थायराइड के मरीज करें इन इंडियन फूड्स का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Indian Food For Thyroid Patients: थायराइड की समस्या में इन भारतीय फूड्स का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, जानें इनके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
थायराइड के मरीज करें इन इंडियन फूड्स का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Indian Food Benefits for Thyroid Patients: शरीर में थायराइड हॉर्मोन का निर्माण कम या ज्यादा होने की वजह से आपको थायराइड की समस्या हो सकती है। थायराइड की समस्या में गले के निचले हिस्से में मौजूद थायराइड ग्रंथि का फंक्शन खराब हो जाता है और इसकी वजह से मरीज को गंभीर परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। थायराइड की समस्या दो तरह की होती है, पहला हाइपो थायराइड और दूसरा हाइपर थायराइड। थायराइड से जूझ रहे मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समस्या में खानपान असंतुलित होने से मरीज की परेशानी बढ़ सकती है। कई बार लोग जानकारी के अभाव में खानपान का ध्यान नहीं देते हैं, इसकी वजह से मरीजों में थायराइड गंभीर रूप से बढ़ सकता है। आज हम इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं थायराइड के मरीजों के लिए फायदेमंद इंडियन फूड्स के बारे में। इनका सेवन थायराइड में बहुत फायदेमंद होता है, आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

थायराइड के लिए बेस्ट इंडियन फूड्स- Indian Food Benefits for Thyroid Health

भारतीय फूड्स सेहट के लिए बहुत फायदेमंद और अनेकों औषधीय गुणों से युक्त होते हैं। पुराने समय से ही हमारे देश में सब्जी, साग और स्वादिष्ट फल, आनाज आदि उगते आए हैं। इन फूड्स का सही ढंग से सेवन करने से आप कई गंभीर परेशानियों का शिकार होने से बच सकते हैं। थायराइड के मरीजों के लिए इन इंडियन फूड्स का सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है-

1. नट्स और सूखे मेवे

थायराइड की समस्या में नट्स और सीड्स आदि का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। नट्स और सीड्स या सूखे मेवे ओमेगा 3 फैटी एसिड, सेलेनियम और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। नियमित रूप से बादाम, काजू, किशमिश आदि का सेवन करने से थायराइड के मरीजों को बहुत फायदा मिलता है।

Indian Food Benefits for Thyroid Patients

इसे भी पढ़ें: थायराइड के मरीज डाइट में शामिल करें ये नट्स, TSH लेवल रहेगा कंट्रोल

2. ताजे फल और सब्जियां

थायराइड के मरीजों को भारतीय फल और सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। ताजे फल और मौसमी फलों का सेवन सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। थायराइड में आप सेब, अनानास, संतरा, कीवी जैसे फल और मौसम के हिसाब से मिलने वाली हरी सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए।

3. बाजरा, रागी और दूसरे मिलेट्स

भारत के हर राज्य में अलग-अलग तरह के मिलेट्स उगाए जाते हैं। थायराइड की समस्या में बाजरा, रागी, ज्वार, सांवा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इनमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है और थायराइड के मरीजों की परेशानियों को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

4. साबूदाना और मखाना

थायराइड के समस्या में साबूदाना का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपका पेट और पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। रोजाना डाइट में साबूदाना और मखाना को शामिल करने से बहुत फायदा मिलता है।

5. भारतीय दालों का सेवन

थायराइड की समस्या में भारतीय दालों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दाल में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन समेत कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित रूप से कुलथी, राजमा, चना, लोबिया आदि का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों में थायराइड कितना होना चाहिए? जानें नॉर्मल और खतरनाक थायराइड लेवल के बारे में

थायराइड की समस्या में इन भारतीय फूड्स का सेवन करने से आपकी सेहत को बहुत फायदा मिलता है। थायराइड में डाइट का ध्यान रखने से आप जल्दी ठीक हो सकते हैं और गंभीर समस्याओं का शिकार होने से बच सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

एक साथ मिलाकर खाएं दही और किशमिश, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer