Habits That Can Harm Your Gut Bacteria: गट यानी आंत। आंत का सही होना बहुत जरूरी है। अगर आपकी आंत साफ न हो, तो इससे ओवर ऑल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। Healthline की मानें, तो एक ह्यूमन गट में करीब 100 ट्रिलियन से ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। इसे गट फ्लोरा के नाम से जाना जाता है। जिस तरह आपकी आंत का सही और हेल्दी होना जरूरी है। इसी तरह, आपकी गट फ्लोरा का भी सही होना जरूरी है। इससे ओवर ऑल हेल्थ प्रभावित होती है। बताते चलें कि कुछ गट बैक्टीरिया अच्छे होते हैं, जबकि कुछ बुरे होते हैं। इन सबका अपना-अपना महत्व है। जो अच्छे गट बैक्टीरिया होते हैं, वो भोजन पचाने में मदद करते हैं। ये बुरे बैक्टीरिया को मारते हैं और विटामिन-के तथा फोलेट जैसे न्यूट्रिएंट्स को प्रोड्यूस करते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि गट बैक्टीरिया का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ बुरी आदतों के कारण गट बैक्टीरिया पर नेगेटिव असर (Gut Bacteria Ko Healthy Kaise Banaye) पड़ता है? यहां हम आपको उन्हीं आदतों के बारे में बता रहे हैं। आज से ही उनके बारे में जानें और अपनी आदतों में सुधार करें। इस बारे में हमने शारदा अस्पताल में General Medicine के प्रोफेसर डॉ. अनुराग प्रसाद से बात की।
गट बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें- Things That Can Harm Your Gut Bacteria In Hindi
डाइट में प्रीबायोटिक्स की कमी
प्रीबायोटिक्स एक प्रकार का फाइबर होता है। लेकिन, यह शरीर में पचता नहीं है। इसके बजाय, यह फ्रेंडली गट बैक्टीरिया को पनपने और उनके विकास को बढ़ावा देता है। कई फलों, सब्जियों और साबुन अनाज में प्राकृतिक रूप से प्रीबायोटिक फाइबर होता है। अगर आपकी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रीबायोटिक्स न हो, तो इससे आपके डाइजेशन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। प्रीबायोटिक्स के लिए आप छोले, बीन्स, दालें, ओट्स आदि का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ये 7 बीमारियां पहुंचाती हैं आंतों के बैक्टीरिया को नुकसान, जानें सेहत के लिए क्यों जरूरी हैं गट बैक्टीरिया
बहुत ज्यादा शराब का सेवन करना
यह बात हम सबको पता है कि शराब बहुत ज्यादा टॉक्सिक होती है। यह एडिक्टिव भी है। लोगां को इसका नशा हो जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होता है। हेल्थलाइन में प्रकाशित एक लेख की मानें, तो जो लोग लंबे समय से शराब का सेवन कर रहे हैं, उन्हें कई तरह की सीरियस हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं। इसमें गट हेल्थ भी शामिल है।
इसे भी पढ़ें: आपके पेट में मौजूद 'गुड बैक्टीरिया' को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये फूड्स, सेहत और पाचन दोनों के लिए हैं हानिकारक
नियमित एक्सरसाइज न करना
मौजूदा समय में ज्यादातर लोगों की फिजिकल एक्टिविटी पूरी तरह खत्म हो गई है। इसकी वजह है डेस्क जॉब का कल्चर बढ़ना। अगर आप फिजिकली एक्टिव नहीं रहते हैं, तो इससे गट बैक्टीरिया की हेल्थ प्रभावित होती है। साथ ही, गट हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। फिजिकली एक्टिव रहने के लिए आप एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसमें स्विमिंग, वॉकिंग और साइक्लिंग जैसी कुछ एक्टिविटी को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं।
पर्याप्त नींद न लेना
पिछले कुछ दशकों में नाइट शिफ्ट जॉब का चलन बढ़ा है। इसकी वजह से लोगों को देर रात तक जगकर काम करना होता है और दिन में आराम करते हैं। जबकि, ऐसी लाइफस्टाइल अपनाने से लोगों की बायोलॉजिक क्लॉक इफेक्ट होती है और नींद भी पूरी नहीं होता है। ऐसे में गट बैक्टीरिया को विकास करने के लिए फ्रेंडली एन्वायरमेंट नहीं मिल पाता है। नतीजतन, गट हेल्थ भी सही नहीं रहती है।
डाइट में वैरायटी न रखना
डाइट में वैरायटी का होना बहुत जरूरी है। जबकि, आज की तारीख में ज्यादातर लोगा रेडी टू ईट फूड को महत्व देते हैं। इसकी वजह, हमारी व्यस्त जीवनशैली है। लेकिन, इस तरह की चीजें हमारे हेल्थ के लिए सही नहीं होती हैं। कोशिश करें कि अपनी डाइट में वैरायटी रखें और हेल्दी ऑप्शन को चुनें। डाइट में मौसमी फल, सब्जियां, दाल, साबुत अनाज जैसी सब चीजें रखें। गट बैक्टीरिया पर इसका बहुत अच्छा असर पड़ेगा।
All Image Credit: Freepik