Doctor Verified

लिवर को बेहद नुकसान पहुंचाते हैं ये 4 फूड्स, बिलकुल न करें सेवन

सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आपका लिवर हेल्दी रहे। यहां जानिए, क्या खाने से लिवर खराब हो जाता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर को बेहद नुकसान पहुंचाते हैं ये 4 फूड्स, बिलकुल न करें सेवन


वर्तमान समय में बिगड़ी लाइफस्टाइल और खानपान की बुरी आदतों का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। यही वजह है कि आजकल कम उम्र से ही लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और फैटी लिवर जैसी कई तरह की गंभीर समस्याएं होने लगी हैं। लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसका काम शरीर से विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिंस को बाहर निकालना है। इसके साथ ही लिवर पाचन में भी सहायता करता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आपकी डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल हों। लेकिन आजकल लोग अनजाने में कई ऐसी चीजों का सेवन करना शुरू कर देते हैं, जिनका लिवर पर बुरा असर हो सकता है। लंबे समय तक अगर आप अनहेल्दी चीजों का सेवन करेंगे तो इसका बुरा असर लिवर के फंक्शन पर पड़ सकता है और लिवर से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। इस लेख में पीजीआई रोहतक में अपनी सेवाएं दे रहे डॉक्टर विनय सांगवान (Dr Vinay Sangwan, Medical officer) कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन लिवर पर बुरा असर डाल सकता है।

लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं ये फूड्स

1. अधिक मात्रा में शराब का सेवन

शराब सेहत के लिए हानिकारक होती है, ऐसे में अगर कोई व्यक्ति रोजाना शराब पीना शुरू कर देता है, तो इसका बुरा असर लिवर पर हो सकता है। ज्यादा शराब का सेवन लिवर की कोशिकाओं को नष्ट कर सकता है और समय के साथ लिवर सिरोसिस और फैटी लिवर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं और लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो शराब के सेवन से परहेज करें।

इसे भी पढ़ें: मीना कुमारी से लेकर निशिकांत कामत तक, लिवर की बीमारियों के कारण अपनी जान गवां चुके हैं ये 5 बॉलीवुड सेलेब्स

2. फ्रक्टोज 

सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स और कई प्रोसेस्ड फूड्स में फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप पाया जाता है, जो कि लिवर की समस्याओं और बीमारियों का कारण बन सकता है। जो लोग ज्यादा मात्रा में ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जिसमें फ्रक्टोज की मात्रा हो तो यह लिवर में फैट जमा करने का कारण बन सकता है, जिससे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज हो सकती है।

3. फास्ट और जंक फूड

आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक लगभर हर आयुवर्ग के लोगों को बाजार में मिलने वाला फास्ट फूड और जंक फूड पसंद आता है। अगर आप फास्ट फूड और जंक फूड का ज्यादा सेवन करते हैं तो यह लिवर की समस्याओं का कारण बन सकता है। इन चीजों में ज्यादा मात्रा में ट्रांस फैट, सैचुरेटेड फैट और शुगर होती है। ऐसी चीजों को खाने से लिवर में सूजन और लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

food

इसे भी पढ़ें: Giloy for Liver: क्या गिलोय लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है? डॉक्टर से जानें सेवन का तरीका

4. प्रोसेस्ड मीट

सॉसेज, बेकन जैसे प्रोसेस्ड मीट में हाई सैचुरेटेड फैट और नमक होता है, जो कि लिवर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है और लिवर की बीमारियों का कारण बन सकता है। सेहतमंद रहने के लिए लोगों को प्रोसेस्ट फूड और मीट से दूरी बना लेनी चाहिए। इसके अलावा मीट को पकाने में भी लोग बहुत ज्यादा तेल और मसालों का उपयोग करते हैं जो कि नुकसानदायक साबित हो सकता है।

निष्कर्ष

हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि आपका लिवर हेल्दी हो। ताजे फल, सब्जियां, अनाज और हेल्दी फैट्स का सेवन लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, नियमित व्यायाम और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन भी लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। लिवर की बीमारियों से बचने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

All Images Credit- Freepik

 

Read Next

फैशन वाले चश्‍मे पहनने से आंखों को हो सकता है नुकसान, जानें आंखों को कैसे रखें स्वस्थ?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version