पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को क्यों लगती है ज्यादा ठंड? जानें 3 वैज्ञानिक कारण

महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले इतनी ज्यादा ठंड क्यों लगती है, आइए डॉक्टर से इसका कारण जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को क्यों लगती है ज्यादा ठंड? जानें 3 वैज्ञानिक कारण


अक्सर देखने को मिलता है कि लड़के ठंड में एक या दो लेयर कपड़ें पहनकर ठंड को दूर कर देते हैं, जबकि लड़कियां ज्यादा लेयर पहनने के बाद भी उन्हें ठंड लगती है। ऑफिस, घर में महिलाओं और पुरुषों में कई बार कमरे के तापमान के कारण बहस भी होने लगती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है, कि आखिर महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा ठंड क्यों लगती है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ऐसे ही 3 वैज्ञानिक कारणों के बारे में बताया है, जो लड़कों के मुकाबले लड़कियों को ज्यादा ठंड लगने का कारण है।  

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा ठंड लगने के 3 कारण - 3 Reasons Why Women Feel Colder Than Men in Hindi 

1. कम मसल्स मास- Low Muscle Mass in Hindi 

कम मांसपेशियों के कारण लड़कियों या महिलाओं में पुरुषों या लड़कों की तुलना में गर्मी का उत्पादन कम होता है और इसलिए उन्हें ठंड ज्यादा लगती है। महिलाओं के शरीर में पुरुषों की तुलना में 6 से 11 प्रतिशत ज्यादा फैट होता है, जो आंतरिक अंगों को गर्म रखता है। 

2. कम चयापचय दर - Lower Metabolic Rate in Hindi 

महिलाओं में पुरुषों की तुलना में चयापचय दर कम होता है, जिसके कारण उन्हें ठंड ज्यादा लग सकती है। धीमी चयापचय का मतलब है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कम गर्मी पैदा करती हैं, इसलिए उन्हें ठंड ज्यादा महसूस होती है। 

इसे भी पढ़ें: पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बैलेंस करने के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट के बताए ये खास टिप्स

3. प्रोजेस्टेरोन हार्मोन - Progesterone Hormone in Hindi 

प्रोजेस्टेरोन नामक हार्मोन के कारण महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है। महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन ज्यादा होता है, जो त्वचा की रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर सकता है। आंतरिक अंगों को गर्म रखने के लिए कुछ क्षेत्रों में कम ब्लड फ्लो होता है, जो ठंड लगने का कारण बनता है। प्रोजेस्टेरोन एक ऐसा हार्मोन है जो मासिक धर्म और गर्भावस्था को बनाए रखने में महिलाओं की मदद करता है, लेकिन यह शरीर में कम गर्मी का उत्पादन करने का काम करता है। 

सर्दियों में महिलाएं इस तरह खुद को रखें गर्म- Tips For Women To Keep Themselves Warm in Winter in Hindi 

  • लेयर में अच्छी तरह से गर्म कपड़ें पहनें। 
  • दिन में 20 से 25 मिनट धूप में बिताएं। 
  • गर्मा-गर्म भोजन करें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

  • ठंडे पानी से परहेज करें और गर्म पानी पिएं। 
  • रोजाना 30 मिनट व्यायाम करें। 
  • विटामिन बी12 और आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। 
  • ऑयल से बॉडी मसाज करें। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

ब्रेस्टफीडिंग बंद कराने के बाद महिलाओं को क्यों होता है स्तनों में दर्द, जानें इस समस्या के लक्षण और इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version