पीरियड्स क्रैम्‍प्‍स महसूस कर रहे हैं लेकिन नहीं आ रहे पीरियड्स? ये 5 हेल्‍थ प्राब्‍लम हो सकती हैं इसकी वजह

क्‍या आप भी पीरियड्स क्रैम्‍प्‍स से गुजर हे हैं, लेकिन आपके पीरियड्स नहीं आ रहे हैं? तो आइए यहां जानिएं कि इसके क्‍या कारण हो सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स क्रैम्‍प्‍स महसूस कर रहे हैं लेकिन नहीं आ रहे पीरियड्स? ये 5 हेल्‍थ प्राब्‍लम हो सकती हैं इसकी वजह

क्‍या आप जानते हैं कि पीरियड क्रैम्प्स क्यों महसूस होते हैं? खैर, मूल रूप से मासिक धर्म के दौरान हमारा गर्भाशय सिकुड़ता है और इसकी परत को बाहर निकालता है। इस समय, शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिंस नामक एक हार्मोन जारी होता है, जो गर्भाशय में दर्द और इंफ्लेमेशन की वजह बनता है। लेकिन कई बार आपने देखा होगा कि आपको पीरियड क्रैम्प्स हैं लेकिन पीरियड्स नहीं आ रहे? यह समस्‍या अक्‍सर महिलाओं के साथ हो सकती है। हम में से ज्यादातर महिलाओं के लिए, पीरियड क्रैम्प एक पहला अनुमान होतो है, जो पीरियड्स आने की ओर इशारा करता है। इस बात में कोई शक नहीं है कि पीरियड क्रैम्‍प या पेट में ऐंठन काफी दर्दनाक हो सकती है। लेकिन क्या होगा अगर आपको ये ऐंठन समय पर हो लेकिन आपके पीरियड्स न आएं? तो आइए हम आपको इस लेख में बताते हैं कि क्‍यों कई बार पीरियड्स क्रैम्‍प होते हैं, लेकिन पीरियड्स नहीं आते। इसके पीछे एक नहीं कई वजह हो सकती हैं, आइए यहां जानएि। 

यदि आप पीरियड क्रैम्प्स या ऐंठन महसूस कर रहे हैं और आपको पीरियड्स नहीं आ रहे हैं, तो इसके पीछे ये 5 कारण हो सकते हैं:

1. ओवेरियन सिस्ट रप्चर

पीरियड्स क्रैम्‍प या ऐंठन महसूस होते समय काम न करें क्योंकि आपका अंडाशय आमतौर पर ओवुलेशन की तैयारी के दौरान कई सिस्ट बनाते हैं। ओवुलेशन मासिक चक्र का एक हिस्‍सा है। ये सिस्‍ट खुद से गायब हो जाते हैं, लेकिन यदि आपके अंडाशय में इनमें से एक या अधिक सिस्‍ट रह जाती है, तो इससे ओवेरियन सिस्ट की समस्या हो सकती है। इसके फटने से ऐंठन जैसा दर्द होता है और दुर्लभ मामलों में यह बुखार, मतली और उल्टी को भी जन्म दे सकता है। 

इसे भी पढ़ें: समय से पहले या जल्‍दी पीरियड्स के लिए अपनाएं ये 6 सुरक्षित घरेलू उपाय

Ovarian Cyst

2. एंडोमेट्रियोसिस की संभावना

एंडोमेट्रियोसिस एक सामान्य स्त्री रोग स्थिति है, जिसमें गर्भाशय को लाइन करने वाले ऊतक अंडाशय, आंत्र, मलाशय, योनि या श्रोणि के अस्तर पर बढ़ने को एंडोमेट्रियम कहा जाता है। इन अतिरिक्त ऊतकों के परिणामस्वरूप आपके पीरियड्स काफी दर्दनाक होते हैं, जैसे कि वे आमतौर पर होते हैं, भले ही आपको वास्तव में ब्‍लीडिंग न होती हो। आप चाहें, तो पीरियड्स के दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक उपयों को भी अपना सकते हैं। 

3. प्रेगनेंसी भी हो सकती है वजह 

यदि आप बिना किसी पीरियड्स के ही पेट में ऐंठन का अनुभव कर रहे हैं, तो यह गर्भावस्था की संभावना का इशारा भी हो सकता है। मूल रूप से गर्भावस्था के शुरुआती चरणों में, आपको थकान, मूड स्विंग और ऐंठन जैसे लक्षण दिखते हैं। गर्भावस्‍था की शुरूआत में पैल्विक सूजन के कारण ऐंठन होती है, जिसे पेल्विक कंजेशन भी कहते हैं। इससे जिससे पेट में दर्द और ऐंठन हो सकती है। इसलिए यदि आपको ऐसा हो, तो आप एक बार प्रेगनेंसी टेस्‍ट कर सकते हैं। 

Periods Cramps

4. पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज या पीआईडी

पीआईडी असुरक्षित यौन संबंध का परिणाम हो सकता है क्योंकि यह एक यौन संचारित रोग है। यह एक जीवाणु संक्रमण है, जो आपके गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब, अंडाशय पर हमला करता है। इसमें आपके गर्भाशय और प्रजनन से जुड़े अंगों में सूजन आती है। इसके अलावा, इसमें योनि व पेट में ऐंठन और भारी दर्द होता है। यह पीठ के निचले हिस्से और पेट के क्षेत्र में एक बहुत ही विशिष्ट दर्द दे सकता है। इसलिए यदि आप कुछ ऐसा महसूस करते हैं, तो आप समझ सकते हैं कि यह दर्द पीरियड्स की वजह से नहीं बल्कि कुछ और कारणों से है। 

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स से पहले या बुखार, सिरदर्द या मतली आना हो सकते है पीरियड फ्लू के लक्षण, जानें क्‍या है ये

Periods Cramps But No Periods

5. एपेंडिक्स के कारण 

एपेंडिक्स एक ऐसी स्थिति है, जो इंफ्लेमेशन का कारण बनती है। यह कुछ बॉल्‍केज के कारण हो सकता है, जो मवाद, यहां तक कि घातक पदार्थ के गठन के कारण विकसित हो सकता है। यह पेट के क्षेत्र में गंभीर दर्द का कारण बन सकता है। इसलिए कई बार सामान्य पीरियड्स क्रैम्‍प के रूप में महसूस हो सकता है। 

Read More Article On Women's Health In Hindi 

Read Next

महिलाओं में एस्ट्रोजन लेवल ज्यादा बढ़ जाने पर दिखते हैं ये 10 संकेत, जानें इसे कंट्रोल करने के 5 नैचुरल तरीके

Disclaimer