
लगभग हर महिला के जीवन में एक समय ऐसा आता है, जहां वह अपने पीरियड्स को रोकना या फिर समय से पहले चाहती है। पीरियड्स अप्रत्याशित हैं और बिना बताए आ सकते हैं। देखा जाए, तो यह आमतौर पर 28-दिवसीय का एक चक्र है, जिसमें महीने के 5-7 दिनों में आपको पीरियड्स होते हैं। हालांकि, इसमें महिलाओं को अपने पीरियड्स के आने का अनुमान होता है। लेकिन कई बार आपके पीरियड की अवधि किसी विशेष अवसर के मौके या योजनाओं से टकरा सकती है। उदाहरण के लिए महिलाएं महत्वपूर्ण अवसरों पर मासिक धर्म नहीं चाहती हैं- जिसमें एक यात्रा या एक पारिवारिक समारोह या कोई शादी शामिल हो सकती है। जाहिर है, आप ऐसे खास अवसरों पर असहज महसूस नहीं करना चाहेंगे और बदलते पैड्स में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहेंगे। इसलिए, यदि आपके पास एक अवसर या प्लान है और आप उस प्लान से पहले अपने पीरियड्स चाहते हैं, तो यहां हमारे पास आपके लिए कुछ प्राकृतिक उपाय हैं। यह उपाय आपको सुरक्षित और प्राकृतिक तरीके से समय से पहले पीरियड्स लाने में मदद करेंगे। हालाँकि, विवाहित महिलाओं को इन उपायों को अपनाने से पहले प्रेगनेंसी टेस्ट कर लेना चाहिए, क्योंकि इनसे ऐसी स्थिति में गर्भपात हो सकता है।
1. हीट
ज्यादातर महिलाएं दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए पीरियड्स के दौरान हीट पैड का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन पीरियड्स को तेज करने या जल्दी लाने की कोशिश के लिए भी आप इनका इस्तेमाल कर सकती हैं। आप पेट के आसपास हीट पैड लगाएं इससे मांसपेशियों को आराम के साथ रक्त परिसंचरण को बढ़ावा मिलता है। यह बेहतर रक्त परिसंचरण पीरियड्स को जल्दी लाने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स से पहले या बुखार, सिरदर्द या मतली आना हो सकते है पीरियड फ्लू के लक्षण, जानें क्या है ये
2. व्यायाम करना
यदि आप चाहते हैं कि आपके पीरियड्स नियत तारीख से पहले आ जाएं, तो व्यायाम करना शुरू कर दें। आलसी होने से मदद नहीं मिलेगी, यदि आप नियमित रूप से पेट के व्यायाम करते हैं, तो आपके पीरियड्स जल्दी आएंगे। क्योंकि यह पेट के चारों ओर रक्त के संचलन को बढ़ाएगा और मासिक धर्म के दौरान असुविधा को भी कम करेगा।
3. पपीता खाएं
पपीता महिला के शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाता है। आप पपीते का सेवन कर सकते हैं या तो यह पपीता काटकर फ्रूट सैलेड के रूप में हो या शेक। पपीता रोजाना दो बार खाने से महिला हार्मोन 'एस्ट्रोजन' की उत्तेजना बढ़ सकती है, जो पीरियड्स को प्रेरित करने में सहायक है।
4. पीरियड्स के लिए जड़ी बूटी
कुछ जड़ी बूटियां आपके पीरियड्स को पहले लाने में मदद कर सकती हैं:
हल्दी - हल्दी वाला पानी रोजाना कम से कम 2-3 बार पियें। उसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच हल्दी उबालें और सेवन करें।
मेथी और धनिया के बीज - थोड़े से धनिये और मेथी के दानों को पानी में उबालें और इसे रोजाना दो बार पियें ।
सौंफ के बीज - आप या तो रोजाना सुबह बीज का सेवन कर सकते हैं या फिर सौंफ का पानी तैयार करके पी सकते हैं।
अजमोद - अजमोद को मासिक धर्म के लिए बहुत प्रभावी पाया गया है। अजमोद में कुछ यौगिक होते हैं जो गर्भाशय के संकुचन को ट्रिगर कर सकते हैं। अजमोद का पानी पिएं और इसे अपने भोजन में शामिल करें। आप आप चाहें, तो अजमोद की चाय भी बना सकते हैं।
जीरा और अजवाइन बीज - ये दोनों बीज पेट के लिए असाधारण रूप से अच्छे हैं। यह पेट में दर्द और ऐंठन के लिए एक सिद्ध उपाय है। इसके अलावा, ये मासिक धर्म को भी गति प्रदान कर सकते हैं और जिससे कि पीरियड्स को जल्दी लाने में मदद मिलती है।
5. खजूर
खजूर गर्म खाद्य पदार्थ हैं, जो शरीर में गर्मी पैदा करते हैं। रोजाना 4-5 खजूर खाने से भी आपको नियत तारीख से पहले पीरियड्स को लाने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान खून के थक्के आने से हैं परेशान, तों जानिए क्या हैं इसके कारण और उपाय
6. गुड़
गुड़ का भी शरीर पर गर्म प्रभाव पड़ता है। आप गुड़ को तिल, अजवाइन के बीज और अदरक के साथ मिला सकते हैं। इन्हें आपको पीरियड्स को प्रेरित करने के लिए रोजाना इसका सेवन करें।
Read More Article On Women's Health In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version