आज के समय में स्वस्थ रहना किसी खजाने से कम नहीं है। आज के समय में बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं का चलन काफी बढ़ गया है। गलत खान-पान और खराब जीवनशैली के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। राशिफल के हिसाब से सभी का स्वास्थ्य अलग-अलग हो सकता है। शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहकर आप स्वस्थ रह सकते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्टसे सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 27 दिसंबर यानी आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के लोगों को अपनी जीवनशैली पर ध्यान देना चाहिए। नियमित तौर पर व्यायाम करने या फिर योग करने से आपका दिन बेहतर हो सकता है। इसके लिए आप सांस लेने से जुड़े व्यायाम भी करने चाहिए।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं तो इसमें आपको सुधार देखने को मिल सकता है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के राशिफल के हिसाब से दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज आपको शरीर में फुर्ति महसूस होने के साथ ही साथ प्रसन्नता का भी एहसास हो सकता है।
कर्क
कर्क राशि के लोगों की सुबह की शुरुआत अच्छी हो सकती है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको योग, मेडिटेशन और व्यायाम करना चाहिए। इसके लिए आपको जीवनशैली में भी सुधार करने की जरूरत है।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आज आपको दिमाग और शरीर के बीच तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। इससे आपकी मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहेगी।
कन्या
आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। हालाँकि, स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए आपको नियमित तौर पर व्यायाम करना चाहिए। आज पूरे दिन मॉनिटर के सामने रहने से आपकी आंखों पर दबाव पड़ सकता है।
तुला
आज आपके स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है। आपको फिटनेस से जुड़े गोल्स बनाने पर विचार करना चाहिए। किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तत्काल रूप से चिकित्सक की राय लें।
वृश्चिक
आपमें से कुछ लोगों को आज मौसमी बीमारी या ठंडक महसूस हो सकती है। अपनी देखभाल के लिए सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहिए।
धनु
आज का मौसम धनु राशि के कुछ लोगों के लिए मौसमी सर्दी और एलर्जी के लक्षण पैदा कर सकता है। आज जितना हो सके बाहर कम से कम समय बिताएं और ठंड से बचे रहें।
मकर
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी-मोटी परेशानियां लेकर आ सकता है। आज के दिन आपके सिर और पीठ में परेशानी हो सकती है। इससे बचने के लिए योग और व्यायाम करें।
कुंभ
आज के दिन आपको स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिल सकता है। आज आपकी शरीर की सुस्ती दूर होने के साथ ही साथ मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं में भी फायदा देखने को मिल सकता है।
मीन
आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए सुखद रहेगा। आज आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज के दिन आपको केवल शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है।