, इससे मुंह और आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे गट में डिस्बायोसिस और माइक्रोफ्लोरा में बदलाव हो सकता है। इसलिए रोजाना बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने की सलाह नहीं दी जाती।

stomach_issues

पेट के आंतरिक हिस्सों को कैसे प्रभावित करता है गर्म पानी

Dr. Syed बताते हैं कि गर्म पानी नहीं हमें नॉर्मल तापमान वाले पानी को पीना चाहिए या फिर गुनगुने पानी (How hot water affects the internal parts of the stomach) को पीना चाहिए। गर्म पानी, जब पीने योग्य सुरक्षित तापमान पर पिया जाता है, तो आमतौर पर पेट के आंतरिक भागों पर सकारात्मक या तटस्थ प्रभाव डालता है। यह पाचन में सहायता कर सकता है, पेट की परत को आराम दे सकता है और पोषक तत्वों के अवशोषण को सुगम बना सकता है लेकिन ज्यादा गर्म पानी पीना पेट की परत में जलन पैदा कर सकता है, जिससे अस्थायी अपच, पेट फूलना या पेट में असहजता हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: ये 7 बीमारियां पहुंचाती हैं आंतों के बैक्टीरिया को नुकसान, जानें सेहत के लिए क्यों जरूरी हैं गट बैक्टीरिया

इतना ही नहीं जिन लोगों का पेट संवेदनशील है या जिन्हें गैस्ट्राइटिस, एसिड रिफ्लक्स (GERD) या अल्सर जैसी समस्याएं हैं, उनके लिए बहुत गर्म पानी इनके लक्षणों को और खराब कर सकता है। बहुत गर्म पानी इसोफेगस को परेशान कर सकता है और एसिड रिफ्लक्स को बढ़ा सकता है। इसके अलावा अत्यधिक गर्मी मुंह के ऊतकों और पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा भी ज्यादा गर्म पानी पीने के कई अन्य नुकसान भी हो सकते हैं जैसे कि मुंह की अंदरूनी त्वचा जल सकती है और इससे छाले या अल्सर होने का भी खतरा रहता है।

इसे भी पढ़ें: दूध या चीज़, पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए क्या लें? एक्सपर्ट से जानें

अन्य नुकसान

बहुत गर्म पानी पीने से मुंह, गला और ग्रासनली जल सकती है। ये गले के संवेदनशील टिशूज को नुकसान पहुंचाता है, जिससे सूजन हो सकती है। बहुत गर्म पानी का बार-बार सेवन करने से दांतों का इनेमल घिस सकता है और इससे दांतों की परतों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा ज्यादा गर्म पानी पीना इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का कारण बन सकता है। ये शरीर के खनिजों को पतला कर सकता है जिससे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का नुकसान हो सकता है। इसके अलावा ये गट बैक्टीरिया के संतुलन को भी खराब कर सकते हैं।

इसलिए ज्यादा गर्म पानी पीने से बचें। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। अगर आपको गर्म पानी पीना भी है तो गुनगुना पानी पिएं जो कि सेहत के लिए हर प्रकार से फायदेमंद हो या न हो नुकसानदेह बिलकुल भी न हो।

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • गर्म पानी कब नहीं पीना चाहिए?

    एसिडिटी या पेट में जलन होने पर ज्यादा गर्म पानी न पिएं। इसके अलावा मुंह या गले में छाले होने पर भी आपको गर्म पानी पीने से बचना चाहिए जो कि सेहत को प्रभावित कर सकता है।
  • क्या गर्म पानी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है?

    ज्यादा गर्म पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है और इससे प्यास भी नहीं जाती और पेशाब से जुड़ी कई समस्याओं की भी वजह बन सकता है।
  • 1 दिन में कितना गर्म पानी पीना चाहिए?

    गर्म पानी आपको पीना ही नहीं चाहिए। अगर आप पी भी रहे हैं तो 1 दिन में बस 1-2 गिलास गुनगुना पानी पिएं।

 

 

 

Read Next

Kidney Health in Winter: ठंड में कम पानी पीने से हो सकता है किडनी पर असर, डॉक्टर से बताए हेल्दी रहने के तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Jan 01, 2026 10:01 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS