Doctor Verified

सर्दियों में पीरियड्स क्रैम्प्स से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स

How To Stop Period Pain In Winters: सर्दियों के दौरान कई लड़कियों को पीरियड्स क्रैम्प्स ज्यादा होते हैं। जानें इस समस्या से राहत पाने के कुछ टिप्स।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में पीरियड्स क्रैम्प्स से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स


How To Get Rid of Period Cramps Fast: पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हर महिला में अलग-अलग होती हैं। कुछ महिलाओं को पीरियड्स में कमर या पैर में दर्द होता है। जबकि कई महिलाओं को पीरियड्स क्रैम्प्स ज्यादा होते हैं। खासकर सर्दियों के दौरान यह समस्या और भी ज्यादा हो जाती है। सर्दियों के दौरान हमारा चलना-फिरना कम हो जाता है। इस दौरान हमें सूरज की रोशनी कम मिलती है जिससे हमें विटामिन-डी नहीं मिल पाता। इन सभी चीजों के कारण ब्लड फ्लो कम हो जाता है, जो पीरियड्स में दर्द होने का कारण बनने लगता है। ऐसे में अगर आप कुछ टिप्स फॉलो करते हैं, तो आपको पीरियड्स क्रैम्प्स से जल्द राहत मिल सकती है। इस बारे में हमसे खास जानकारी साझा कि बिजनौर की ऑब्स्टेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ नीरज शर्मा ने। 

periods cramps

सर्दियों में पीरियड्स क्रैम्प्स से राहत पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips To Get Relief From Periods Cramps In Winter

हर्बल चाय का सेवन करें

सर्दियों के दौरान हर्बल चाय का सेवन करना न सिर्फ आपकी फिजिकल हेल्थ के लिए बल्कि मेंस्ट्रुअल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की सूजन कम करने और क्रैम्प्स से राहत देने में मदद कर सकते हैं। 

वॉर्मिंग बैग से सिकाई करें

वॉर्मिंग बैग से सिकाई करने से आपको क्रैम्प्स से तुरंत राहत मिल सकती है। वॉर्मिंग बैग की गरमाहट से आपकी मसल्स रिलेक्स होती हैं और आपको क्रैम्प्स से भी राहत मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- क्यों होता है पीरियड्स के दौरान दर्द और क्या है समाधान? जानें साइंटिफिक कारण

गुनगुने तेल से मसाज करें

अगर आपको ज्यादा क्रैम्प्स होते हैं, तो गुनगुने तेल से सिकाई करने से आपको काफी राहत मिल सकती है। इसके लिए आप सरसों के तेल को गुनगुना करके पेट के निचले हिस्से में मसाज कर सकते हैं। 

डाइट पर खास ध्यान दें

सर्दियों में पीरियड्स के दौरान अपनी डाइट का खास ध्यान रखें। ऐसे में गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन ज्यादा करें, जिससे आपके शरीर में गरमाहट बनी रहे। साथ ही तले-भूने खाने से खास दूरी बनाए रखें अन्यथा यह दर्द बढ़ाने का कारण बन सकता है। 

एक्सरसाइज और योग करें

सर्दियों में शारीरिक रूप से कम एक्टिव होने के कारण भी हमें पीरियड्स क्रैम्प्स ज्यादा होते हैं। इसलिए एक्सरसाइज या योग की आदत जरूर बनाएं। इससे आपका ब्लड फ्लो बढ़ेगा और आपको क्रैम्प्स से भी राहत मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दिनों में ये 5 अंजानी गलतियां बढ़ा सकती हैं दर्द और परेशानी, सावधानियां हैं जरूरी

खुद को हाइड्रेट रखें

सर्दियों के दौरान हम कम पानी पीते हैं, जिससे हमें ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है। ब्लोटिंग होने से पीरियड्स क्रैम्प्स ज्यादा बढ़ सकते हैं। इसलिए सर्दियों में भी पर्याप्त मात्रा पानी पीना चाहिए। इससे आपकी बॉडी भी हाइड्रेट रहती है और आपको क्रैम्प्स नहीं होते। 

अगर आपको असहनीय दर्द होता है, तो बिना देरी किये एक्सपर्ट से बात करें। इस लेख में सामान्य जानकारी दी गई है। अधिक जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। 

 

Read Next

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को क्यों लगती है ज्यादा ठंड? जानें 3 वैज्ञानिक कारण

Disclaimer