Aloe Vera for Weight Loss: वजन घटाने के लिए हम सभी कई तरह के वेट लॉस ट्रेंड फॉलो करते हैं। लेकिन इनमें अधिक मेहनत की जरूरत पड़ती है। अगर आप साधारण तरीके से वेट लॉस (weight loss) करना चाहते हैं, तो एलोवेरा को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। एलोवेरा बहुत सारे पोषक तत्वों से भरा होता है। यह हमारी त्वचा, बालों और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी अद्भुत है। वजन घटाने के लिए एलोवेरा का उपयोग कई तरीकों (aloe vera benefits) से किया जा सकता है।
एलोवेरा से वजन कैसे घटाएं (how to use aloe vera for weight loss)
एलोवेरा न केवल आपका वजन कम करने में मदद करता है बल्कि इस प्रक्रिया को भी आसान बनाता है। जानें एलोवेरा से वजन कैसे घटाएं (weight loss tips)-
1. भोजन से पहले एलोवेरा जूस: वजन घटाने के लिए आप अपने हर मील से लगभग 15 मिनट पहले एक चम्मच एलोवेरा जूस पिएं। दो हफ्तों तक ऐसा करने से आपको तेज से वजन कम होगा।
2. एलोवेरा रस के साथ सब्जी का रस: वेट लॉस के लिए आप एलोवेरा जूस के साथ सब्जियों का रस भी मिला सकते हैं। यह आपके वेट लॉस प्रक्रिया को आसान बनाता है। यह वेट लॉस का आसान तरीका है।
3. गर्म पानी के साथ एलोवेरा: एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच एलोवेरा जूस मिलाकर इसका सेवन रोज सुबह खाली पेट करें। इससे आपको तेजी से वजन कम होगा। इससे एलोवेरा का स्वाद भी बदल जाएगा।
4. शहद के साथ एलोवेरा (aloe vera with honey benefits): प्राकृतिक स्वाद को बढ़ाने के लिए आप एलोवेरा जूस में शहद के कुछ बूंद भी मिला सकते हैं। एलोवेरा आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर डिटॉक्सीफाई करेगा।
5. नींबू के रस के साथ एलोवेरा (aloe vera with lemon juice): एलोवेरा का स्वाद बढ़ाने के लिए आप ताजे नींबू के रस की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं। इससे भी आपका वजन तेजी से कम होगा।
इसे भी पढ़ें - आंवला और एलोवेरा जूस पीने के फायदे, नुकसान और बनाने की विधि
वेट लॉस में एलोवेरा कैसे है फायदेमंद (aloe vera benefits for weight loss)
1. एलोवेरा पाचन में मदद करता है। एलोवेरा में रेचक गुण होते हैं। जब इसका सेवन किया जाता है, तो यह पाचन को दुरुस्त बनाता है। एलोवेरा जूस पीने से आंतें स्वस्थ होती है। स्वस्थ पाचन तंत्र शरीर से अपशिष्ट पदार्थ, फैट बर्न करता है। इस तरह एलोवेरा वजन कम करता है।
2. वॉटर रिटेंशन (water retention in body) होने पर वजन बढ़ने लगता है। आजकल यह समस्या बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों का लगातार वजन बढ़ रहा है। एलोवेरा में रेजक गुण होते हैं, पानी के साथ एलोवेरा का रस मिलाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। लेकिन एलोवेरा जूसा का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
3. कमजोर मेटाबॉलिज्म वजन बढ़ाने का एक मुख्य कारण होता है। जब मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है, तो वजन अपने आप ही कम होने लगता है। एलोवेरा मेटाबॉलिज्म या चयापचय को बढ़ावा देने में मदद करता है। इससे शरीर में जमा फैट बर्न होता है। नियमित रूप से एलोवेरा जूस पीने से वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। एलोवेरा जूस पीना फायदेमंद होता है।
4. एलोवेरा शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को निकालने में मदद करता है। इससे वजन घटाने के साथ ही त्वचा में भी निखार आता है। दरअसल, एलोवेरा में जटिल कार्बोहाइड्रेट होता है, जिसे ऐसमैनन के रूप में जाना जाता है। यह कोशिकाओं द्वारा पोषक तत्वों के अवशोषण की सुविधा प्रदान करता है, उन्हें पोषण देता है और उन्हें डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद करता है। इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें - सर्दी में ड्राई स्किन की समस्या दूर करने के लिए एलोवेरा का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल
वेट लॉस करने के लिए एलोवेरा जूस (aloe vera juice benefits) पीना काफी फायदेमंद होता है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो एलोवेरा जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। एलोवेरा जूस को पीने से फैट बर्न होता है, शरीर से अपशिष्ट पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं। एलोवेरा जूस न सिर्फ वजन घटाने में बल्कि त्वचा और सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है।