Curd Benefits for Weight Gain: दही प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होता है। इसके अलावा दही में हेल्दी फैट, कार्ब्स, कैल्शियम, विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। दही में मौजूद पोषक तत्वों को देखते हुए डॉक्टर भी डाइट में दही शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन अगर बात की जाए, दही की तो यह वेट गेन (Curd for Weight Gain) में भी मदद कर सकता है। लेकिन अकसर लोगों के मन में सवाल आता है कि दही से वजन कैसे बढ़ाएं? वजन बढ़ाने के लिए दही का सेवन कैसे करें? तो इस लेख में हम आपको वजन बढ़ाने के लिए दही खाने के 4 तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
वजन बढ़ाने के लिए दही का सेवन कैसे करें- How to Eat Curd for Weight Gain in Hindi
1. दही और केला- Curd and Banana for Weight Gain
जिस तरह दूध और केला वजन बढ़ाने में असरदार होता है। उसी तरह दही और केले का कॉम्बिनेशन भी वेट गेन में सहायक हो सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में फुल फैट दही लें। अब इसमें 2-3 केले अच्छी तरह से मैश कर लें। रोजाना सुबह नाश्ते में दही और केला एक साथ लेने से आपको वेट गेन (Weight Gain Diet) में काफी मदद मिल सकती है।
इसके साथ ही दही और केले में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में यह वजन को बहुत अधिक नहीं बढ़ाता है, कंट्रोल करके रखता है। इसलिए दही और केला खाकर आप अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दुबला-पतला शरीर है तो इन 5 तरीकों से खाएं चावल, बढ़ेगा वजन
2. दही और आलू- Potato and Curd for Weight Gain
दही और आलू का कॉम्बिनेशन भी आपको वेट गेन करने में मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप आलू उबाल लें और छीलकर रख दें। इसके बाद एक कटोरी फुल फैट दही लें। इसमें आलू को कद्दूकस करके डाल दें। अब इसमें नमक और काली मिर्च का पाउडर मिला लें। दही और आलू को रोजाना खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। आलू में शुगर, कार्ब्स और कैलोरी होता है, तो वेट गेन में मदद कर सकते हैं।
3. दही और चावल- Curd Rice for Weight Gain
अधिकतर लोग दही चावल का सेवन लूज मोशन (Curd Rice in Loose Motion)के दौरान करते हैं। वहीं कुछ लोग दही चावल खाना पसंद भी करते हैं। लेकिन अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो भी दही और चावल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक प्लेट में चावल और फुल फैट दही लें। इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं और खा लें। रोजाना दही और चावल खाने से आपको वेट गेन में मदद मिल सकती है। आप इसमें ड्राई फ्रूट्स आदि में मिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए अश्वगंधा कैसे खाएं?
4. दही स्मूदी- Curd Smoothie for Weight Gain
आप अकसर मिल्क स्मूदी बनाते होंगे, यह तो वेट गेन करता ही है। लेकिन अगर आपको दही पसंद है, तो आप दही स्मूदी (Curd Smoothie) बनाकर भी पी सकते हैं। दही स्मूदी भी आपका वजन बढ़ाने में असरदार साबित हो सकती है। इसके लिए आप एक गिलास फुल फैट दही लें। इसमें स्ट्रॉबेरी, एवोकाडो, केला और पीनट बटर डालें और अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। अब तैयार दही स्मूदी को आप रोजाना वर्कआउट के बाद पी सकते हैं। दही स्मूदी पीने से आपको वेट गेन में काफी मदद मिल सकती है।
Curd for Weight Gain in Hindi: अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो दही में केला, चावल, फ्रूट्स या आलू मिलाकर खा सकते हैं। फुल फैट दही आपका वजन बढ़ाने में मदद (Weight Gain Tips in Hindi) कर सकता है। लेकिन सिर्फ दही खाने से वेट गेन (Yogurt for Weight Gain) करना संभव नहीं है। इसके लिए आपको सही डाइट, लाइफस्टाइल फॉलो करना भी जरूरी होता है। साथ ही रेगुलर एक्सरसाइज को भी अपने रूटीन का हिस्सा बनाना जरूरी है।