
दुनिया में हर जीव के जीवन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी ऑक्सीजन है। इसके बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि हम अपने शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बनाए रखें। इसके लिए आप ऑक्सीजन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। गौरतलब है कि हाइपोक्सिया और टिशू डैमेज को रोकने के लिए शरीर के ब्लड में कम से कम 94% ऑक्सीजन बनाए रखना जरूरी है। कम ऑक्सीजन अस्थमा, फेफड़ों के विकार, फाइब्रोमायल्गिया और हृदय रोग के साथ ही कोविड को न्योता दे सकता है। इससे बचने का उपाय है, उन खाद्य पदार्थों का सेवन करना जिनमें ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में हो।
आइए जानते हैं शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए कौन-कौन से फलों का सेवन किया जा सकता है।
ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने वाले फूड

1. अनार
एक अनार आपको कई समस्याओं से बचा सकता है। अनार में आयरन, कॉपर, जिंक, कोलीन, विटामिन बी3 और बी6 पाया जाता है। ये पोषक तत्व नाइट्रिक ऑक्साइड को बढ़ाकर ब्लड फ्लो में सुधार करते हैं और शरीर में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं। आप रोजाना अनार का जूस पी सकते हैं या फिर इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।
2. एवोकाडो
एवोकाडो भी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, बी3, बी6, बी12, फोलेट, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड और फाइबर होता है। ये सभी पोषक तत्व शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही कोलेस्ट्रॉल को कम करने, स्वस्थ हृदय को बढ़ावा देने और शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। आप एवोकाडो को स्मूदी या सलाद के रूप में ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में मदद करेंगे ये 7 घरेलू उपाय
3. आम
फलों का राजा आम कई गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, बी3, बी5, बी6 और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन के स्तर को बढ़ाने के लिए आवश्यक आयरन और कॉपर भी पाया जाता है। आप ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए आम को नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
4. कीवी
कीवी में कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। यह फाइबर, आयरन, विटामिन ए, बी3, बी5, बी6 और कई एंटीऑक्सीडेंट्स का एक अच्छा स्रोत होता है। कीवी डीएनए क्षति को रोकने में मदद करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना कीवी खाने से श्वसन संक्रमण की गंभीरता कम होती है, साथ ही ऑक्सीजन लेवल में भी वृद्धि होती है।
5. अनानास
अनानास विटामिन ए, बी3, बी5, बी6 और विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके अलावा अनानास में कॉपर, आयरन और पोटैशियम भी पाया जाता है। अनानास खाने से ब्लड वेसल्स को ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही अनानास ब्लड क्लोट को भी बनने से रोकता है। आप अनानास का सेवन जूस, सलाद या स्मूदी के रूप में कर सकते हैं।

6. चुकंदर
चुकंदर को कई तरह से डाइट में शामिल किया जाता है। डॉक्टर भी चुकंदर का जूस पीने की सलाह देते हैं। चुकंदर में नाइट्रिक ऑक्साइड होता है, जो रक्त वाहिकाओं को पतला करने में मदद करता है। ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट में चुकदंर जरूर शामिल करना चाहिए।
7. गाजर
गाजर को सलाद या सब्जी के रूप में खाया जा सकता है। गाजर विटामिन ए, बी3, बी5, बी6, सी, पोटैशियम, आयरन, जिंक और कॉपर से भरपूर होता है। इनमें फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये गुण शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और टिशूज में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने में सहायक होते हैं।
इसे भी पढ़ें- ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए करें ये 4 एक्सरसाइज, फिटनेस ट्रेनर से जानें इन्हें करने का तरीका
8. ब्रोकली
ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो सूजन को रोकने में मदद करते हैं। शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने के लिए आप ब्रोकली को सलाद के रूप में खा सकते हैं।
9. बीन्स
बीन्स में उच्च मात्रा में आयरन होता है। इसमें पोटेशियम, कैल्शियम और फाइबर होता है। इसके अलावा बीन्स में आयरन भी होता है, जो ऑक्सीजन सप्लाई, डीएनए सिंथेसिस और अन्य मेटाबॉलिक प्रक्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
इनके अलावा आडू, जामुन, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, खजूर और रसभरी जैसे फल भी शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बनाए रखने में मदद करते हैं। आप अपने खाने में अंडे, दाल, छोले, राजमा, मशरूम, मांस और मछली भी शामिल कर सकते हैं। ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए दूध, दही और घी भी फायदेमंद हो सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version