Fri Sep 11, 2026 | 09:50 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या आप भी गर्मियों में रोज रात को नहाते हैं? डॉक्टर से जानें स्किन के लिए ये सही है या नहीं

गर्मियों में रोज रात को सोने से पहले नहाना स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। इससे स्किन रीजेनरेट होती है। जानें, इसके अन्य फायदों के बारे में।

इस भीषण गर्मी में कई लोग दिनभर की थकान दूर करने के लिए रात को सोने से पहले नहाना पसंद करते हैं। हालांकि, रात को सोने से पहले नहाने से नींद अच्छी आती है और तनाव का स्तर भी कम होता है, लेकिन यहां सवाल उठता है कि क्या गर्मियों में रोज रात को नहाना स्किन के लिए सही है और क्या इसका स्किन पर नेगेटिव असर पड़ सकता है? आइए, इस बारे में जानते हैं, राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से।

क्या गर्मियों में रोज रात को नहाना स्किन के लिए सही है?

is taking shower at night good for skin 01 (15)

साल 2023 में Journal of Physiological Anthropology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, गर्मियों में रात को नहाने से बॉडी टेम्परेचर कूल डाउन होती है और नींद में सुधार होता है। स्किन की बात करें, तो निश्चित रूप से गर्मियों के दिनों में रात को सोने से पहले नहाना त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे पसीने की समस्या दूर होती है और शरीर पर चिपके पॉल्यूटेंट से भी छुटकारा मिलता है। इस तरह देखा जाए, तो स्किन के लिए गर्मियों में रोज रात को सोने से पहले नहाना सही होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या गर्मियों में गर्म पानी से नहाना सही होता है? डॉक्टर से जानें 

गर्मियों में रोज रात को नहाने के स्किन के लिए फायदे

स्किन क्लीन होती है

गर्मियों के दिनों में धूप बहुत ज्यादा होती है और धूल-मिट्टी भी काफी उड़ती है। अगर रात को सोने से पहले नहाया जाए, तो स्किन डीप क्लीन हो जाती है, जिससे त्वचा पर प्रदूषण, धूल-मिट्टी और जमा हुआ तेल पूरी तरह निकल जाता है। नतीजतन, कील-मुंहासों की समस्या में कमी आती है

स्किन रीजेनरेट होती है

डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि रोजाना रात को सोने से पहले नहाने से स्किन रीजेनरेट होती है। दरअसल, जब आप रात को नहाकर सोते हैं, तो त्वचा अपने आप खुद को रिपेयर करती है। जब आप त्वचा को साफ करके सोते हैं, तो यह प्रक्रिया आसान हो जाती है और स्किन पर भी इसका अच्छा असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में वॉटर टैंक के गर्म पानी से नहाने से हो सकती हैं ये समस्याएं, जानें इसके बारे में 

एलर्जी से राहत

दिनभर पॉल्यूशनके संपर्क में रहने की वजह से त्वचा पर एलर्जी के प्रभाव नजर आने लगते हैं। जब आप रोज रात को नहाते हैं, तो इसकी वजह से त्वचा में चिपके धूल-मिट्टी के कण रिमूव होते हैं।

डाॅक्टर की सलाह

अगर किसी को स्किन से जुड़ी समस्या है, तो उन्हें रात को सोने से पहले नहीं नहाना चाहिए। खासकर, जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है या एक्जिमा की समस्या है। रात को नहाने और केमिकल युक्त प्रोडक्ट लगाने से स्किन कंडीशन बिगड़ सकती है। हां, अगर कोई स्किन कंडीशन के बावजूद नहाना चाहता है, तो वे डाॅक्टर की सलाह पर ऐसा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में कैसा होना चाहिए नाइट स्किन केयर रूटीन? जानें रात में त्वचा की देखभाल के जरूरी स्टेप्स

निष्कर्ष

दिनभर की थकान दूर करने के लिए रात को सोने से पहले नहाना एक अच्छा तरीका है। इससे मसल्स रिलैक्स होती हैं और तनाव के स्तर में भी कमी आती है। यहां तक कि फ्रेशनेस महसूस होती है, जिससे रात को नींद गहरी आती है। इसका पॉजिटिव असर स्किन पर भी पड़ता है। त्वचा का निखार बढ़ता है और कील-मुंहासों की समस्या में भी कमी आती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या रात को नहाने से मुंहासे कम हो सकते हैं?

    हां, रात को नहाने से त्वचा पर जमी गंदगी और तेल साफ हो जाता है, जिससे रोमछिद्र खुल जाते हैं और मुंहासे की समस्या में कमी आती है।
  • रात को नहाने के लिए किस तरह का पानी इस्तेमाल करना चाहिए?

    गर्मियों में रात को नहाने के लिए सामान्य या हल्के गुनगुने पानी से नहा सकते हैं। 
  • क्या रात को नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है?

    नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए ताकि त्वचा की नमी बरकरार रहे।

Read Next

गर्मियों में शरीर की बैटरी क्‍यों हो जाती है डाउन? एक्‍सपर्ट से जानें ज्‍यादा थकान के कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 28, 2026 18:03 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Apr 28, 2026 18:03 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Apr 28, 2026 18:03 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content