Wheat Flour vs Corn Flour in Hindi: हम सभी रोज रोटी जरूर खाते हैं। वैसे तो अधिकतर लोग गेहूं के आटे (Wheat Flour in Hindi) की रोटियां ही खाते हैं। लेकिन कुछ लोग बाजरा, रागी और मक्के के आटे से बनी रोटियां भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं। सभी तरह का आटा सेहत के लिए फायदेमंद जरूर होता है, लेकिन सभी में अलग-अलग पोषक तत्व पाए जाते हैं। आज हम आपको गेहूं और मक्के के आटे में अंतर (Difference Between Wheat Flour and Corn Flour) बताने जा रहे हैं। साथ ही गेहूं के आटे और मक्के के आटे के फायदों के बारे में भी लेख में पढ़ें-
गेहूं और मक्के के आटे में अंतर (Wheat Flour vs Corn Flour in Hindi)
आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि गेहूं और मक्का दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। गेहूं का आटा फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। वही मक्के के आटे में फैट अधिक होता है। साथ ही गेहूं के आटे में मक्के के आटे की तुलना में कैलोरी अधिक होती है। मक्के के आटे की तासीर काफी गर्म होती है, जबकि गेहूं के आटे की तासीर ठंडी होती है। जानते हैं गेहूं और मक्के के आटे में अंतर (Wheat Flour vs Corn Flour)-
- मक्के के आटे में कैलोरी, सोडियम और कार्ब्स कम होता है, लेकिन फाइबर अधिक होता है। साथ ही यह ग्लूटेन फ्री भी होता है।
- गेहूं के आटे में प्रोटीन, विटामिंस और मिनरल्स अधिक होता है। इसे आसानी से पचाया जा सकता है।
गेहूं के आटे के फायदे: Wheat Flour Benefits in Hindi: Gehu ke Aate ke Fayde
- गेहूं के आटे (Wheat Flour Benefits) से बनी रोटियां खाने से ब्लड प्यूरीफाई होता है। यह रक्त को साफ करने में कारगर है।
- गेहूं का आटा वजन घटाने में भी कारगर (Wheat Flour for Weight Loss) होता है। इसमें मौजूद फाइबर वजन घटाने में मदद करता है।
- गेहूं काफी हल्का होता है, गेहूं का आटा पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए गेहूं का आटा (Wheat Flour Benefits in Hindi) लाभकारी होता है।
- हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में गेहूं का आटा जरूर शामिल करना चाहिए। इससे हृदय स्वस्थ रहता है।
- गेहूं के आटे की रोटियां (Wheat Flour in Hindi) खाने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) का निर्माण होता है। गेहूं का आटा एनीमिया जैसी समस्या से बचाव करता है।
- गेहूं के आटे में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में इससे बनी रोटियां खाने से कब्ज की समस्या दूर (Wheat Flour for Constipation) होती है। लेकिन आपको चोकर के साथ गेहूं के आटे का सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - सर्दी में खाएं इन 5 तरह के आटे से बनी रोटियां, शरीर को मिलेगी गर्माहट
मक्के के आटे के फायदे: Corn Flour Benefits in Hindi: Makke ke Aate ke Fayde
कॉर्न फ्लोर को हिंदी में मक्के का आटा (Corn Flour Meaning in Hindi) कहा जाता है। मक्के का आटा और मक्के का स्टार्च दोनों अलग-अलग चीजें होती हैं। मक्के के आटे (Makke ke Aate ke Fayde) को साबुत मकई के दानों को पीसकर बनाया जाता है। जबकि मकई के स्टार्च को सिर्फ स्टार्च वाले हिस्से (एंडोस्पर्म) को पीसकर तैयार किया जाता है।
- मक्के का आटा (Corn Flour in Hindi) पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट काफी अच्छी मात्रा में होता है।
- मक्के का आटा (Corn Flour Benefits in Hindi) पचाने में काफी आसान होता है। यह ग्लूटेन फ्री (Gluten Free Flour) भी होता है, इसलिए सभी लोग इसका सेवन कर सकते हैं।
- मक्के के आटे (corn flour benefits) में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, इससे हार्ट अटैक (Heart Attack) का खतरा कम होता है। साथ ही यह बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रण में रखता है।
इसे भी पढ़ें - बालों को लंबा, घना और स्ट्रेट बनाने में फायदेमंद है चावल का आटा, जानें इस्तेमाल के 2 तरीके
किसे कौन-सा आटा खाना चाहिए? (Wheat Flour vs Corn Flour Which is More Beneficial)
- ग्लूटेन संवेदनशीलता वाले लोगों को गेहूं के बजाय मक्के के आटे (Makki ka Atta) का सेवन करना चाहिए।
- जिन लोगों को कब्ज रहती है, वे मक्के और गेहूं दोनों आटे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। क्योंकि मक्के और गेहूं दोनों में फाइबर अधिक होता है।
- मक्के के आटे की तासीर गर्म होती है, इसलिए जिन लोगों की पित्त प्रकृति है उन्हें गेहूं के आटे (Gehu ka Atta) से बनी रोटियां खानी चाहिए। गेहूं की तासीर ठंडी होती है।
गेहूं और मक्का (Wheat Flour vs Corn Flour) दोनों तरह का आटा सेहत के लिए फायदेमंद ही होता है। ऐसे में आप इन दोनों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version