Items You Should Remove From The Bathroom: अक्सर लोगों को बाथरूम की कुछ चीजों को समय-समय पर बदलने की सलाह दी जाती है। लेकिन ज्यादातर लोग इनका इस्तेमाल लंबे समय तक करते रहते हैं। जिसके कारण इंफेक्शन या स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में हेल्दी रहने और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचने के लिए इन चीजों को एक समय सीमा के बाद बदल देना चाहिए। आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानें बाथरूम की कौन-सी चीजों को समय-समय पर बदलना चाहिए?
बाथरूम की किन चीजों को बदलें? - What Bathroom Items Should You Replace In Hindi?
समय के साथ बाथरूम में रखीं कुछ चीजों को बदलते रहना चाहिए। जिससे स्वास्थ्य को हेल्दी रखने और स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सके।
टूथब्रश बदलें - Change Tooth Brush
अक्सर डॉक्टर लोगों को हर तीन महीने में टूथ ब्रश को बदलने की सलाह देते हैं, लेकिन लोग ऐसा नहीं करते हैं और इसका इस्तेमाल 3 महीने से ज्यादा समय के लिए करते रहते हैं। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, टूथ ब्रथ का इस्तेमाल 3-4 महीने से ज्यादा नहीं करना चाहिए। क्योंकि 3 महीने बाद टूथ ब्रश घिस जाते हैं, जिससे इनकी दांतों की सफाई करने की क्षमता कम हो सकती है। इसके कारण ब्रिसल्स पर बैक्टीरिया के बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में हर 3 महीने में ब्रश बदलना फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: बाथरूम में रखी इन 5 चीजें समय से पहले करें बाहर, त्वचा को खराब करने के साथ फैलाती है संक्रमण
रेजर ब्लेड बदलें - Replace Razor Blade
रेजर डल ब्लेड को बदलें, इससे लोगों को स्किन इंफेक्शन और स्किन डैमेज की समस्या हो सकती है। ऐसे में रेजर की ब्लेड को 5-7 इस्तेमाल के बाद नियमित रूप से बदलना चाहिए। कई बार पुरानी रेजर ब्लेड के लंबे समय तक इस्तेमाल करने के कारण लोगों को त्वचा पर जलन, खुजली, रैशेज और लालिमा आने की समस्या भी हो सकती है। इन समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
एंटी-माइक्रोबियल मॉउथ वॉश - Anti-microbial Mouth Wash
एंटी-माइक्रोबियल मॉउथ वॉश के ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए। इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से मुंह में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया को भी नुकसान पंहुचा सकता है, जिससे गट में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया को भी नुकसान हो सकता है। जिसके कारण लोगों को पाचन के कमजोर होने की समस्या भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: बाथरूम की ये 4 आदतें हो सकती है आपके लिए नुकसानदायक, आज ही करें इनमें बदलाव
लूफा बदलें - Change Loofah
लूफा बाथरूम में खुले में रखा रहता है और लोग इसके घिसने और खराब होने तक इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में लूफा में मौजूद बैक्टीरिया स्किन इंफेक्शन, दाद, खाज और खुजली जैसी स्किन से जुड़ी परेशानी बढ़ने लगती है, साथ ही, इससे त्वचा को भी नुकसान होता है। इसे नजरअंदाज न करें और एक समय के बाद इसे बदलते रहें।
एक्सपायर्ड क्रीम के इस्तेमाल से बचें - Avoid Using Expired Creams
अक्सर लोग एक्सपायर्ड क्रीम या अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते रहते हैं। इनका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इनके कारण भी लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याएं और त्वचा को नुकसान हो सकता है।
गीला तौलिया इस्तेमाल न करें - Do Not Use Wet Towel
अक्सर लोग तौलिए को बाथरूम में ही छोड़े देते हैं, जिसमें बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। ऐसे में इससे मुंह को साफ करने से बचना चाहिए। इनका इस्तेमाल करने से लोगों को त्वचा का संक्रमण, रैशेज, खुजली और त्वचा के लाल होने जैसी त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती है। ऐसे में गीले तौलिए का इस्तेमाल करने से बचें।
निष्कर्ष
बाथरूम में मौजूद टूथब्रश, रेजर ब्लेड, एंटी-माइक्रोबियल मॉउथ वॉश, लूफा, गीला तैलिया और एक्सपायर्ड क्रीम के इस्तेमाल से भी बचें और इनका समय-समय पर बदलें। इनका लंबे समय तक इस्तेमाल करने से लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं और बैक्टीरियल इंफेक्शन जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
ध्यान रहे स्किन से जुड़ी या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या बढ़ने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।