Doctor Verified

सर्दियों में ज्यादा भूख क्यों लगती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

सर्दियों में हमें प्राकृतिक रूप से भूख ज्यादा लगने लगती है, जिसके कुछ आंतरिक कारण भी हो सकते हैं। इस लेख में जानें इन कारणों के बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में ज्यादा भूख क्यों लगती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण


Why Do We Feel More Hungry In Winter: सर्दियों में गरमा गरम चाय के साथ अपना मनपसंद नाश्ता खाने का मजा ही कुछ और होता है। इस मौसम में हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से कई बदलाव आते हैं, जैसे कि ज्यादा सुस्ती और थकावट महसूस होना या कम प्यास लगना। इसी तरह सर्दियों के दौरान हमें ज्यादा भूख लगती है। ऐसे में हमारी कई चीजों के लिए क्रेविंग्स भी बढ़ने लगती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है हमें सर्दियों के दौरान ज्यादा भूख क्यों लगती है? क्या ऐसा होना नॉर्मल है या ये कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी हो सकता है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि नई दिल्ली से साइंड एंड आर्ट ऑफ लिविंग (साओल) के डायरेक्टर और  एम्स के पूर्व कंसल्टेंट डॉ. बिमल छाजेड़ से। जिन्होंने सर्दियों में ज्यादा भूख लगने के कारणों के बारे में बताया।

सर्दियों में बार-बार भूख लगने के कारण- Causes of Frequent Hunger In Winter 

शरीर में गरमाहट बनाए रखने के लिए

सर्दियों के दौरान वातावरण का तापमान हमारे शरीर के मुकाबले काफी कम होता है। ऐसे में हमारी इम्यूनिटी भी कमजोर होती है, जिस कारण बीमार होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए इस दौरान शरीर को गर्म रहने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है और शरीर की कैलोरी ज्यादा बर्न होने लगती है। कैलोरी बर्न होने के कारण हमें ज्यादा भूख लगनी शुरू हो जाती है।

सेरोटोनिन लेवल में बदलाव आना

सर्दियों के दौरान सूरज की रोशनी कम नजर आती है। इसके कारण हमारे शरीर को पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती है। ऐसा होने से शरीर में सेरोटोनिन लेवल कम होने लगता है, जो भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसीलिए सर्दियों में हमें गर्म चीजें और कार्बोहाइड्रेट ज्यादा खाने की क्रेविंग होने लगती है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में लगती है ज्यादा भूख और बढ़ जाता है वजन? इन तरीकों से घटाएं जमा फैट

मौसम में बदलाव होना

सर्दियां आते ही हमारी दिनचर्या काफी धीमी हो जाती है। ऐसे में दिन छोटे होते जाते हैं, वातावरण में तापमान कम होता है और हम शारीरिक रूप से भी कम एक्टिव होते हैं। ऐसे में हमारा शरीर एक्टिव रहने के लिए ज्यादा एनर्जी बनाता है, जिसके कारण हमें ज्यादा कैलोरी की जरूरत होती है। ऐसे में हमें ज्यादा भूख लगने लगती है और कम ज्यादा कैलोरी लेने लगते हैं। 

सीजनल इफेक्ट्स

विंटर में कई लोगों को मूड स्विंग्स भी ज्यादा होते हैं, जिसके कारण कई बार भूख लगने का आभास भी होने लगता है। मौसम में आए इस बदलाव का असर शरीर पर भी पड़ता है, जिसके कारण हमें ज्यादा भूख लगने लगती है। 

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में ज्यादा थकावट क्यों महसूस होती है? जानें कारण 

सर्दियों में बार-बार लगने वाली भूख को कंट्रोल कैसे करें- How To Control Hunger In Winter

अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन एड करें, इससे आपको बार-बार खाने की क्रेविंग नहीं होगी।  खुद को हाइड्रेटेड रखें और पर्याप्त पानी पीते रहें, इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी। 

इन कारणों से आपको सर्दियों के दौरान ज्यादा भूख लगने लगती है। 

 

Read Next

टाइट जीन्‍स पहनने से हो सकती हैं ये 5 शारीर‍िक समस्‍याएं, डॉक्‍टर से जानें नुकसान

Disclaimer