Amaranth Or Chaulai Saag For Weight Loss: आपने सरसों का साग, पालक का साग या बथुआ का साग तो जरूर खाया होगा। लेकिन, आज हम चौलाई के साग के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। चौलाई को राजगिरा और अंग्रेजी में अमरंथ के नाम से भी जाना जाता है। जी हां, ये वही राजगिरा है, जिसे उपवास में खाया जाता है। राजगिरा या चौलाई के लड्डू और रोटी की तरह ही, इसका साग भी बहुत स्वादिष्ट होता है। चौलाई का साग हरे और लाल, दोनों ही रंग में आता है। इसे लाल साग भी कहते हैं। चौलाई का साग खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें कई तरह के औषधीय गुण और पोषक तत्व मौजूद होते हैं। चौलाई का साग खाने से स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इस साग को खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। वजन घटाने में भी चौलाई के साग का सेवन काफी फायदेमंद होता है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी वजन कम करने के लिए चौलाई का साग खाते हैं। तो चलिए, जानते हैं चौलाई के साग का सेवन करने से मिलने वाले फायदे और यह किस तरह वेट लॉस में मदद करता है -
चौलाई के साग में मौजूद पोषक तत्व - Nutrients In Chaulai Or Amaranth
चौलाई का साग कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चौलाई में विटामिन ए, विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। चौलाई के साग का सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और कब्ज में भी लाभ होता है। इस साग का सेवन करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। चौलाई का साग, हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। आप भी सेहतमंद रहने के लिए चौलाई के साग का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: साबूदाना खिचड़ी या दाल की खिचड़ी, वजन घटाने के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद?
वजन कम करने के लिए खाएं चौलाई का साग - Chaulai Or Amaranth For Weight Loss
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो चौलाई को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 100 ग्राम लाल चौलाई में केवल 23 कैलोरी होती है। इसमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है और कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल न के बराबर होता है। चौलाई में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। चौलाई में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जिससे भूख कम लगती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो चौलाई के पत्तों का साग बनाकर खा सकते हैं। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
चौलाई के साग के अन्य फायदे
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है - Chaulai Or Amaranth For Immunity
चौलाई के साग का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। चौलाई के साग में विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। चौलाई के साग का सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती है और संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।
कब्ज की समस्या को दूर करता है - Chaulai Or Amaranth For Constipation
कब्ज की समस्या में भी चौलाई का साग एक रामबाण इलाज है। चौलाई के साग में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है। चौलाई का साग खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। इसका सेवन करने से पेट सही तरह से साफ होता है।
हड्डियों को मजबूत बनाने में लाभकारी - Chaulai Or Amaranth For Strong Bones
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए चौलाई के साग का सेवन लाभकारी होता है। चौलाई के साग में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने में कैल्शियम बहुत मदद करता है। चौलाई के साग का सेवन करने से गठिया और ऑस्टयोपोरोसिस रोगों का खतरा कम होता है।
इसे भी पढ़ें: वेट लॉस के लिए डाइट में शामिल करें सिंघाड़े का आटा, जानें इसके फायदे
खून की कमी को दूर करता है - Chaulai Or Amaranth For Anaemia
खून की कमी की शिकायत को दूर करने के लिए भी चौलाई के साग का सेवन लाभकारी होता है। चौलाई के साग में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन ए, आयरन और जिंक मौजूद होता है, जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती। चौलाई के साग का सेवन करने से एनीमिया की शिकायत दूर होती है।
चौलाई के साग में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसे खाने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। वजन कम करने के लिए भी चौलाई के साग का सेवन काफी फायदेमंद होता है। आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल करके अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं।