Doctor Verified

बीमारी, डिसऑर्डर और सिंड्रोम में क्या अंतर होता है? समझें डॉक्टर से

Disease Disorder And Syndrome Difference: बीमारी, विकार और सिंड्रोम का मेडिकल टर्म में अलग-अलग मतलब होता है, जानें तीनों में अंतर।
  • SHARE
  • FOLLOW
बीमारी, डिसऑर्डर और सिंड्रोम में क्या अंतर होता है? समझें डॉक्टर से


Disease Disorder And Syndrome Difference: ऐसा कहते हैं कि खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण आप बीमारी की चपेट में या सकते हैं। बीमार होने पर आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ता है और लंबे समय तक इलाज के बाद बीमारी से मुक्ति मिलती है। आपने डॉक्टर से यह जरूर सुन होगा कि आपको किसी तरह की 'बीमारी', 'विकार' या 'सिंड्रोम' है। बीमारी (Disease), विकार (Disorder) और सिंड्रोम (Syndrome) शब्द किसी भी मरीज के संदर्भ में सुनने पर एक जैसे ही लगते हैं, लेकिन ये शब्द अलग-अलग स्थितियों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। आम लोगों के लिए भले ही ये तीनों शब्द (Difference Between Disease, Disorder Or Syndrome) एक जैसे लगते हों, लेकिन मेडिकल टर्म में इनका मतलब बिल्कुल अलग होता है। आइए इस लेख में डॉक्टर से समझते हैं, डिजीज, डिसऑर्डर और सिंड्रोम में फर्क।

बीमारी डिसऑर्डर और सिंड्रोम में क्या अंतर होता है?- Disease Disorder And Syndrome Difference in Hindi

बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर ने समझाया बीमारी, विकार और सिंड्रोम के बीच अंतर-

बीमारी क्या होती है?- What is Disease in Hindi

आम भाषा में कहें तो बीमारी एक ऐसी स्थिति है, जिसका एक स्पष्ट कारण होता है। उदाहरण के लिए अगर आपको गठिया की बीमारी है, तो इसके पीछे कुछ स्पष्ट कारण जिम्मेदार होते हैं। बीमारी की वजह से शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचता है। इस स्थिति में शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं और दवाओं, सर्जरी या थेरेपी आदि से इसे ठीक किया जाता है। अगर किसी व्यक्ति को डेंगू की बीमारी है, तो उसे एडीज नामक संक्रमित मच्छर ने जरूर काटा होगा। इसी तरह कैंसर, टीबी समेत अन्य बीमारियों के सटीक लक्षण और कारण होते हैं। इन बीमारियों के कारण शरीर के किसी न किसी अंग को गंभीर नुकसान पहुंचता है।

Disease Disorder And Syndrome Difference

इसे भी पढ़ें: Stomach Diseases: पेट से जुड़ी बीमारियां क्यों होती हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण

विकार क्या होता है?- What is Disorder in Hindi

सामान्य भाषा में समझें तो, विकार एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर का सामान्य कामकाज बाधित होता है। इसकी वजह से शरीर को नुकसान भी पहुंच सकते हैं। डिसऑर्डर या विकार की वजह से व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में गड़बड़ी होती है। उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति को खाने-पीने से जुड़ा विकार है, तो उसका माइंड, बॉडी और सोल संतुलन में नहीं रहता है। डिसऑर्डर या विकार का कोई सटीक कारण नहीं होता है, यह कुछ बीमारियों और मानसिक समस्याओं के कारण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: जनरलाइज्ड एंग्जाइटी डिसऑर्डर क्या है? जानें लक्षण और बचाव

सिंड्रोम क्या है?- What is Syndrome in Hindi

सिंड्रोम शरीर में सीखने वाले लक्षणों के समूह को कहा जाता है, जो किसी बीमारी या डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में मरीज को कई बीमारियों के लक्षण और संकेत दिखते हैं। लक्षणों को आधार पर डॉक्टर मरीज की जांच करने के बाद बीमारी का पता लगाते हैं। सिंड्रोम के लक्षणों को समझकर बीमारी का पता लगाने में आसानी होती है। सिंड्रोम की साधारण परिभाषा है, "लक्षणों और संकेतों का एक ग्रुप, जो किसी विशेष बीमारी का संकेत होता है।"

बीमारी शरीर में आंतरिक या बाहरी कारणों के प्रति होने वाली एक पैथोफिजियोलॉजिकल प्रतिक्रिया है। डिसऑर्डर या विकार शरीर के सामान्य संरचना और कामकाज में होने वाली दिक्कत हो कहा जाता है। वहीं, सिंड्रोम एक ऐसी स्थिति है, जिसमें किसी भी बीमारी के एक या एक से अधिक लक्षण या संकेत दिखाई देते हैं।

हमें उम्मीद है, इस लेख को पढ़ने के बाद बीमारी, विकार और सिंड्रोम को लेकर आपकी कन्फ्यूजन भी दूर हुई होगी। हेल्थ और फिटनेस से जुड़े ऐसे ही रोचक और तथ्यात्मक जानकारी पाने के लिए पढ़ते रहें ओनली माय हेल्थ। अगर आपके मन में बीमारी, विकार और सिंड्रोम को लेकर किसी तरह का कन्फ्यूजन या सवाल है, तो कॉमेंट बॉक्स में लिखकर भेजें। हम आपके सवाल का जवाब एक्सपर्ट डॉक्टर की सहायता से देने की कोशिश करेंगे।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या साइटिका की वजह से पैरों में सुन्नता और झनझनाहट की समस्या होती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer