देश में कोरोना की स्थिति बेहद भयावह बनी हुई है। हालत यह है कि देश के कई राज्य में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। कई लोग ऑक्सीजन की कमी की वजह से अपनी जान गवां रहे हैं। ऐसे में आप चाहें तो कुछ एक्सरसाइज की मदद से भी अपने या अपने घर के किसी सदस्य, जिसका ऑक्सीजन लेवल कम हो उसे बढ़ा सकते हैं। जब तक आपको अपने मरीज के लिए अस्पताल में बैड नहीं मिल जाता है, तब तक आप इन एक्सरसाइज की मदद से ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन इन एक्सरसाइज को करने से पहले आपको किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। YOBICS Workout की फाउंडर और टीवी सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर डॉक्टर कविता नालवा बता रही हैं, ऐसे एक्सरसाइज के बारे में जिनसे ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाया जा सकता है।
प्रोन पॉजिशन (Prone Position)
कोरोना वायरस से पीड़ित होने पर मरीज का ऑक्सीजन लेवल कम होने की संभावना रहती है। ऐसे में इन दिनों ऑक्सीजन लेवन बढ़ाने के लिए प्रोन पोजिशन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। यह शरीर में ऑक्सीजन के स्तर में आई कमी को ठीक करने के लिए काफी कारगर एक्सरसाइज है। सांस से संबंधित समस्या वाले मरीजों के लिए प्रोन पोजिशन काफी प्रभावी हो सकता है। इसे करने से धीरे-धीरे ऑक्सीजन लेवल बढ़ने लगता है और व्यक्ति सामान्य की स्थिति में आ जाता है। कोरोना मरीजों के लिए प्रोन पोजिशन को काफी कारगर बताया जा रहा है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और पूरे शरीर तक खून पहुंचता है।
इसे भी पढ़ें - बोतल, कुर्सी, बैग जैसी चीजों से करें जिम जैसा वर्कआउट, फिटनेस ट्रेनर से जानें घर पर एक्सरसाइज के स्मार्ट तरीके
टॉप स्टोरीज़
कैसे करें प्रोन पॉजिशन ( How to Do Prone Position)
- - प्रोन पॉजिशन को करने के लिए सबसे पहले एक बिस्तर पर 4-5 तकिये रख लें।
- - बिस्तर पर पेट के बल आराम से लेट जाएं।
- - एक तकिए को गर्दन के नीचे रखें।
- - दो तकिए छाती और पेट के नीचे बराबर में रखें।
- - दो तकियों को पैरों के पंजों के नीचे दबाकर रखें। आप चाहें तो नहीं भी रख सकते हैं।
- - इसके बाद लंबी सांस लेते रहें।
- - इस अवस्था में 1 घंटे तक रहने से ऑक्सीजन के लेवल को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है।
- - इस दौरान मरीज की करवट भी बदलते रहें।

क्वाड्रोपैड ब्रीदिंग (Quadroped reathing)
ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए क्वाड्रोपैड ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी फायदेमंद हो सकती है। इससे शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है। अगर आपके घर में भी किसी का ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है, तो आप उसे इस एक्सरसाइज को करा सकते हैं।
कैसे करें क्वाड्रोपैड ब्रीदिंग एक्सरसाइज (How to Do Quadroped reathing)
- - इस एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर एक मैट बिछा लें।
- - इस पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
- - अब अपने दोनों हाथों को भी नीचे रखें।
- - इससे आपका 90 डिग्री का कोण बन जाएगा।
- - अब धीरे-धीरे सांस लेते रहें।
- - इसे करने के दौरान आपके कंधों में खिंचाव महसूस होगा।

90/90 ब्रीदिंग एक्सरसाइज (90/90 Breathing Exercises)
शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम होने पर इस एक्सरसाइज को करना लाभकारी साबित हो सकता है। इसे करने से शरीर में धीरे-धीरे ऑक्सीजन बढ़ने लगता है। शरीर के सारे अंगों में ऑक्सीजन की पूर्ति होने लगती है। किसी भी तरह की सांस संबंधित समस्याएं होने पर इसे एक्सरसाइज को करना फायदेमंद हो सकता है। यह मांसपेशियों की ताकत बढ़ाता है और ऑक्सीजन लेवल को भी बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें - Bhekasana/Frog Pose: भेकासन को करने से सेहत को होते हैं ये 5 फायदे, जानें इसे करने की विधि
कैसे करें 90/90 ब्रीदिंग एक्सरसाइज ( How to DO 90/90 Breathing Exercises)
- - 90/90 ब्रीदिंग एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
- - अपना एक हाथ पेट के ऊपर और दूसरा अपना छाती के ऊपर रखें।
- - अपने दोनों पैरों के तलवों को दीवार पर लगाकर रखें।
- - इस दौरान आप गहरी सांस लेते रहें और पेट में हवा भरें।
- - इस दौरान आपने पैरों और कमर से 90 डिग्री को कोण बन जाएगा।
- - इस एक्सरसाइज को करते समय धीरे-धीरे सांस लेते रहें।

चेस्ट वॉल स्ट्रेचिंग (Chest Wall Stretching)
अगर आपका या आपके घर में किसी का ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है, तो ऐसे में चेस्ट वॉल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है। यह मसल्स के लिए भी काफी अच्छी एक्सरसाइज है।
कैसे करें चेस्ट वॉल स्ट्रेचिंग (How to Do Chest Wall Stretching)
- - चेस्ट वॉल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले एक दीवार के सामने खड़े हो जाएं।
- - इसके बाद अपने एक हाथ को दीवार पर रखें और खुद को स्ट्रेच करने की कोशिश करें।
- - इस दौरान आप धीरे-धीरे सांस लेने की कोशिश करें।
- - फिर अपनी प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
- - इसके बाद अपने दूसरे हाथ के साथ ऐसा करें।
ऑक्सीजन लेवल कम होने पर जब तक आपको बैड नहीं मिल जाता है, तब तक आप इन एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। लेकिन इन्हें करने से पहले आप एक बाद एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। एक्सरसाइज इसका इलाज नहीं है, लेकिन बैड न मिलने तक यह एक ऑक्सीजन को बढ़ाने का एक विकल्प हो सकता है।
Read More Articles on Exercise and Fitness in Hindi