
Is Yellow Mustard Bad For Liver In Hindi: लिवर हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। अगर किसी वजह से लिवर में प्रॉब्लम आती है, तो ओवर ऑल हेल्थ इफेक्ट होती है। इसलिए, जरूरी है कि हम हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और खानपान की अच्छी आदतों को अपनाएं। लेकिन, फिर भी लोगों को लिवर से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। इसमें नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर और एल्कोहॉलिक फैटी लिवर मुख्य है। ये दोनों ही बीमारियां घातक हैं। इसका मतलब है कि लिवर के आसपास फैट जमा हो जाना। जाहिर है, जब लिवर के आसपास फैट जमा होगा तो उसे सही तरह से काम करने में दिक्कतें आएंगी। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए आवश्यक है कि हेल्दी डाइट जरूर फॉलो करें। कई लोग लिवर को हेल्दी रखने के लिए पीली सरसों का सेवन करने से बचते हैं। उन्हें लगता है कि इसका लिवर हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। तो क्या वाकई यह सच है यानी पीली सरसों लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है? इस संबंध में हमने फरीदाबाद स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल में Consultant - Gastroenterology डॉ. मनोज यादव से बात की।
क्या वाकई पीली सरसों खाने से लिवर को नुकसान होता है?- Is Yellow Mustard Bad For Liver In Hindi
-1749006026046.jpg)
आमतौर पर पीली सरसों को लिवर के लि नुकसानदाय नहीं माना जाता है। इसके उलट, पीली सरसों लिवर को लाभ पहुंचाती है। सरसों में एंटीएंफ्लेमेटरी तत्व और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह बॉडी को डिटॉक्स करता है। इसका मतलब है कि पीली सरसों के सेवन से बॉडी के सभी टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। जब शरीर में टॉक्सिंस नहीं होते हैं, तो ऐसे में ओर ऑल हेल्थ में सुधार होता है और लिवर पर भी इसका पॉजिटिव असर देखने को मिलता है। हालांकि, पीली सरसों का सेवन अति में नहीं किया जाना चाहिए। अगर आप पीली सरसों का सेवन अतिरिक्त मात्रा में करते हैं, तो इससे पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: अगर कब्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा तो ट्राई करें ये 5 आसान टिप्स, जल्द होगी समस्या दूर
लिवर के लिए पीली सरसों के नुकसान
वैसे तो पीली सरसों का सेवन करने से लिवर को खास नुकसान नहीं होता है। लेकिन, अगर कोई अधिकता में इसका सेवन करता है, तो यह सही नहीं है। पीली सरसों में एरुसिक एसिड होता है। एरुसिक एसिड लॉन्ग चेन मोनोसैच्युरेटेड फैटी एसिड है। यह नेचुरली पीली सरसों में पाया जाता है। कम मात्रा में इसका सेवन किया जाना नुकसानदायक नहीं होता है। अगर आप इसको अधिम मात्रा में खाते हैं, तो इसकी वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। खासकर, यह लिर एंजाइम्स को प्रभावित करता है, जिससे लिवर संबंधित समस्याएं ट्रिगर हो सकती हैं। इसके अलावा, कई लोगों को पीली सरसों से एलर्जी होती है, उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें सरसों के बीज का सेवन, पाचन तंत्र होगा मजबूत
लिवर के लिए पीली सरसों खाने के फायदे
- पीली सरसों में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, तो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। लिवर से संबंधित समस्या में इसका सेवन किया जाना फायदेमंद होता है।
- पीली सरसों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो कि लिवर फंक्शन को सपोर्ट करता है और उसकी सूजन को कम करने में अहम भूमिका निभाता है।
- पीली सरसों का सेवन करने से बॉडी के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। इससे लिवर डिटॉक्स होता है, जिसेस लिवर फंक्शन बेहतर होते हैं।
- पीली सरसों में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो कि लिवर को किसी भी तरह से डैमेज होने से बचाते हैं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
- क्या पीली सरसों आपके लिवर के लिए खराब है?पीली सरसों लिवर के लिए खराब नहीं होती है। इसके उलट, सीमित मात्रा में पीली सरसों का सेवन करने से लिवर को कई लाभ होते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व लिवर फंक्शन में सुधार करते हैं।
- पीली सरसों खाने के क्या नुकसान हैं?अगर किसी को एलर्जी है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे एलर्जी ट्रिगर हो सकती है, जिससे यह स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
- काली सरसों या पीली सरसों में से कौन बेहतर है?दोनों तरह की सरसों हमारी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। दोनों में अलग-अलत तरह के पोषक तत्व होते हैं। इनके स्वाद भी अलग-अलग होते हैं। आपको जो पसंद हो, उसका सेवन कर सकते हैं। जहां तक सवाल इस बात का है कि इनमें से कौन-सा सरसों बेहतर है, इसका कोई सटीक जवाब नहीं हो सकता है। आप अपनी पोषक तत्वों की जरूरत के अनुसार अपने लिए बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।
Read Next
डायबिटीज से लेकर थायराइड तक, किस बीमारी में खाना चाहिए कौन सा साबुत अनाज? बता रहे हैं एक्सपर्ट
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version