सर्दियों का मौसम आने वाला है। जैसे-जैसे दिन छोटे होते हैं सूर्य की रोशनी भी कम होने लगती है और इसकी वजह से मौसम खुश्क और ठंडा होने लगता है। मौसम में इस बदलाव की वजह से हमारे शरीर के अंदर की लय भी बदलने लगती है। मौसम के साथ-साथ हमारे शरीर और आस-पास की चीजों में भी काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। जिस कारण हमें इस समय कोई भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। हमें ऋतुओं के बदलाव के साथ हेल्थ का ध्यान रखने की भी जरूरत है। देखा जाता है कि सर्दियों के मौसम में लोगों को भूख ज्यादा लगती है। कैलोरी की मात्रा को कंट्रोल करके इस मौसम में वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है। आइए जानते हैं इस मौसम में कैसे हम वजन कम कर सकते हैं। पहले जानते हैं इन दिनों में वजन बढ़ने का कारण।
सर्दियों में हमारा वजन क्यों बढ़ता है
सर्दियों का मौसम में आमतौर पर लोगों का वजन बढ़ जाता है। मौसम ठंडा होने के कारण मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है, जिससे फैट बर्न होने के बजाय शरीर में ज्यादा जमा होता है। इसके अलावा ठंड के मौसम में हम बाहर भी नहीं जा सकते हैं, जिससे फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। ये दोनों चीजें एक साथ होने पर हमारे शरीर से कैलोरी बर्न नहीं हो पाती और हमारा वजन बढ़ने लगता है। शरीर में वजन बढ़ने के कारण मन में एक बेचैनी की भावना महसूस होने लगती है। यह सभी हमारे शरीर में ज्यादा फैट जमा होने के कारण होता है। जिसे फैट टिश्यू भी कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों तेजी से बढ़ता है वजन? एक्सपर्ट से जानें 13 आहार जो वजन घटाने में करेंगे मदद
सर्दियों में वजन घटाने के लिए क्या करें?
वजन को कम करने को ध्यान में रखते हुए अपने शरीर के हिसाब से ही भोजन करते रहना चाहिए और फैट को कम करने के लिए हर रोज व्यायाम करते रहना चाहिए। साइंटिफिक रिसर्च के अनुसार वजन को कम करने के कुछ तरीके हैं जिनसे आप अपना वजन कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
कैलोरी की मात्रा कम करें
खीरे में कैलोरी की मात्रा लगभग कम होती है। अपने हर रोज के खाने में खीरे को शामिल करें। हाई फाइबर युक्त नैचुरल चीजों का सेवन कैलोरी की मात्रा को कम करने का एक अच्छा तरीका हो सकता है। कुछ स्वस्थ और अच्छे फ्रूट जैसे मौसमी फल या स्टीम्ड खाद्य पदार्थों के साथ अपनी ईटिंग हैबिट्स बदलने का प्रयास करें। साथ ही तली हुई चीजें का सेवन कम करने से कैलोरी की मात्रा को कम किया जा सकता है।
अधिक कैलोरी बर्न करें
आप अपने घर पर जॉगिंग, सीढ़ियां चढ़ कर, फर्श पर बैठ कर व्यायाम कर सकते है। इनको किसी भी समय किया जा सकता है और इस मौसम में आने वाली बीमारियो से भी बचा जा सकता है। जिम भी एक अच्छा ऑप्शन है, जो कैलोरी को बर्न करने में मदद कर सकता है। लेकिन कभी आपने ठंडी हवाओं के साथ सुबह-सुबह जॉगिंग करने की कोशिश की है इससे अच्छा कोई अनुभव नहीं हो सकता! मॉर्निंग जॉग कैलोरी बर्न करने के लिए बहुत अच्छा होता है। आप इसे कैसे करते हैं यह आप के ऊपर निर्भर करता है।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाना है तो सर्दियों में जरूर खाएं ये 10 सीजनल फल और सब्जियां, तेज करते हैं मेटाबॉलिज्म
सर्जरी के द्वारा वजन घटाएं
जब सब कुछ करने के बाद भी वजन कम नहीं हो पाता है, तो यह आखिरी विकल्प होना चाहिए। जो केवल डॉक्टरों की देखरेख में ही होता है। इसमें अल्ट्रासोनिक लिपोलिसिस, क्रायोलिपोलिसिस, लेजर लिपोलिसिस सहित प्रक्रियाएं आपके शरीर के हिसाब से की जाती हैं।
पतझड़ के मौसम से सर्दियों तक अपने आहार पर ध्यान देना चाहिए। यदि आप ज्यादा खाने के शौकीन हैं, तो आपको अधिक कैलोरी बर्न करनी चाहिए और अपने कैलोरी के सेवन पर ध्यान रखना चाहिए। यदि आप इस पर ध्यान नहीं देते हैं, तो आप कुछ ही समय में कम किया हुआ वजन दोबारा से बढ़ा सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version