Bollywood Celebs Died from Liver Diseases: लिवर शरीर का बेहद जरूरी अंग है, जो खाना पचाने में मदद करता है। लेकिन सोचिए लिवर काम करना बंद कर दे तो क्या हो। लिवर अगर काम करना बंद कर दे तो इससे मौत तक हो सकती है। ऐसा ही कुछ हमारे बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स के साथ भी हुआ। जिनकी लिवर से जुड़ी समस्याओं के चलते जान तक चली गई। इसलिए अगर आप लिवर की बीमारियां जैसे फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस आदि से पीड़ित हैं तो इसे हल्के में न लें। लिवर की बीमारियों के चलते मशहूर अदाकारिका मीना कुमारी से लेकर डायरेक्टर और एक्टेर निशिकांत कामत तक की जान जा चुकी है। वहीं, अभिनेता अमिताभ बच्चन अभी भी लिवर सिरोसिस की समस्या से जूझ रहे हैं(Amitabh Bachchan Suffering from Liver Cirrohosis)। आइय़े जानते हैं लिवर की बीमारियों के कारण किन एक्टर्स की जान जा चुकी है।
मीना कुमारी (Meena Kumari)
मशहूर अदाकारिका मीना कुमारी की मौत भी लिवर में समस्या होने के कारण हुई थी। अपने करियर की पीक पर पहुंचने के बाद उन्हें लिवर सिरोसिस हो गया। जिस कारण केवल 38 वर्ष की उम्र में ही उनकी मौत हो गई। लिवर सिरोसिस फैटी लिवर का आखिरी स्टेज है, जिसके बाद मरीज का बचना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मीना कुमारी को शराब पीने की आदत थी, जिसके कारण उन्हें यह बीमारी हुई।
निशिकांत कामत (Nishikant Kamat)
फिल्म निर्माता और एक्टर निशिकांत कामत की मौत का कारण भी लिवर सिरोसिस ही था। वे क्रॉनिक लिवर डिजीज से जूझ रहे थे, जिसके बाद उन्हें लिवर सिरोसिस डायग्नोस हुआ और 50 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। इस बीमारी के साथ ही साथ उनमें लिवर डिसफंक्शन और जरूरत से ज्यादा नींद आने की समस्या भी देखी गई थी।
सुबी सुरेश (Subi Suresh)
मलयालम सिनेमा की टीवी एक्ट्रेस सुबी सुरेश को भी लिवर से जुड़ी समस्याएं थी, जिस कारण उनका निधन हुआ। उन्होंने फरवरी 2023 में काफी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल, सुबी लिवर फेलियर का शिकार हुई थीं। लिवर फेलियर की स्थिति में लिवर काम करना बंद कर देता है। यह समस्या आमतौर पर ज्यादा शराब पीने, लिवर कैंसर या हेपेटाइटिस सी के कारण होती है।
इसे भी पढ़ें - क्या परिवार में किसी को लिवर डिजीज होने पर आपको भी यह बीमारी हो सकती है? जानें डॉक्टर से
अश्विनी (Ashwani)
तेलगु एक्ट्रेस अश्विनी की मौत का कारण भी लिवर से जुड़ी बीमारियां ही थी। दरअसल, एक्ट्रेस लिवर कैंसर से जूझ रही थी, जिसके चलते उनकी जान गई। आमतौर पर हेपेटाइटिस बी और सी होने से यह कैंसर होता है। यही नहीं टाइप 2 डायबिटीज, स्मोकिंग या शराब पीने से भी लिवर कैंसर होता है।
दिनेश फडनीस (Dinesh Phadnis)
टीवी शो CID में फ्रेडरेक्स का रोल निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस को भी लिवर से जुड़ी समस्या थी, जिस कारण उन्हें मल्टीपल ऑर्गन फेलियर हो गया था। इसके चलते उनके लिवर ने काम करना बंद कर दिया था। जिससे वे लिवर फेलियर का शिकार हो गए थे, इस कारण 57 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई।