What To Eat And What Not To Eat In Fatty Liver In Hindi: हाल के दिनों में नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की समस्या काफी कॉमन हो गई है। इसकी मुख्य वजह मोटापा, डायबिटीज और प्री-डायबिटीज जैसी हेल्थ कंडीशंस हैं। एक समय तक यही माना जाता है कि जो लोग अधिक मात्रा में शराब का सेवन करते हैं, सिर्फ उन्हें ही फैटी लिवर डिजीज होता है। लेकिन, आधुनिक समय में हम देख रहे हैं खराब जीवनशैली, खानपान की बुरी आदतें और एक्सरसाइज की कमी के कारण नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। कई बार ऐसा भी होता है कि मरीज को फैटी लिवर के होने के संकेत ही नहीं मिलते। ऐसे में इलाज देरी से शुरू होता है और कई बार कंडीशन कंट्रोल से बाहर निकल जाती है। अगर आपको फैटी लिवर की दिक्कत है, तो इसे हल्के में न लें। यहां हम आपको बता रहे हैं कि फैटी लिवर होने की स्थिति में डाइट में क्या शामिल करें और क्या नहीं। इस बारे में जानने के लिए हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। (Fatty Liver Me Kya Khaye Kya Na Khaye)
फैटी लिवर होने पर क्या खाएं- Fatty Liver Me Khana Kya Khaye
हरी पत्तेदार सब्जियां
फैटी लिवर के मरीजों के लिए हरी पत्तेदारी सब्जियां बहुत फायदेमंद होती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। इसमें ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो लिवर के आसपास वसा जमने से रोकते हैं। इसका मतलब है कि हर पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से फैटी लिवर का रिस्क भी कम होता है।
फैटी फिश
अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो आपके लिए सैल्मन, टूना और मैकेरल जैसी फैटी फिश अच्छा विकल्प हो सकती हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड अधिक होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड इंफ्लेमेशन यानी सूजन को कम करता है और लिवर फंक्शन में भी सुधार करता है।
इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं 7 दिनों का ये खास डाइट प्लान, लिवर बनेगा हेल्दी
नट्स और सीड्स
बादाम, अखरोट और चिया सीड्स के बीज में हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये फैटी लिवर की समस्या में कारगर तरीके से काम करता है। क्येंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो कि लिवर के फैट को कम करने, सूजन से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।
साबुत अनाज
ब्राउन राइस, क्विनोआ और व्होल व्हीट से बनी ब्रेड आदि को डाइट का हिस्सा बनाएं। ये फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स का अच्छा स्रोत होते हैं। यह ब्लड शुगर के स्तर को मैनेज कर वजन को संतुलित रखने में मदद करते हैं। इस तरह, साबुत अनाज फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होते हैं।
फलियां
बीन्स, दाल और छोले जैसी फलियां प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। ये नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज में काफी मददगार साबित होती हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व ओवर ऑल हेल्थ में सुधार करते हैं, जिससे लिवर स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर के मरीज फॉलो करें ये आयुर्वेदिक डाइट प्लान, एक्सपर्ट से जानें क्या खाएं और क्या नहीं
फैटी लिवर में क्या न खाएं- Fatty Liver Me Kya Nahi Khana Chahiye
- फैटी लिवर होने पर सोडा, स्पोर्ट्स ड्रिंक, चाय और कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। असल में, फैटी लिवर होने पर शुगरी ड्रिंक्स से दूर रहना चाहिए।
- व्हाइट ब्रेड, पास्ता और मीठे स्नैक्स जैसे रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट का सेवन नहीं करना चाहिए।
- फैटी लिवर होने की स्थिति में प्रोसेस्ड मीट, तले हुए खाद्य पदार्थ और बेक्ड चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। मुख्य रूप से सैच्युरेटेड और ट्रांस फैट फैटी लिवर के लिए सही नहीं है।
- फैटी लिवर के मरीजों को प्रोसेस्ड फूड से भी दूर रहना चाहिए। साथ ही उन्हें अनहेल्दी फैअ, नमक और चीनी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
- फैटी लिवर के मरीजों के लिए शराब का सेवन बहुत ही खतरनाक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: लिवर को हेल्दी रखते हैं ये 10 फूड्स, जरूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा
एक्सपर्ट की सलाह
फैटी लिवर के मरीजों को हमेशा हाइड्रेटेड रहना चाहिए। दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, वजन संतुलित रखना चाहिए ताकि लिवर का फैट कम होने में मदद मिल सके। फैटी लिवर के मरीजों के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना अच्छा होता है, इससे लिवर की सूजन कम होती है। बहरहाल, फैटी लिवर के मरीजों को क्या खाना है या क्या नहीं, इस संदर्भ में उन्हें विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए। वे स्वास्थ्य स्थिति देखकर सही डाइट चार्ट बनाने में मदद कर सकते हैं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
फैटी लीवर के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए?
फैटी लिवर में शुगर युक्त खाद्य पदार्थ, रेड मीट, सफेद ब्रेड, रिफाइंड अनाज, तली-भुनी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए।फैटी लिवर में रात में क्या खाना चाहिए?
फैटी लिवर के मरीजों को रात के समय प्रोसेस्ड फूड नहीं खाना चाहिए। हाई फाइबर डाइट जैसे फल, सब्जियां, नट्स और सीड्स उनके लिए उपयोगी होते हैं।क्या फैटी लिवर में रोटी खानी चाहिए?
फैटी लिवर के मरीज की क्या कंडीशन है, वही जानकर उन्हें गेंहू की रोटी खाने की सलाह दी जाती है।