आपने भी अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि, "आधी से ज्यादा बीमारियां तो पेट की गड़बड़ी के कारण होती हैं।" इस बात की सच्चाई को विज्ञान भी मानता है। ऐसी बहुत सी बीमारियां और मेडिकल इश्यूज हैं, जो सीधे आपके पेट की सेहत से जुड़े हुए हैं। तनाव, चिंता, मोटापा, डायबिटीज, अर्थराइटिस, ब्लड प्रेशर, इरिटेबल बॉवल सिंड्रोम आदि जैसे हजारों बीमारियां हैं, जो पाचन की गड़बड़ी के कारण होती हैं।
क्या आप जानते हैं कि आपके खाने के पाचन में बहुत सारे बैक्टीरिया भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं? इनके अच्छे काम के कारण ही इन्हें 'गुड बैक्टीरिया' कहा जाता है। ये ऐसे बैक्टीरिया हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं और इनकी कमी आपके शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकती है।
मगर आपकी ही कुछ गलत आदतों और गलत खानपान के कारण कई बार आंतों में मौजूद ये गुड बैक्टीरिया काफी संख्या में मार दिए जाते हैं, जिससे आपकी सेहत प्रभावित होती है। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 5 कॉमन फूड्स, जो आपके 'गुड बैक्टीरिया' को नष्ट करते हैं।
चीनी
चीनी मोटापा बढ़ाती है और आपको डायबिटीज का शिकार बना सकती है, ये बातें तो आप जानते हैं। मगर शायद आपको यह नहीं पता होगा कि चीनी खाने के बाद आपकी आंतों में 'बैड बैक्टीरिया' (बुरे बैक्टीरिया) की संख्या बढ़ जाती है। ये बैड बैक्टीरिया गुड बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाते हैं और आपके पाचन को बिगाड़ते हैं। इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स आपको एक दिन में ज्यादा चीनी या चीनी के इस्तेमाल से बनी चीजों को न खाने की सलाह देते हैं।
इसे भी पढ़ें: 'गुड जर्म्स' की कमी से बच्चों में बढ़ रहा है कैंसर का खतरा, ध्यान रखें ये बातें
रिफाइंड फ्लोर (मैदा)
मोटे अनाजों (गेंहूं, जौ, मक्का, बाजरा आदि) को पेट के लिए बहुत हेल्दी माना जाता है, क्योंकि इनमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। मगर यदि इन्हीं अनाजों को महीन पीसकर रिफाइन किया जाता है, तो इनके हेल्दी एलिमेंट्स निकल जाते हैं। जैसे- गेंहू को साबुत उबालकर या भिगोकर खाना शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है, गेंहू का आटा खाना उससे कम फायदेमंद है मगर सामान्यतः इसके कोई नुकसान नहीं हैं क्योंकि आटे में भी पर्याप्त फाइबर होता है, जबकि गेंहू से ही बना मैदा आपके शरीर के लिए बिल्कुल भी हेल्दी नहीं होता है। रिफाइंड अनाज खाने से भी पेट के गुड बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचता है।
प्रॉसेस्ड फूड्स
प्रॉसेस्ड फूड्स और बाजार में मिलने वाले पैकेटबंद फूड्स में न्यूट्रीशन बिल्कुल नहीं होता है। इसलिए इनका सेवन वैसे ही आपके शरीर के लिए बिल्कुल भी हेल्दी नहीं होता है। इसके अलावा एक परेशानी यह भी है ज्यादातर प्रॉसेस्ड फूड्स में स्वाद बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल टेस्ट इन्हैंसर्स और केमिकल्स का प्रयोग किया लाता है, जो आपके पेट में जाने के बाद आपकी आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को मारते हैं। इसके अलावा प्रॉसेस्ड फूड्स का सेवन आपके शरीर में कैंसर के खतरे को भी बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें: बार-बार नहीं छूना चाहिए शरीर के इन 5 अंगों को, होते हैं हानिकारक बैक्टीरिया
एल्कोहल (शराब)
शराब आपकी सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। हालांकि कई तरह की रिसर्च इस बात का दावा करती हैं कि थोड़ी मात्रा में एल्कोहल का सेवन आपकी सेहत के लिए अच्छा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक दिन में पुरुषों को 2 पेग और महिलाओं को 1 पेग से ज्यादा शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। वैसे तो आपके पेट के बैक्टीरिया के लिहाज से देखें तो आपको बिल्कुल भी एल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए।
Read more articles on Healthy Diet in Hindi