Doctor Verified

ज्यादा आयरन भी हो सकता है कमजोरी और थकान का कारण, जानें इसके अन्य संकेत

Signs You Are Taking Too Much Iron In Hindi: आयरन की अधिकता के कारण व्यक्ति को थकान और कमजोरी हो सकती है। इसके अलावा, कई अन्य परेशानियां भी होती हैं। जानें, इनके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा आयरन भी हो सकता है कमजोरी और थकान का कारण, जानें इसके अन्य संकेत

Signs You Are Taking Too Much Iron In Hindi: आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी मिनरल है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार आयरन हमारे शरीर के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। शरीर हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन का उपयोग करता है। ध्यान रखें कि हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स में मौजूद एक तरह का प्रोटीन होता है, जो लंग्स से ऑक्सीजन को पूरे शरीर में पहुंचाने का काम करता है। इसके अलावा, कुछ हार्मोन प्रोडक्शन में आयरन के लिए उपयोगी होता है। आपने अक्सर विशेषज्ञों से सुना होगा कि बॉडी में आयरन की कमी नहीं होनी चाहिए। आयरन की कमी के कारण पूरी बॉडी में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि आयरन की अधिकता भी बॉडी के लिए सही नहीं होती है। आयरन की अधिकता होने पर शरीर में कई तर की परेशानियां हो सकती हैं। सवाल है, आखिर यह कैसे पता चलेगा कि बॉडी में आयरन की मात्रा में बढ़ रही है? इसके लिए शरीर में कुछ संकेत नजर आते हैं। आइए, जानते हैं उनके बारे में।

शरीर में ज्यादा आयरन के संकेत- Signs You Are Taking Too Much Iron In Hindi

Signs You Are Taking Too Much Iron In Hindi  1

जिस तरह आयरन की कमी होने पर शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं, उसी तरह आयरन की अधिकता होने पर भी शरीर कुछ संकेत देता है। हालांकि, इस बात को समझना जरूरी है कि हर व्यक्ति में एक जैसे लक्षण नजर आए, यह जरूरी नहीं है। फिर भी जो सामान्य लक्षण होते हैं, वे हैं-

थकान महसूस करना

आयरन की अधिकता होने पर व्यक्ति बहुत ज्यादा थकान महसूस करने लगता है। दरसअल, जब शरीर में बहुत ज्यादा आयरन हो जाता है, तो इससे शरीर की अन्य कार्यप्रणाली बाधित होने लगती है। कई बार आयरन की अधिकता होने पर लिवर में जमा हो सकती है, जिससे लिवर के लिए सुचारू ढंग से काम करना मुश्किल हो जाता है। इसी तरह अन्य बॉडी फंक्शन भी इफेक्ट होने लगते हैं, जिससे व्यक्ति कुछ न करते हुए भी थकान महसूस करने लगता है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में आयरन बढ़ना या हेमोक्रोमैटोसिस है गंभीर, जानें कारण, लक्षण और बचाव

कमजोरी महसूस करना

अच्छी डाइट और नॉर्मल लाइफस्टाइल होने के बावजूद व्यक्ति कमजोरी महसूस कर सकता है। जैसा कि हमने पहले ही स्पष्ट किया है कि शरीर के कई फंक्शन आयरन की अधिकता के कारण बाधित होने लगते हैं। इसी वजह से व्यक्ति कमजोरी भी महसूस करता है। ध्यान रखें कि आयरन की अधिकता होने पर हार्ट के लिए ब्लड को पंप करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कमजोरी महसूस करना स्वाभाविक हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: ज्यादा आयरन भी है शरीर के लिए घातक, हो सकते हैं ये 5 रोग

ऑर्गन का डैमेज होना

आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी कि आयरन की अधिकता अगर समय रहते इलाज न किया जाए, तो शरीर के कई ऑर्गन फेल हो सकते हैं। इसमें हार्ट, एंडोक्राइन ग्लैंड शामिल हैं। यही नहीं, आयरन की अधिकता की वजह से लिवर डिजीज, एंडोक्रोइन डिसऑर्डर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि जब आयरन की अधिकता की आशंका हो, तो तुरंत अपनी जांच करवाएं और जरूरी इलाज भी शुरू कर दें।

डायबिटीज का जोखिम

जब शरीर में आयरन की अधिकता तब होती है, जब हमारा शरीर खाने की चीजों से काफी ज्यादा मात्रा में आयरन एब्जॉर्ब करता है। शरीर अपनी आवश्यकता अनुसार आयरन का इस्तेमाल करता है, बाकी आयरन शरीर के ऑर्गन जैसे पेनक्रियाज में स्टोर हो जाते हैं। पेनक्रियाज इंसुलिन प्रोडक्शन के लिए महत्वपूर्ण अंग है। पेनक्रियाज में जमा आयरन इसे पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन को प्रोड्यूस नहीं करने देता है। जब बॉडी में पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनता है, तो डायबिटीज का जोखिम बढ़ने लगता है।

All Image Credit: Freepik


Read Next

ब्लोटिंग और गैस से परेशान रहने का कारण कहीं ये 8 गलत आदतें तो नहीं? डॉक्टर दे रहे हैं जानकारी

Disclaimer