19 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 19 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा। 
  • SHARE
  • FOLLOW
19 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

स्वास्थ्य को जिंदगी का असली खजाना माना जाता है। पुराने समय से ही ये माना जाता है कि अगर आपकी सेहत दुरुस्त है तो आप दुनिया का मुश्किल से मुश्किल काम भी आसानी से कर सकते हैं। कुछ लोग बिना एक्सरसाइज और वर्कआउट किए ही अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहते हैं। जबकि, हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने के साथ ही अगर योग, एक्सरसाइज और प्राणायाम किया जाए तो सेहत को दुरुस्त रखा जा सकता है। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 19 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा। 


इस पेज पर:-


मेष 

मेष राशि के जातकों को आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से बचना चाहिए। अगर आज आप गलत लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं तो इससे सिर में दर्द होने के साथ ही मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा दिन हो सकता है। अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आज आपको फीजिकल एक्टीविटीज जैसे एरोबिक्स, साइकिलिंग और रनिंग आदि करनी चाहिए। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन सेहत की देखभाल करनी चाहिए। आज के दिन देर तक सोने या फिर अनहेल्दी चीजें खाने से मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं होने का जोखिम बढ़ जाता है। 

कर्क 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज फिटनेस और सेहत के लिहाज से अच्छा दिन है। आज आपको अपने विचारों पर काबु करने के साथ ही सोच को भी सकारात्मक रखना चाहिए। 

सिंह 

सिंह राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप आज के दिन फिटनेस गोल बनाकर फॉलो करते हैं तो ऐसे में आपको कामयाबी मिल सकती है। 

कन्या 

कन्या राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में सेहत के प्रति बिलकुल लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। 

तुला 

तुला राशि के लोगों को आज के दिन सेहत के प्रति सकारात्मक रिजल्ट देखने को मिल सकता है। अगर आप आज के दिन नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने का प्रण लेते हैं तो ऐसे में यह लंबे समय के लिए फायदेमंद हो सकता है। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप आज के दिन जंक फूड या फिर प्रोसेस्ड फूड आदि का सेवन करते हैं तो इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 

धनु 

धनु राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज बेहतर रहने की उम्मीद है। आज आपको तनाव और चिंता को भूलकर केवल फिटनेस की ओर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहें। 

मकर 

मकर राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने पर मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए आप मेडिटेशन की क्लासेस भी ले सकते हैं। 

कुंभ 

कुंभ राशि के जातकों को आज अपनी सेहत पर काम करने की जरूरत है। आज से फिटनेस के गोल बनाकर काम करने पर आपके दर्द और पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। 

मीन 

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आज बेहतर साबित हो सकता है। आज आप पूरा दिन उर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए आपको वर्कआउट और एक्सरसाइज करने की जरूरत है। 

Read Next

सर्दियों में ज्यादा भूख क्यों लगती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version