Doctor Verified

वजन घटाना है तो सर्दियों में जरूर खाएं ये 10 सीजनल फल और सब्जियां, तेज करते हैं मेटाबॉलिज्म

weight loss diet: सर्दियों में अधिकतर लोगों का वजन बढ़ने लगता है। वजन कंट्रोल में रखने के लिए आप डाइट में कुछ फलों और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाना है तो सर्दियों में जरूर खाएं ये 10 सीजनल फल और सब्जियां, तेज करते हैं मेटाबॉलिज्म

Weight loss tips: सर्दियों में वजन कम कैसे (how to loss weight in winter) कर सकते हैं? सर्दियों का मौसम खाने-पीने का होता है। इस मौसम में लोग दूसरों मौसम की तुलना में अधिक खाते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं, जिनका ज्यादा खाने पर वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में उन्हें सोच-समझकर कर सीमित मात्रा में ही खाना पड़ता है। लेकिन हम आपको ऐसे 10 सीजनल फल और सब्जियों (fruits and vegetables for weight loss) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अधिक खाकर भी आपका वजन कंट्रोल में रहेगा। ये ऐसे फल और सब्जियां हैं, जिनमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है। डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें इन फलों और सब्जियों के बारे में-

1. पत्तागोभी (cabbage for weight loss) 

पत्तागोभी सर्दियों में सबसे अधिक खाए जाने वाली सब्जियों में से एक है। कुछ लोग आलू के साथ पत्तागोभी बनाते हैं, तो कुछ लोग मिक्स वेज के तौर पर पत्तागोभी की सब्जी बनाते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सर्दियों में इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, पत्तागोभी में बहुत कम कैलोरी होती है और फाइबर बहुत अधिक पाया जाता है। फाइबर वजन कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा पत्तागोभी में विटामिन सी (vitamin c) भी होता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। वजन कंट्रोल में करने के साथ ही पत्तागोभी डायबिटीज के खतरे को भी कर करता है। 

radish for w eight loss

2. मूली (radish for weight loss)

सर्द मौसम में अधिकतर लोग बाहर का जंक फूड, फास्ट फूड और तरह-तरह के पकवान खाना पसंद करते हैं। जिससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में मूली आपकी सहायता कर सकता है। मूली जंक फूड से शरीर को होने वाले नुकसान से भी बचाता है। दरअसल, मूली में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो वजन को कंट्रोल रखता है। इसके अलावा इसमें पानी की भी अच्छी मात्रा होती है। मूली का सेवन आप सलाद, सब्जी के रूप में कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए केले से बनाएं ये स्वादिष्ट वेट लॉस स्मूदी, तेजी से फैट बर्न करके घटाएगी मोटापा

3. गाजर (carrot for weight loss in hindi)

सर्द मौसम में अधिकतर लोग गाजर का सेवन सलाद के रूप में करते हैं। लेकिन कुछ लोग गाजर का हलवा तो कुछ गाजर का जूस भी पीते हैं। लेकिन वजन कम करने वाले लोगों को गाजर का सेवन रोस्टेड, सॉटीड या स्टीम्ड करके करना चाहिए। गाजर पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। गाजर वजन कम करने में भी कारगर होता है। दरअसल, गाजर में कैलोरी बहुत कम होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए आप चाहें तो सर्दियों में गाजर को अपनी डाइट में शामिल करके अपना वजन घटा सकते हैं।

4. संतरा (orange for weight loss)

सर्दियों के मौसम का एक सबसे बेहतरीन, मौसमी और लोकल फल है संतरा है। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। संतरे में विटामिन सी की अधिकता होती है, जो वजन कम करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप सर्दियों के मौसम में अपना वजन घटाने की सोच रहे हैं, तो संतरे को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। संतरा वेट लॉस में आपकी काफी मदद करेगा। संतरे के साथ ही इसका छिलका भी वेट लॉस में असरदार है। रोजाना संतरा खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं

shaljam for weight loss in winter

5. शलजम (turnip for weight loss)

