Wajan ghatane ke liye singhare ka aata: सड़क किनारे मिलने वाला सिंघाड़ा का रसीला स्वाद हर किसी को बहुत पसंद आता है और मुझे यकीन है कि आपने इसे जरूर खाया होगा। लेकिन क्या आपने सिंघाड़े का आटा खाया है? आप कहेंगे वैसे तो नहीं लेकिन व्रत के दौरान तो सिंघाड़े का आटा ही खाया जाता है। खासकर नवरात्रि के व्रत के दौरान ज्यादातर भारतीय घरों में सिंघाड़े के आटे से पकवान बनाए जाते हैं। सिंघाड़े का आटा न सिर्फ पोषक तत्वों (singhare ke atte ke fayde) से भरपूर होता है बल्कि वेटलॉस में भी काफी मददगार माना जाता है। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए सिंघाड़े का आटा कैसे खाएं और इसे खाने से सेहत को क्या फायदे (water chestnut flour Health benefits) मिलते हैं।
सिंघाड़े के आटे के पोषक तत्व - Nutrients of water chestnut flour
सिंघाड़े को अंग्रेजी में 'वाटर चेस्टनट' या 'वॉटर कैल्ट्रॉप' कहा जाता है। सिंघाड़े में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन-ए, सी, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन पाया जाता है। सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल शरीर को हेल्दी रखने और वजन घटाने के लिए किया जाता है।
इसे भी पढ़ेंः Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ की सरगी में जरूर पिएं नारियल पानी, जानें इसे पीने के फायदे
वजन घटाने में मदद करता है सिंघाड़े का आटा - chestnut flour helps in weight loss
सिंघाड़े में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो वजन घटाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सिंघाड़े का आटे खाने के बाद इसे पचाने में बहुत ज्यादा समय लगता है। जिसके कारण आपको पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। पेट लंबे समय तक भरे हुए रहने से आप एक्स्ट्रा फैट और जंक फूड खाने से बच जाते हैं। जिसकी वजह से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती हैं। सिंघाड़े के आटे में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है इसलिए वजन घटाने के लिए इसे बेस्ट माना जाता है।
वजन घटाने के लिए सिंघाड़े का आटा कैसे खाएं? - singhare ke aate kaise khaye
वजन घटाने के लिए सिंघाड़े के आटे की रोटी, पकोड़े और ढोकला बनाकर खा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट सुबह नाश्ते में सिंघाड़े का आटे से बनी चीजें खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि नाश्ता पूरे दिन का सबसे अहम मील होता है। नाश्ते में सिंघाड़े का आटे का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और आप लंच तक एक्स्ट्रा फूड खाने से बच जाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः देशी घी में मिलाकर खाएं बताशा, मिलेंगे ये 5 फायदे
सिंघाड़े का आटा खाने के फायदे - Benefits of eating water chestnut flour
सिंघाड़े के आटे में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी6, पोटेशियम और आयोडीन पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व शरीर में थायराइड की समस्याओं को भी नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
सिंघाड़े का आटा आयरन, कैल्शियम, जिंक से भरपूर पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को पूरा दिन एनर्जी मिलती है।
सिंघाड़े का आटा एक ग्लूटेन फ्री अनाज है। इसलिए इसका सेवन वो सभी लोग कर सकते हैं जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी है। सिंघाड़े का आटा शरीर में पानी को बनाए रखने में मदद करता है।
सिंघाड़े के आटे में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है और सोडियम की मात्रा कम होती है। इसलिए इसका सेवन हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है।