एक साथ मिलाकर खाएं दही और किशमिश, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Curd and Raisins: दही और किशमिश दोनों ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं। आप इन दोनों को एक साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
एक साथ मिलाकर खाएं दही और किशमिश, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे


Dahi or Kishmish ke Fayde: दही, किशमिश दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दही में प्रोटीन, विटामिन बी, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन बी2 पाया जाता है। इसके अलावा दही में कैलोरी, पानी, कार्ब्स भी पाए जाते हैं। अगर किशमिश की बात की जाए, तो इसमें भी प्रोटीन, कैल्शियम होता है। किशमिश में कार्ब्स, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन सी और आयरन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। अकसर लोग किशमिश और दही का सेवन अलग-अलग तरीकों से करते हैं। लेकिन आप चाहें तो दही और किशमिश को एक साथ मिलाकर भी खा (Can we Eat Raisins and Curd Together) सकते हैं। जी हां, किशमिश और दही को एक साथ खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इसलिए आपको भी अपनी डाइट में दही और किशमिश (Dahi aur Kishmish) को जरूर शामिल करना चाहिए। 

दही और किशमिश खाने के फायदे- Curd and Raisins Benefits in Hindi

1. गुड बैक्टीरिया को बढ़ाए

अगर आप दही और किशमिश को एक साथ खाएंगे, तो इससे आपके आंतों की हेल्थ में सुधार हो सकता है। दरअसल, दही और किशमिश को खाने से गुड बैक्टीरिया का विकास होता है। वहीं, बैड बैक्टीरिया नष्ट होते हैं। पाचन तंत्र सही होता है और आंतें सही तरीके से काम करती हैं। 

2. आयरन की पूर्ति करे

दही और किशमिश को आयरन की पूर्ति करने के लिए भी डाइट में शामिल किया जा सकता है। दरअसल, किशमिश में आयरन की काफी अधिक मात्रा पाई जाती है। अगर आप रोजाना दही और किशमिश को खाएंगे, तो आपको विटामिन्स के साथ ही आयरन की भी पूर्ति होगी। इससे आप एनीमिया आदि से बच सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- किशमिश कितने प्रकार की होती हैं? जानें कौन-सी किशमिश खाना है अधिक फायदेमंद

dahi and kishmish for good digestion

3. आंतों की सूजन कम करे

दही और किशमिश आंतों की सूजन को भी कम करने में असरदार साबित हो सकते हैं। दरअसल, जो लोग अधिक तला-भूना, मसालेदार खाना खाते हैं, उनकी आंतों पर सूजन आ सकती है। ऐसे में अगर आपकी आंतों पर भी सूजन रहती है, तो आप दही और किशमिश एक साथ खा सकते हैं। दही और किशमिश को रोजाना एक साथ लेने से आपको सूजन में काफी आराम मिल सकता है।

4. ओरल हेल्थ को बेहतर बनाए

दही और किशमिश खाना ओरल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इससे आपके मसूड़े और दांत मजबूत बनते हैं। दरअसल, दही और किशमिश में कैल्शियम पाया जाता है। इससे आपके दांतों को मजबूती मिलती है। ओरल हेल्थ में सुधार करने के लिए आप दही और किशमिश को अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। 

5. हड्डियां मजबूत बनाए

दही और किशमिश दोनों ही कैल्शियम के काफी अच्छे सोर्स होते हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए भी कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। इसलिए अगर आपको हड्डियों या जोड़ों में दर्द रहता है, तो अपनी डाइट में दही और किशमिश को जरूर शामिल करें। रोजाना दही और किशमिश खाने से आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। इससे आप बढ़ी उम्र में होने वाले दर्द से भी बच सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए इन 4 तरीकों से खाएं दही

दही और किशमिश कैसे खाएं?- How to Eat Curd and Raisins in Hindi

दही और किशमिश को एक साथ खाने के लिए आपको किशमिश के साथ दही जमाना जरूरी होता है। यानी ऐसा नहीं है कि आप बाजार से दही लाएं और इसे किशमिश में मिलाकर खा लें। दही और किशमिश को इस तरह से खाना फायदेमंद हो सकता है-

  • इसके लिए आप एक बाउल में गर्म दूध लें।
  • इसमें किशमिश डालें। फिर इसमें दही या छाछ की कुछ बूंद डाल दें।
  • अब इस मिश्रण को कई बार हिलाएं।
  • फिर 8 से 12 घंटों के लिए ढककर रख दें। 
  • इसके बाद आप तैयार दही और किशमिश के कॉम्बिनेशन को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। 
  • आप दही और किशमिश को नाश्ते या लंच में खा सकते हैं।

आप भी दही और किशमिश के पोषक तत्वों को एक साथ प्राप्त करने के लिए इस तरह से इनका सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से दही और किशमिश खाने से आप स्वस्थ रह सकते हैं। साथ ही यह आपके मूड को भी बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है।

Read Next

सर्दियों में पिएं एबीसी (आंवला, चुकंदर, गाजर) जूस, दूर होगी बालों के झड़ना की समस्या

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version