सर्दी के मौसम में आप बाहर का अधिक खाते हैं, जिससे आपका वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में शलजम को शामिल कर सकते हैं। शलजम में कैलोरी बर्न करके वाले गुण मौजूद होते हैं, जिससे वजन तेजी से कम होता है। इसके अलावा सर्दी में शलजम खाने से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

6. सेब (apple for weight loss)

सेब खाने की सलाह डॉक्टर हमेशा से ही देते आए हैं। सेब स्वास्थ्य और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर रोज सुबह एक सेब का सेवन किया जाए, तो वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है। सेब में काफी अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो आपको भूख महसूस नहीं होने देता है। इससे आप खाना कम खाते हैं और वजन कंट्रोल में रहता है। सेब खाने से वजन कम करने के साथ ही शरीर को कई तरह से भी लाभ मिलता है। सर्द मौसम में वजन को कंट्रोल रखने के लिए रोजाना एक मध्यम आकार का सेब खाना बहुत कारगर साबित हो सकता है।

7. चुकंदर (beetroot for weight loss)

चुकंदर आयरन का एक बेहतरीन स्त्रोत है। चुकंदर शरीर में खून की कमी दूर करता है। इसे डाइट में शामिल करने से शरीर में खून बढ़ता है। चुकंदर का सेवन जूस और सलाद के रूप में किया जाता है। अगर आप सर्दियों में अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से चुकंदर का जूस पी सकते हैं। दरअसल, चुकंदर का जूस पीने से स्टैमिना बढ़ता है। इससे आप लंबे समय तक वर्कआउट या एक्सरसाइज करने अपने फैट को बर्न कर सकते हैं। चुकंदर में पोटैशियम, फोलिक एसिड और फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है। ये सभी तत्व वजन को नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं। 

pears for weight loss in winter

8. नाशपाती (pears for weight loss) 

नाशपाती में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो वजन घटना के साथ-साथ आपके शरीर को भरपूर न्यूट्रिएंट प्रदान कर सकते हैं। सर्दियों में वजन कम करने के लिए नाशपाती का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। नाशपाती में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है, फाइबर भूख को कंट्रोल करता है जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा नाशपाती में पानी भी भरपूर रूप से होता है, जो वजन को नियंत्रित रखने में आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं नाशपाती कैलोरी भी बहुत कम होती है।

इसे भी पढ़ें - वजन घटाने की प्रक्रिया तेज करती हैं ये 5 ड्रिंक्स, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए वेट लॉस डाइट में जरूर करें शामिल

9. फूलगोभी (cauliflower for weight loss) 

सर्दी के मौसम में आप अकसर आलू-गोभी की सब्जी खाते होंगे। यह सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होती है। फूलगोभी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसके सेवन से आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं। इतना ही नहीं फूलगोभी का सेवन वजन को कंट्रोल में रखने के लिए भी किया जा सकता है। फूलगोभी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो वजन को नियंत्रण में रखते हैं। दरअसल, फूलगोभी को डाइट में शामिल करने से शरीर में मौजूद सभी विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं। फूलगोभी में इंडोल्स, ग्लूकोसिनोलेट्स और थियासाइनेट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, ये सभी तत्व वजन घटाने में सहायक होते हैं। फूलगोभी सर्दियों की सेहतमंद सब्जी है

10. टमाटर (tomato for weight loss) 

टमाटर का इस्तेमाल सब्जी, दाल को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ ही वजन कम करने में भी फायदेमंद होता है। टमाटर शरीर की ऊर्जा बढ़ाता है और शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है। वजन कम करने के लिए आप चाहें तो सिर्फ टमाटर की सब्जी का सेवन भी कर सकते हैं। टमाटर में मौजूद पोषक तत्व वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं।

वजन को कंट्रोल (weight loss tips) में रखने के लिए जंक फूड, फास्ट फूड और अधिक तला-भुना खाना खाने से बचें। साथ ही नियमित रूप से एक्सरसाइज और योगा भी करें।

Read Next

एलोवेरा से वजन कैसे घटाएं: इन 5 तरीकों से एलोवेरा का सेवन करके तेजी से घटा सकते हैं मोटापा

Disclaimer