Eijaz Khan Mental Health Story: एक्टर एजाज खान का नाम टेलीविजन के प्रसिद्ध अभिनेताओं में गिना जाता है। निगेटिव किरदार निभाने के लिए प्रसिद्ध यह एक्टर कई टीवी सीरियल जैसे कि काव्यांजली, शुभ विवाह, क्या होगा निम्मो का और लौट आओं त्रिशा में भी काम कर चुके हैं। इन्हें फिटनेस और एक्टिंग स्किल्स के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। एजाज ने कलर्स टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस के सीजन 14 में भी भाग लिया था। लेकिन यहां से दुनिया को इनका एक अलग रूप देखने को मिला। बिग बॉस के एक टास्ट के दौरान एजाज ने बताया कि उन्हें बचपन से भी मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ा है, साथ ही वो अभी भी डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके बाद एजाज ने कई इंटरव्यू में भी मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन पर खुलकर बात की है। तो आइए ओनलीमायहेल्थ के इस लेख के माध्यम से जानें एक्टर एजाज खान की डिप्रेशन से ग्रस्त होने की कहानी।
इंटरव्यू के दौरान किया खुलासा
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में एजाज खान ने बताया कि वो डिप्रशन से लंबे समय से डील कर रहे हैं, जिससे वो आज भी बाहर नहीं आ पाए हैं। एजाज के मुताबिक कोई भी मानसिक बीमारी एक ऑन गोइंग प्रोसेस है, जिसे पूरी तरह ठीक होने में समय लगता है। एजाज के मुताबिक 2017-2019 का समय उनके लिए बहुत ज्यादा मुश्किल रहा है। ऐसे में उन्हें कई बार खुद से ही डर लगने लगता है।
बिग बॉस में टास्क के दौरान भी किया खुलासा
एजाज ने बिग बॉस के एक टास्क के दौरान भी इस बात का खुलासा किया कि मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं वो बचपन से झेल रहे हैं। साथ ही इसका असर आज भी उनकी मेंटल हेल्थ पर हो रहा है।
इसे भी पढ़ें- करियर में असफलता के कारण स्ट्रेस में रहते थे कुमार अभिनव, जानें कैसे Spirituality और Self Motivation ने की मदद
एजाज कैसे करते हैं डिप्रेशन से डील
अपने डिप्रेशन से डील करने के लिए एजाज थेरेपी का सहारा लेते हैं। एजाज के मुताबिक मानसिक समस्या से भागने के बजाय उसका सामना करना चाहिए। लोगों में जागरूकता लाने के लिए इस पर खुलकर बात करना जरूरी है।
एजाज की स्थिति के बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने बात कि गंगा राम अस्पताल (ओल्ड राजेन्द्र नगर) की एसोसिएट कंसल्टेंट रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजिस्ट नीलम मिश्रा से। अगर डिप्रेशन की स्थिति लंबे समय से चल रही है, तो यह डिप्रेशन का गंभीर रूप ले सकता है। ऐसे में व्यक्ति के लिए अपने इमोशंस पर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- शो बंद होने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गए थे कपिल शर्मा, उन्हीं से जानें कैसे आए इससे बाहर
डिप्रेशन के गंभीर होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं- Symptoms of Depression In Hindi
- बार-बार मूड बदलना और अक्सर उदासी महसूस करना।
- कॉन्फिडेंस की कमी महसूस होना और खुद पर भरोसा खोना।
- किसी भी काम में मन नहीं लगना और अक्सर बैचेनी महसूस करना।
- फैसले लेने में मुश्किलें होना और खुद पर भरोसा कम होना।
- खुद को नुकसान पहुंचाने के ख्याल मन में आना।
डिप्रेशन से कैसे बाहर आएं- How To Deal With Depression
- डिप्रेशन से बाहर आने के लिए जरूरी है कि आप साइकोलॉजिस्ट से मदद लें। अगर आपके लक्षण बढ़ते जा रहे हैं, तो कोई भी लापरवाही न करें।
- समय-समय पर थेरेपी लें और पूरी इलाज करें, जिससे आप इस स्थिति से जल्द बाहर आ पाएं।
- उन लोगों के साथ समय व्यतीत करें, जो आपको कॉन्फिडेंट फील करवाते हैं।
- मन में निगेटिव ख्याल न आने दें और ज्यादा से ज्यादा समय अपनों के बीच बिताएं।
इस सीरीज में आज हमनें एक्टर एजाज खान के उदाहरण से आपको डिप्रेशन के बारे में समझाया। अपनी इस सीरीज में उन सभी सेलेब्स और बड़ी हस्तियों की कहानियां आपके सामने ला रहे हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में कभी न कभी किसी मानसिक स्थिति का सामना किया है। इस सीरीज के अन्य आर्टिकल्स आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर पड़ सकते हैं।