Kodo Millet Benefits in Hindi: कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन अक्सर लोग इनके बारे में जानते नहीं हैं। इन्हीं में से एक है कोदो मिलेट (Kodo Millet)। कोदो, एक प्रकार का मोटा अनाज है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह ग्लूटेन फ्री होता है। कोदो दांतों से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकता है। यह वजन घटाने में भी मददगार है। इसके अलावा, बच्चों और महिलाओं के लिए भी कोदो मिलेट लाभकारी है। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कोदो मिलेट खाने के फायदे (Kodo Millet ke Fayde)-
कोदो में मौजूद पोषक तत्व
- प्रोटीन
- फाइबर
- कार्बोहाइड्रेट
- कैलोरी
- फैट
- कैल्शियम
- आयरन
- पॉलीफेनॉल
कोदो के फायदे- Kodo Millet Health Benefits in Hindi
1. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो आप अपनी डाइट में कोदो को शामिल कर सकते हैं। यह ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन के स्तर को कम करने में मदद करता है। साथ ही, इंसुलिन के स्तर को बढ़ाकर ब्लड शुगर को कम करने में सहायता करता है। इसलिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए आप अपनी डाइट में कोदो मिलेट को शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- 6 महीने से बड़े बच्चों को जरूर खिलाएं ये 7 अनाज, बेहतर होगा शारीरिक-मानसिक विकास
2. हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी
कोदो, हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। कोदो मिलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सेल्स और टिश्यू को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को भी कम करता है। कोदो मिलेट ब्लड प्रेशर के स्तर को कंट्रोल कर सकता है। लेकिन अगर आपको कोई गंभीर हृदय रोग है, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
3. वेट लॉस में सहायक
अगर आपका वजन अधिक है और आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो कोदो लाभकारी हो सकता है। कोदो मिलेट, मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही, यह कमर, पेट और जांघों की चर्बी को भी कम करने में सहायता करता है। लेकिन सिर्फ कोदो मिलेट खाने से ही आपका वजन कम नहीं होता है। वेट लॉस करने के लिए आपको एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- मिलेट राइस क्या है? जानें इसके पोषक तत्व और सेहत को मिलने वाले फायदे
4. जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी आप कोदो मिलेट का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद में कोदो मिलेट को जोड़ों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको अक्सर ही जोड़ों का दर्द परेशान करता है, तो आप अपनी डाइट में कोदो को शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है, जिससे दर्द से राहत मिलती है।
5. पेट से जुड़े रोग दूर करे
कोदो मिलेट पेट से जुड़े रोगों को भी दूर करने में मदद करता है। इसमें फाइबर होता है, जो पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। फाइबर पेट के लिए फायदेमंद होता है। यह अपच, गैस और कब्ज की समस्या ठीक करता है। अगर आपको पेट की समस्याएं हैं, तो आप कोदो का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version