क्या दूध की जगह ओट्स मिल्क पीना सही है? डॉक्टर से जानें

Oats Milk Benefits in Hindi: ओट्स मिल्क पीना सेहत के लिए हेल्दी होता है। आइये जानते हैं क्या दूध की जगह पर ओट्स मिल्क पीना सही होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या दूध की जगह ओट्स मिल्क पीना सही है? डॉक्टर से जानें


Oats Milk Benefits in Hindi: दूध पीना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। खासकर बच्चों के विकास के लिए दूध पीना बहुत जरूरी होता है। इसे पीने से हड्डियां मजबूत होने से लेकर दिमाग पर भी अच्छा असर पड़ता है। बहुत से लोग गाय या भैंस का दूध पीने के बजाय कई बार ओट्स मिल्क पीते हैं। कुछ लोग ओट्स मिल्क को दूध का विकल्प मानकर पीते हैं। क्या आप भी ऐसा करते है? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आइये न्यूट्रिश्निस्ट डॉ. रोहिणी पाटिल से जानते हैं क्या दूध की जगह पर ओट्स मिल्क पीना सही होता है? 

क्या दूध की जगह ओट्स मिल्क पीना सही है? 

डॉ. रोहिणी के मुताबिक दूध की जगह पर अगर आप ओट्स मिल्क पी रहे हैं तो ऐसा करने से बचें। दरअसल, ओट्स मिल्क का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है। इसका GI 65 से 70 तक होता है, जो रोजाना लिए जाने पर सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप ओट्स मिल्क को दूध का अन्य विकल्प समझकर पी रहे हैं तो ऐसा करना सही नहीं होता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Rohini Patil (@dr.rohini.somnath.patil)

दूध की जगह क्या पी सकते हैं? 

इसे पीने के बजाय आप कोकोनट मिल्क, आल्मंड मिल्क और काजू का दूध पी सकते हैं। अगर, आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस नहीं है तो ऐसे में आप गाय का फुल फैट मिल्क भी पी सकते हैं। हालांकि, अगर सीमित मात्रा में इसे पी रहे हैं तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। 

इसे भी पढ़ें - Banana with Milk: रात में दूध और केला खाने से मिलते हैं ये 4 जबरदस्त फायदे, इस तरह से करें सेवन

ओट्स मिल्क पीने के फायदे  (Oats Milk Benefits)

  • ओट्स मिल्क पीना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। 
  • इसे पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है साथ ही साथ ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। 
  • इसे पीने से कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ अच्छी रहती है, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। 
  • ओट्स मिल्क में हड्डियों को मजबूत बनाने वाले मिनरल पाए जाते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत होती है। 
  • ओट्स मिल्क में प्रोटीन होता है, जिससे शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है। 

Read Next

कुकिंग के लिए इस्तेमाल करें घी या कोल्ड प्रेस्ड ऑयल, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से होगा बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version