
Sandalwood Powder for Face: आयुर्वेद में चंदन का काफी महत्व है। चंदन दो तरह के होते हैं, इसमें लाल और सफेद चंदन शामिल हैं। चंदन का उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। लाल और सफेद चंदन दोनों की तासीर बेहद ठंडी होती है। लेकिन इन दोनों के गुण अलग-अलग होते हैं। किसी चंदन का उपयोग डायबिटीज और डायरिया जैसे रोगों का इलाज करने के लिए किया जाता है, तो किसी का इस्तेमाल त्वचा की समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। लेकिन सफेद और लाल चंदन में से त्वचा के लिए कौन सा बेहतर है? इस बारे में जानने के लिए हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बातचीत की-
लाल चंदन- Red Chandan
लाल चंदन का वैज्ञानिक नाम Pterocarpus santalinus है। आंध्रप्रदेश में लाल चंदन के पेड़ अधिक देखने को मिलते हैं। डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि आयुर्वेद में लाल चंदन का उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। खासकर, लाल चंदन को डायबिटीज और डायरिया रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जब किसी व्यक्ति को डायरिया होता है, तो आयुर्वेद में लाल चंदन का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर चंदन और नारियल तेल लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें इस्तेमाल के 3 तरीके
सफेद चंदन- White Chandan
सफेद चंदन का वैज्ञानिक नाम संतालुम एल्बम एल (Santalum Album linn) है। आयुर्वेद में सफेद चंदन का उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। सफेद चंदन की तासीर ठंडी होती है। इसलिए यह शरीर की गर्मी को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा, सफेद चंदन में एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं। अगर आप सफेद चंदन का इस्तेमाल त्वचा पर करेंगे, तो कई समस्याओं में आराम मिल सकता है। सफेद चंदन मुहांसों और एक्जिमा जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने में सहायक हो सकता है। डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि सफेद चंदन में सुगंधित गुण होते हैं। आयुर्वेद में सफेद चंदन का उपयोग दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, सफेद चंदन उबलट और अन्य स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- चंदन पाउडर से फेशियल कैसे करें? जानें सारे स्टेप्स, जिनसे बढ़ेगा ग्लो
सफेद और लाल चंदन में से कौन सा है बेहतर- Which Chandan is Best for Face in Hindi
डॉक्टर श्रेय बताते हैं कि त्वचा के लिए सफेद चंदन को अधिक लाभकारी माना जाता है। सफेद चंदन ठंडा होता है। इसलिए सफेद चंदन को गर्मियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। सफेद चंदन का उपयोग गर्मियों में होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। सफेद चंदन स्किन एलर्जी को ठीक कर सकता है। इसके अलावा, सफेद चंदन मुहांसों, रेडनेस, सनबर्न और दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार साबित हो सकता है। जबकि लाल चंदन डायबिटीज और डायरिया से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में ज्यादा असरदार होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि त्वचा के लिए लाल चंदन की तुलना में सफेद चंदन अधिक अच्छा होता है।
वैसे तो लाल और सफेद चंदन दोनों ही बिना साइड इफेक्ट के काम करते हैं। लेकिन फिर भी आपको चंदन का उपयोग डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। क्योंकि मार्केट में मिलने वाले चंदन काफी हद नकली होते हैं। इसलिए आपको किसी प्रमाणित जगह से ही चंदन लेना चाहिए।