How Gut Bacteria Can Influence Weight in Hindi: आंतें शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। पेट को दुरुस्त रखने के लिए आंतों का हेल्दी रहना बेहद जरूरी होता है। हमारी आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो हमें बीमारियों से बचान और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आंतों के बैक्टीरिया के चलते पाचन संबंधी समस्याएं कोसो दूर रहती है। लेकिन, कई बार यही बैक्टीरिया आपके वजन के लिए खतरे का सबब बन सकते हैं। जी हां, आंतों में मौजूद बैक्टीरिया कई मामलों में इंसान के वजन को प्रभावित कर सकते हैं।
वैसे तो शरीर में बैक्टीरिया मिलियन्स और ट्रिलियन्स की संख्या में होते हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश बैक्टीरिया हमारी आंतों में पाए जाते हैं। जिस तरह का आपका खान-पान होता है, गट बैक्टीरिया उसी प्रकार अपना कार्य करने में लग जाते हैं। आइये दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं आंतों में मौजूद बैक्टीरिया वजन को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। (How Do Gut Bacteria Affect Weight in Hindi) -
आंतों में मौजूद बैक्टीरिया वजन को कैसे प्रभावित कर सकते हैं? (How Gut Bacteria Can Affect Weight in Hindi)
बढ़ सकती है भूख
आंत में मौजूद बैक्टीरिया हमारी भूख से लेकर खाना पचाने तक में अहम भूमिका निभाते हैं। दरअसल, आंत के बैक्टीरिया कई बार शॉर्ट चेन फैटी एसिड और कैमिकल बनाने लगते हैं। ऐसा आमतौर पर तब होता है, जब बैक्टीरिया फाइबर को तोड़ने या पचाने का काम करते हैं। इस स्थिति में आपको सामान्य से ज्यादा भूख लग सकती हैं, जिससे आप ओवरईटिंग करते हैं और वजन बढ़ सकता है। नेश्नल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिसर्च में भी यह बात सामने आ चुकी है कि गट बैक्टीरिया वजन को प्रभावित कर सकते हैं।
ओवरईटिंग करना
कई बार आंत के बैक्टीरिया कुछ फूड्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर उसे पचा देते हैं, जिसके चलते हम ज्यादा खाना खा लेते हैं। इससे खाना आसानी से पच जाता है और दोबारा भूख लगने लगती है। इससे वजन बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें - गट हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए असरदार हैं ये 6 तरीके, जानें एक्सपर्ट से
डाइट में गड़बड़ी से भी बढ़ सकता है वजन
हमारे द्वारा खाई गई डाइट वजन बढ़ने और घटने में अहम भूमिका निभाती है। कई बार हम ऐसी डाइट ले लेते हैं, जिसे खाने से न केवल हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है, बल्कि गट के बैक्टीरिया का संतुलन भी बिगड़ सकता है। बैक्टीरिया बैलेंस नहीं रहने से आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए आपको अपनी डाइट को संतुलित और हेल्दी रखना चाहिए।
सूजन होने से बढ़ सकता है वजन
कई बार आंत के बैक्टीरिया शरीर में सूजन का कारण बन सकते हैं। हालांकि, इससे लो-ग्रेड सूजन होती है, लेकिन इसके चलते शरीर में चर्बी बढ़ सकती है। सूजन आने पर शरीर सुचारू रूप से इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाती है, जिससे ग्लूकोज और फैट बढ़ने लगता है। ऐसे में आप मोटापे का भी शिकार हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए ट्राई करें ये 5 फूड कॉम्बिनेशन
आंतों के बैक्टीरिया को हेल्दी कैसे रखें? (How to Keep Gut Bacteria Healthy in Hindi)
- आंतों के बैक्टीरिया को हेल्दी रखने के लिए आपको अपने खान-पान को हेल्दी रखना जरूरी है।
- इसके लिए आपको सब्जियों, फल और ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन करना चाहिए।
- इन बैक्टीरिया को हेल्दी रखने के लिए स्ट्रेस को कम करें साथ ही दिनभर में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लें।
- इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल को हेल्दी रखने के साथ ही नियमित तौर पर व्यायाम भी करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version