Can Eating Too Many Peanuts Damage Liver: सर्दियों के मौसम में मूंगफली खाना सभी को पसंद होता है। मूंगफली को लोग टाइम पास के लिए स्नैक की तरह खाते हैं। यह स्वाद में बेहतरीन होने के साथ शरीर के लिए फायदेमंद भी होती है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या ज्यादा मूंगफली खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है? दरअसल, कई लोग मानते हैं कि ज्यादा मूंगफली खाने से लिवर की समस्याएं हो सकती हैं। आइए डॉ. अनुकल्प प्रकाश, प्रमुख सलाहकार- गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, सीके बिड़ला अस्पताल, गुरुग्राम से जानते हैं कि मूंगफली खाने से लिवर पर कैसा असर होता है? दरअसल, मूंगफली प्रोटीन, स्वस्थ वसा और आवश्यक विटामिन और खनिजों जैसे पोषक-तत्वों से भरपूर होती है। इससे शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं, लेकिन अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाता है, तो सेहत को नुकसान हो सकता है।
मूंगफली की न्यूट्रिशन वैल्यू क्या है?- What is the Nutritional Value of Peanuts
मूंगफली पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा, मूंगफली में प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
मूंगफली में विटामिन-ई, बी-कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे पोषक-तत्व होते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
मूंगफली का लिवर हेल्थ पर कैसा असर होता है?- How Peanuts Affect Liver Health
मूंगफली का सेवन आमतौर पर सुरक्षित और स्वस्थ होता है। हालांकि, आपको इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। मूंगफली का ज्यादा सेवन करने से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए इन समस्याओं के बारे में जानते हैं-
इसे भी पढ़ें- मूंगफली का दूध कैसे बनता है? एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए इसके फायदे-नुकसान
1. लिवर डैमेज और कैंसर का खतरा
अगर आप जरूरत से ज्यादा मूंगफली खाते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला एफ्लाटॉक्सिन कंपाउंड लिवर को डैमेज कर सकता है। इससे लिवर कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको मूंगफली का ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।
2. कैलोरी ज्यादा होती है
मूंगफली में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। इनका ज्यादा सेवन करने से व्यक्ति का वजन बढ़ सकता है, जिससे नॉन-लिवर डिसऑर्डर होने का खतरा बढ़ जाता है। यह स्थिति तब होती है, जब लिवर की सेल्स में ज्यादा फैट जमा हो जाता है। इस स्थिति में सूजन और लिवर को नुकसान हो सकता है।
3. किडनी और पित्त की पथरी का खतरा
मूंगफली में ऑक्सालेट होते हैं, जो अधिक मात्रा में किडनी और पित्त की पथरी को बनाने में योगदान दे सकते हैं। इससे सीधे तौर पर नहीं, लेकिन इनडायरेक्ट तरीके से लिवर को भी नुकसान हो सकता है।
4. एलर्जी की समस्या
अगर आप ज्यादा मूंगफली का सेवन करते हैं, तो एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
मूंगफली खाते समय इन बातों का रखें ख्याल
- आपको रोजाना लगभग 1-2 औंस (28-56 ग्राम) तक ही मूंगफली का सेवन करना चाहिए।
- आपको ताजा और अच्छा क्वालिटी की मूंगफली का सेवन करना चाहिए। ध्यान रखें कि मूंगफली बिना नमक वाली होनी चाहिए।
- मूंगफली में कैलोरी ज्यादा होती है। ऐसे में आपको इसका ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। इससे फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- क्या सर्दी-जुकाम होने पर मूंगफली खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें
अगर आपको मूंगफली खाने के बाद थकान, स्किन या आंखों का पीला पड़ना, पेट में दर्द या पाचन संबंधी समस्या जैसे लक्षण दिख रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह लें। आपको इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कुल मिलाकर, मूंगफली का ज्यादा सेवन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।