Doctor Verified

जंक फूड्स खाने से लिवर कैसे प्रभावित होता है? जानें डॉक्टर से

जंक फूड खाने से लिवर से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। जानें ये हमारी लिवर हेल्थ को कैसे प्रभावित कर सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
जंक फूड्स खाने से लिवर कैसे प्रभावित होता है? जानें डॉक्टर से


How Does Junk Food Affect the Liver: लिवर मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जो पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में मौजूद होता है। इसका काम ब्लड को प्यूरिफाई करना, टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालना, खाने को पचने में मदद करता है और बॉडी में एनर्जी स्टोर करना होता है। हमारे खानपान का लिवर पर सीधी तौर पर असर पड़ता है। हम जिस तरह की डाइट लेते हैं हमारी लिवर हेल्थ पर भी वैसा ही असर नजर आता है। अगर आपकी डाइट बैलेंस्ड है और आप फ्रेश और हेल्दी चीजें खाते हैं, तो इसका आपकी लिवर हेल्थ पर भी अच्छा असर होगा। वहीं, खराब खानपान लिवर हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। आजकल बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी में जंक फूड का क्रेज बहुत ज्यादा देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये जंक फूड आपके लिवर पर क्या असर डालता है? इस बारे में जानने के लिए हमने मणिपाल हॉस्पिटल (धकुरिया) के डीएम (मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) एमबीबीएस | एमडी (मेडिसिन) कंसल्टेंट- गैस्ट्रोएंटरोलॉजी मेडिकल डॉ. देबोत्तम बंद्योपाध्याय से बात की।

01 - 2025-06-22T212455.970

जंक फूड्स खाने से लिवर कैसे प्रभावित होता है? How Junk Food Affects The Liver Health

जंक फूड की आदत कई तरह से हमारी लिवर हेल्थ को प्रभावित कर सकती है-

फैटी लिवर की समस्या हो सकती है- Fatty Liver Diseases

प्रोसेस्ड और जंक फूड खाने की आदत वजन बढ़ने की वजह बन सकती है। इसके कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है और वेट पेट के निचले हिस्से में सबसे पहले बढ़ने लगता है। इसके कारण लिवर पर फैट जमने लगता है जिससे फैटी लिवर की संभावना हो सकती है।इसे फैटी लिवर डिजीज या स्टेटोसिस लिवर डिजीज से जुड़ा नॉन-ऐल्कोहॉलिक या मेटाबॉलिज्म डिसऑर्डर भी कहा जा सकता है।

लिवर फंक्शन स्लो हो सकता है- Slow Liver Function

आजकल फैटी लिवर की समस्या अधिकतर लोगों में देखने को मिल रही है। जंक फूड के कारण लिवर पर तेजी के फैट जमा होने लगता है। इसके कारण लिवर के फंक्शन पर असर पड़ता है और लिवर का काम धीमा होता जाता है। धीरे-धीरे यह लिवर सिरोसिस का कारण भी बन सकता है।

इसे भी पढ़ें- फैटी लिवर के लिए करें ये घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानें

लिवर फाइब्रोसिस- Liver Fibrosis

फैटी लिवर से फाइब्रोसिस होता है जिससे लिवर सख्त हो जाता है। ऐसे में लिवर सिरोसिस हो सकता है और उससे जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। इन रोगियों में मेटाबोलिक डिसऑर्डर भी होते हैं जैसे लिपिड प्रोफाइल बदलना, हार्ट डिजीज या किडनी से जुड़ी समस्याएं होना। हम जितना ज्यादा फास्ट फूड, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड खाते हैं, तो उससे उतना ही मेटाबोलिक डिसऑर्डर, जेनेटिक डिजीज और कैंसर का खतरा बढ़ने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।

गट हेल्थ को नुकसान होना- Gut Related Issues

जंक फूड खाने से गट हेल्थ को भी नुकसान होता है। इसके कारण लिवर फंक्शन पर भी असर पड़ता है। इसके कारण गट में मौजूद गुड़ बैक्टीरिया को नुकसान होता है और एंजाइम का बैलेंस बिगड़ जाता है। लिवर और गट हेल्थ सीधी तौर पर जुड़े होते हैं। इसलिए गट हेल्थ को नुकसान होने पर उसका असर लिवर हेल्थ पर भी पड़ता है। इसके कारण लिवर हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या फैटी लिवर में चीज खाना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान

लिवर में सूजन बढ़ना- Liver Inflammation

जंक और प्रोसेस्ड फूड में प्रिजर्वेटिव्स, आर्टिफिशियल एडिक्टिव्स और साल्ट ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है और लिवर में सूजन बढ़ने लगती है। लिवर में सूजन बढ़ने से लिवर सेल्स भी डैमेज होने लगते हैं। इस कारण लिवर इंफेक्शन और कई बीमारियों का खतरा हो सकता है।

निष्कर्ष

जंक फूड हमारी ओवरऑल हेल्थ पर असर डालता है। लेकिन प्रिजर्वेटिव्स, आर्टिफिशियल एडिक्टिव्स और साल्ट ज्यादा होने से यह लिवर हेल्थ को ज्यादा नुकसान करता है। इसके कारण लिवर फंक्शन स्लो हो जाता है और लिवर से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में फैटी लिवर की समस्या भी हो सकती है, जो आजकल अधिकतर लोगों में आम हो चुकी है। लिवर में सूजन बढ़ने से लिवर सेल्स भी डैमेज होने लगते हैं। इस कारण लिवर इंफेक्शन और कई बीमारियों का खतरा हो सकता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

FAQ

  • जंक फूड लिवर को कैसे प्रभावित करता है?

    जंक फूड के कारण लिवर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। ऐसे में लिवर में फैट जमा होने लगता है जिससे लिवर फंक्शन स्लो हो जाता है। यह फैटी लिवर और लिवर से जुड़ी समस्याओं की वजह बनने लगता है।
  • क्या खराब खाने से आपके लिवर पर असर पड़ता है? 

    जी हां, खानपान का लिवर हेल्थ पर सीधी तौर पर असर होता है। हेल्दी डाइट लेने से लिवर ठीक से काम करता है और लिवर हेल्दी रहता है। लेकिन जंक या प्रोसेस्ड फूड खाने से लिवर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं और बीमारियां बढ़ने लगती हैं। 
  • ज्यादा जंक फूड खाने से कौन सी बीमारी होती है?

    ज्यादा जंक खाने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। इसके कारण वजन बढ़ने लगता है और हार्मोन्स इंबैलेंस हो सकते हैं। ये डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी लाइफस्टाइल डिजीज की वजह भी बन सकता है। 

 

 

 

Read Next

हाइपरग्लाइसीमिया और डायबिटीज के बीच क्या कनेक्शन होता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version