अधिकांश महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत ही दर्द और तकलीफ से गुजरना पड़ता है। हालांकि कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें पता ही नहीं चलता कि उनके मासिक धर्म के 5 दिन कब बीत गए हैं! दर्द और पीरियड्स क्रैम्प्स से निपटने के लिए कुछ महिलाएं दवाओं और अन्य चीजों का सेवन करती हैं जबकि कुछ महिलाएं इसके लिए नेचुरल चीजों का सेवन करती है। लेकिन इससे भी बेहतर विकल्प अपनी डाइट को सही करना है। क्योंकि कई बार ऐसा भी होता कि पीरियड्स के दौरान आप कहीं बाहर होते हैं और दवाएं या घरेलू उपचार आपकी पहुंच से दूर होते हैं। ऐसे में जरूरी है खुद को पहले से तैयार करना। इसलिए आज हम जो चीजें आपको बताने जा रहे हैं उन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
क्या है एक्सपर्ट की राय
चेन्नई की पोषण विशेषज्ञ डॉ धारिणी कृष्णन कहती हैं कि महिलाओं को मासिक धर्म की ऐंठन गर्भाशय की झिल्ली से प्रोस्टाग्लैंडिंस के निकलने के कारण होती है। प्रोस्टाग्लैंडिंस सूजन, मांसपेशियों में संकुचन, ऐंठन और रक्त के थक्के का कारण बनता है जो दर्द पैदा करता है। ये क्रैम्प हल्के (जहां महिलाएं अपने दैनिक कार्यों को करने में सक्षम होती हैं) से लेकर बहुत गंभीर (जहां किसी को घर में रहने और आराम करने की जरूरत होती है) तक हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: महीने में 2 बार पीरियड्स आने के पीछे हो सकती है ये 5 वजह, कारण जानें और बरतें एहतियात
आमतौर पर डॉक्टर कहते हैं कि यदि आपके मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को जरूरत से ज्यादा दर्द होता है और वे अपने दैनिक कार्य को करने में अक्षम होती हैं तो इसके लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं। डॉक्टर्स कहते हैं कि इसके पीछे एंडोमेट्रियोसिस से लेकर पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज से लेकर पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिसऑर्डर तक कई कारण हो सकते हैं। हालाँकि, इस बात की भी अधिक संभावना है कि कुछ विशेष पोषक तत्वों की कमी के कारण भी आपको दर्द का एहसास अधिक होता है।
किन पोषक तत्व की होती है जरूरत
डॉक्टर कहते हैं कि वैसे तो पीरियड्स के दर्द के लिए कई तरह के खनिज और पोषक तत्वों की कमी जिम्मेदार होती है। लेकिन इनमें आयरन सबसे महत्वपूर्ण है। रिसर्च बताती है कि विश्व स्तर पर 30% महिलाएं ऐसी हैं जिनमें आयरन की कमी होती है। जबकि हमारे देश भारत में भी भारी मात्रा में ऐसी महिलाएं हैं जिनके शरीर में आयरन की कमी है। डॉक्टर्स कहते हैं कि जब किसी महिला को पीरियड होते हैं तो ब्लड के साथ ही भारी मात्रा में आयरन भी खो देती है। ऐसे में आयरन के स्तर को फिर से बनाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में भी मुंह की सफाई है जरूरी, जानें आपके ओरल हेल्थ का गर्भ में पल रहे शिशु पर कैसा पड़ता है प्रभाव
किन आहारों का करें सेवन
महिलाओं को पीरियड्स के दर्द और अन्य समस्याओं से बचने के लिए हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। महिलाओं को कैल्शियम, आयरन, जिंक, पोटैशियम आदि खनिज पदार्थों से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए उन्हें अपने आहार में अधिक से अधिक फल, सब्जियों, अनाज, दूध और अंडे का सेवन करना चाहिए।
Read More Articles On Women's Health In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version