Doctor Verified

क्या डिहाइड्रेशन से शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम हो सकता है? जानें डॉक्टर से

Can Dehydration Cause Low Oxygen Levels in Hindi: डिहाइड्रेशन होने पर आपकी शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम हो सकता है। दरअसल, शरीर में पानी की कमी होने पर ब्लड वॉल्यूम कम होने लगता है, जिसके कारण ब्लड शरीर के अंगों और टिशु तक पहुंचने में असमर्थ होने लगता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डिहाइड्रेशन से शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम हो सकता है? जानें डॉक्टर से


Can Dehydration Cause Low Oxygen Levels in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए नियमित तौर पर पर्याप्त पानी पीना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन हो जाता है, जिससे कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। डिहाइड्रेशन होने पर सिरदर्द, उल्टी-मतली के साथ-साथ कई बार चक्कर आने की भी समस्या महसूस हो सकती है। पानी की कमी को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि शरीर में पानी की कमी होने पर इसका प्रभाव कई शारीरिक अंगों पर पड़ सकता है। कुछ मामलों में पानी की कमी होने से सांस लेने में कठिनाई का भी सामना करना पड़ सकता है।

कुछ मामलों में डिहाइड्रेशन को नजरअंदाज करना आपके लिए जानलेवा तक साबित हो सकता है। कुछ लोगों को यह कंफ्यूजन रहती है कि डिहाइड्रेशन होने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। क्या आप भी ऐसा सोचते हैं? अगर हां, तो यह सच है डिहाइड्रेशन शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम होने का कारण बन सकता है। आइये जानते हैं इसके बारे में। (Can Dehydration Cause Oxygen Levels to Drop in Hindi) - 

क्या डिहाइड्रेशन से शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम हो सकता है?

दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल के मुताबिक डिहाइड्रेशन होने पर आपकी शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम हो सकता है। दरअसल, शरीर में पानी की कमी होने पर ब्लड वॉल्यूम कम होने लगता है, जिसके कारण ब्लड शरीर के अंगों और टिशु तक पहुंचने में असमर्थ होने लगता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। इस स्थिति को हाइपोक्सेमिया कहा जाता है। ब्लड वॉल्यूम कम होने से लाल रक्त कोशिकाएं ऑक्सीजन ले जाने में सक्षम नहीं रहती हैं।

सांस लेने पर भी पड़ सकता है असर

देखा जाए तो डिहाइड्रेशन कहीं न कहीं आपकी सांस लेने की क्षमता पर भी असर डालता है। शरीर में पानी की कमी होने पर निश्चित तौर पर ऑक्सीजन लेवल भी कम होने लगता है। ब्लड फ्लो ठीक नहीं होने के चलते फेफड़ों तक ऑक्सीजन ठीक तरह से नहीं पहुंच पाता है। इससे आपको ठीक तरह से सांस लेने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं, शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण ब्लड सप्लाई और ऑक्सीजन कम होने के साथ-साथ कई बार आपका ब्लड प्रेशर भी कम हो सकता है। अगर आपको डिहाइड्रेशन है तो ऐसे में बिना देरी किए उसपर ध्यान देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - क्या डिहाइड्रेशन से हो सकता है क्रोनिक किडनी डिजीज? डॉक्टर से जानें

डिहाइड्रेशन से हो सकती हैं अन्य समस्याएं

  1. डिहाइड्रेशन होने पर शरीर में अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
  2. इससे कई बार किडनी स्टोन होने के साथ-साथ किडनी से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
  3. डिहाइड्रेशन के चलते कई बार व्यक्ति को चक्कर आने के अलावा थकान और कमजोरी का भी सामना करना पड़ सकता है।
  4. ऐसे में सुस्ती और यूरिन इंफेक्शन होने की समस्या हो सकती है।
  5. इससे किडनी फेलियर होने के साथ-साथ कुछ मामलों में दिमाग पर भी असर पड़ सकता है।
  6. इससे कब्ज होने के साथ-साथ पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
  7. इससे हीट इंजरी होने के साथ-साथ कई बार ब्लड सप्लाई पर असर पड़ सकता है।

Read Next

BMI और BMR में क्या हैं अंतर? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version