How Much Protein Do Women Need in one Day: प्रोटीन शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। इसका सेवन करने से न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, बल्कि यह शरीर में सेल्स को भी रिपेयर करने में मदद करता है। हालांकि जब से लड़कों और पुरुषों के बीच जिम जाने का क्रेज बढ़ा है, उन्हें ऐसा लगता है कि प्रोटीन सिर्फ उनकी जरूरत है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो बिल्कुल गलत है। जिस तरह से एक पुरुष को प्रोटीन की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही एक महिला को भी शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रोटीन चाहिए। अब सवाल उठता है कि एक महिला को एक दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए।
एक दिन में महिलाओं को कितनी मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए?- How Much Protein Woman Needs Per Day
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट बताती है कि 15 साल और उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं को प्रतिदिन 40 से 46 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। हालांकि ज्यादातर मामलों में प्रोटीन की जरूरत महिला की उम्र, मसल्स और एक्टिविटी के आधार पर तय की जाती है। समान्य रूप से वयस्क महिलाओं के लिए दैनिक प्रोटीन का सेवन उनके शरीर के वजह के प्रति किलोग्राम के लगभग 0. 8 ग्राम होता है।
प्रोटीन के नेचुरल सोर्स- Protein Natural Food Source
एक महिला को एक दिन में कितनी प्रोटीन की मात्रा चाहिए इसके बारे में तो हम जान चुके हैं, लेकिन इसे नेचुरल तरीके से कैसे डाइट में शामिल किया जा सकता है आइए जानते हैं इसके सोर्स के बारे में।
1. दूध- दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। आपको अपनी डाइट में दूध जरूर शामिल करना चाहिए। करीब 100 ग्राम दूध में 3. 6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए रोजाना एक गिलास दूध पीने से शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज के मरीज रोज पिएं ब्राउन राइस की चाय, जानें इसके फायदे और रेसिपी
2. सोयाबीन- सोयाबीन प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। करीब 100 ग्राम सोयाबीन में 36. 9 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आप सोयाबीन से रोजाना की प्रोटीन जरूरत पूरा कर सकते हैं।
3. पनीर- प्रोटीन की कमी पूरा करने के लिए आप पनीर अपनी डाइट में शामिल करें। आप खोआ, स्किम्ड मिल्क भी खा सकते हैं।
4. दाल- प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स दाल भी है। दाल में बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है। आप खाने में चाहे किसी भी दाल का सेवन करें उससे आपकी डेली की प्रोटीन की कमी पूरी हो सकती है।
5. अंडे- प्रोटीन के लिए आपको डाइट में अंडे भी जरूर शामिल करने चाहिए। अंडे प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है। अंडे में कई दूसरे जरुरी पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं।