Best Face Packs For Period Acne: पीरियड्स के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण त्वचा पर एक्ने की समस्या आमतौर पर बढ़ जाती है। इस समय शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में उतार-चढ़ाव होता है, जिससे त्वचा के ऑयल ग्लैंड्स बढ़ जाते हैं और इस वजह से एक्ने हो जाते हैं। त्वचा की देखभाल के लिए प्राकृतिक फेस पैक का इस्तेमाल न केवल एक्ने को रोकने में मदद कर सकता है, बल्कि यह त्वचा को भी स्वस्थ और चमकदार बनाए रखता है। इस लेख में हम तीन असरदार फेस पैक के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे फेस पैक को लगाने और बनाने का तरीका। अगर आप एक्ने की समस्या से बचना चाहती हैं, तो पीरियड्स के दौरान या उससे पहले फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करें।
1. टी ट्री और शहद का फेस पैक- Tea Tree Oil and Honey Face Pack
टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा के इंफेक्शन को रोकने में मदद करते हैं। शहद नेचुरल मॉइश्चराइजर है और इसे लगाने से त्वचा को नमी मिलती है, जिससे त्वचा में सूजन कम होती है और एक्ने का खतरा भी कम होता है।
सामग्री:
- 1 चम्मच टी ट्री ऑयल
- 2 चम्मच शहद
बनाने का तरीका:
- एक साफ कटोरी में टी ट्री ऑयल और शहद को अच्छे से मिलाएं।
- इसे अपने चेहरे पर लगाएं, खासकर उन जगहों पर जहां एक्ने हो रहे हों।
- 15-20 मिनट तक छोड़ें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान अक्सर निकल आते हैं मुंहासे, तो डाइट से हटाएं ये 5 चीजें
2. एलोवेरा और हल्दी का फेस पैक- Aloe Vera Gel and Turmeric Face Pack
एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और सूजन को कम करता है, जबकि हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो एक्ने के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। यह फेस पैक त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है।
सामग्री:
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच खीरे का रस
- 1/2 चम्मच नींबू का रस
- शहद
बनाने का तरीका:
- एक कटोरी में एलोवेरा जेल और हल्दी पाउडर को मिलाएं।
- अब इसमें खीरे का रस, नींबू और शहद मिलाएं।
- इसे चेहरे पर लगाएं और 20-30 मिनट तक छोड़ें।
- फिर धोने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
3. ग्रीन टी और शहद का फेस पैक- Green Tea and Honey Face Pack
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को ताजगी और निखार देते हैं। शहद इसे नमी देता है और त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। यह फेस पैक त्वचा की रेडनेस को भी कम करता है और पीरियड्स में एक्ने की समस्या को कंट्रोल करता है।
सामग्री:
2 चम्मच ग्रीन टी
1 चम्मच शहद
बनाने का तरीका:
- एक कप ग्रीन टी बनाएं और उसे ठंडा होने दें।
- ग्रीन टी में शहद मिलाएं।
- इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर ठंडे पानी से धो लें।
पीरियड्स के दौरान एक्ने की समस्या से बचने के लिए प्राकृतिक उपाय अपनाना हमेशा बेहतर होता है। ये फेस पैक न केवल असरदार हैं, बल्कि इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसके अलावा, स्वस्थ जीवनशैली, सही आहार और भरपूर पानी पीना का सेवन भी एक्ने की समस्या को कम करने में मदद करता है। अगर आपकी एक्ने की समस्या गंभीर है, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना न भूलें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
Read Next
क्या हेयर रिमूवल के लिए इस्तेमाल होने वाली लेजर तकनीक से कैंसर का खतरा होता है? डॉक्टर से जानें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version