Is It Ok To Eat Cheese With A Fatty Liver In Hindi: फैटी लिवर की समस्या तब होती है, जब लिवर के आसपास फैट जमा हो जाता है। लिवर में फैट जमा होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे खराब लाइफस्टाइल और मेटाबॉलिक हेल्थ। इसके अलावा, मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल। यही नहीं, अधिक मात्रा में शराब के सेवन से भी फैटी लिवर की समस्या होती है। बहरहाल, फैटी लिवर होने पर आपको अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में उन्हें हेल्दी सब्जियां, फल का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। कुछ लोग इस स्थिति में भी चीज का सेवन करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि फैटी लिवर में चीज का सेवन किया जाना कितना सुरक्षित होता है? जानते हैं फैटी लिवर में चीज खाने के फायदे-नुकसानों के बारे में। इस बारे में जानने के लिए हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। (Kya Fatty Liver Me Cheese Kha Sakte Hai)
क्या फैटी लिवर में चीज खाना सुरक्षित होता है?- Is It Safe To Eat Cheese With Fatty Liver In Hindi
फैटी लिवर के मरीजों को अपनी डाइट को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्शस रहना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि फैटी लिवर की प्रॉब्मन होने पर ऐसी किसी चीज का सेवन हीं करना चाहिए, जिससे लिवर के आसपास फैट बढ़ सकता है। ऐसे में चीज को लेकर यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या फैटी लिवर में इसका सेवन किया जा सकता है? इस संबध में एक्सपर्ट का कहना है, "फैटी लिवर में भी संयमित मात्रा में चीज का सेवन किया जा सकता है। यह सेहत के लिए ज्यादा नुकसानदायक नहीं होता है। लेकिन, इस बात को इग्नेर नहीं किया जा सकता है कि चीज का सेवन अधिक मात्रा में करने से बॉडी फैट बढ़ सकता है, जिसका नेगेटिव असर फैटी लिवर पर भी पड़ता है। ध्यान रखें कि फैटी लिवर में अधिक फैट जमा होना आपकी कंडीशन को खराब कर सकता है और इसका बहुत बुरा असर आपके ओवर ऑल हेल्थ पर पड़ता है।"
इसे भी पढ़ें: क्या आप भी हैं फैटी लिवर से परेशान? एक्सपर्ट से जानें डाइट में क्या शामिल करें और क्या नहीं
फैटी लिवर में चीज खाते वक्त किन बातों का ध्यान रखें-
- चीज अपने आप में फैट से भरा हुआ होता है। इसलिए, इसका सेवन करना सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए। वैसे भी चीज सैचुरेटेड फैट का सोर्स है, जो वेट गेन में योगदान निभाना है। ऐसे में लिवर पर भी असर देखने को मिलता है।
- संयमित मात्रा में चीज का सेवन किया जाना फायदेमंद होता है। लेकिन, सवाल है संयमित मात्रा कितना होता है? विशेषज्ञों के अनुसार प्रतिदिन सिर्फ एक आउंस ही चीज का सेवन करना चाहिए। वह भी रोजना इसका सेवन करने से बचना चाहिए। कुछ दिनों तक लगातार इसका सेवन कर रहे हैं, तो कुछ दिनों का गैप होना भी जरूरी होता है।
- वैसे तो चीज का सेवन अधिक मात्रा में करना सही नहीं होता है। लेकिन, अगर आपको इसका सेवन करना ही है, तो बेहतर है कि लो फैट चीज का विकल्प चुनें। इसमें चीज कॉटेज, मोजरीला चीज या स्किम मिल्क से बने चीज का सेवन कर सकते हैं।
फैटी लिवर में चीज खाने के नुकसान
अगर आपको फैटी लिवर की दिक्कत है, तो चीज जैसे विकल्प को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल न करें। इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर चीज खाने के बाद आपकी हेल्थ पर कोई प्रभाव नजर आए, तो बेहतर होगा कि आप एक्सपर्ट से मिलें और अपनी समस्या के बारे में बताएं। चीज में हाई फैट होता है, जिससे ब्लड में ट्राइग्लिसराइड के स्तर को बढ़ सकता है। यह फैटी लिवर की कंडीशन, खासकर नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की कंडीशन को खराब कर सकता है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या फैटी लिवर में रोटी खानी चाहिए?
फैटी लिवर में आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे बॉडी वेट न बढ़े और फैटी लिवर के स्तर को मैनेज किया जा सके। बहरहाल, फैटी लिवर की समस्या में आप रिफाइंड आटे से बनी रोटी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, अनाज से बने ब्रेड भी आपकी हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकती है।क्या फैटी लिवर में आलू खाना चाहिए?
फैटी लिवर में हरी सब्जियां और मौसमी फलों का सेवन करना अच्छा होता है। आलू की बात करें, तो इसमें हाई स्टार्च होता है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाया जाना चाहिए। अधिक मात्रा में आलू खाना फैटी लिवर की स्थिति में सही नहीं होता है।फैटी लिवर के लिए सबसे अच्छा नाश्ता क्या है?
फैटी लिवर होने पर आपको नाश्ते में ओटमील, साबुत अनाज, एवोकाडो और सब्जियों से बनी डिशेज शामिल कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version